Polity GK - भारत का संविधान और उसके स्त्रोत
Polity GK - Constitution of India - भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण MCQs
01. लिखित नियमों का एक समूह जिसे किसी देश में रहने वाले सभी लोगों द्वारा स्वीकार किया जाता है को क्या कहते हैं?
A. याचिका
B. प्रपत्र
C. संविधान
D. विधेयक
Answer: C. संविधान
Key Points- भारत का संविधान देश का सर्वोच्च कानून है।
भारतीय संविधान की मुख्य विशेषताएं: सबसे लंबा लिखित संविधान हैं, विभिन्न स्रोतों से लिया गया हैं, एकल नागरिकता, एकीकृत न्यायिक प्रणाली, स्वतंत्र न्यायपालिका, लचीला और कठोर दोनों, आदि।
02. भारत का संविधान सरकार की किस प्रणाली के साथ एक संप्रभु समाजवादी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य है?
A. एकात्मक
B. संसदीय
C. राजतंत्रीय
D. राष्ट्रपतीय
Answer : B. संसदीय
Key Points : भारत, सरकार की संसदीय प्रणाली के साथ एक स्वतंत्र संप्रभु समाजवादी लोकतांत्रिक गणराज्य है।
संसदीय प्रणाली सरकार का एक रूप है जहां कार्यकारी विधायिका के बहुमत समर्थन के साथ शक्ति धारण करते हैं।
03. भारत के गणतंत्र दिवस समारोह के समापन को चिह्नित करने वाला समारोह क्या कहलाता हैं?
A. बीटिंग रिट्रीट समारोह
B. भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान द्वारा फ्लाई पास्ट
C. राष्ट्रपति भवन में ‘एट होम’ समारोह
D. राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह
Answer: A. बीटिंग रिट्रीट समारोह
04. किस वर्ष कांग्रेस अध्यक्ष मोतीलाल नेहरू और बाकी के आठ कांग्रेस नेताओं ने भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार किया था ?
A. 1925
B. 1950
C. 1928
D. 1930
Answer: C. 1928
Key Point: मोतीलाल नेहरू रिपोर्ट 1928 पं. मोतीलाल नेहरू की अध्यक्षता वाली एक समिति द्वारा बनाई गई थी।
यह समिति तब बनाई गई थी जब भारत के राज्य सचिव लॉर्ड बिरकेनहेड ने भारतीय नेताओं को देश के लिए एक संविधान का मसौदा तैयार करने के लिए कहा था।
05. किस वर्ष में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने संविधान सभा की मांग की थी?
A. 1939
B. 1919
C. 1928
D. 1934
Answer: D. 1934
06. किसने उद्देश्य प्रस्ताव पेश किया था, जिसको बाद में भारत के संविधान की प्रस्तावना के रूप में ग्रहण किया गया?
A. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
B. जे. बी. कृपलानी
C. पं. जवाहर लाल नेहरू
D. बी. आर. अम्बेडकर
Answer: C. पं. जवाहर लाल नेहरू
07. पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उद्देश्य प्रस्ताव कब पेश किया था?
A. 14 नवंबर 1946 को
B. 13 दिसंबर 1946 को
C. 15 अगस्त 1947 को
D. 26 नवंबर 1946 को
Answer: B. 13 दिसंबर 1946 को
Note:- 13 दिसंबर 1946 को, जवाहरलाल नेहरू ने उद्देश्य प्रस्ताव पेश किया।
इस संकल्प ने संविधान निर्माताओं की आकांक्षाओं और मूल्यों को स्थापित किया।
इसके तहत भारत के लोगों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, समानता और मौलिक स्वतंत्रता की गारंटी दी गई थी।
यह संकल्प 22 जनवरी 1947 को सर्वसम्मति से अपनाया गया था और संविधान की प्रस्तावना इसी पर आधारित है।
09. निम्नलिखित में से क्या भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताओं में से एक है?
A. निरंकुश सरकार
B. आश्रित न्यायपालिका
C. गैर-धर्मनिरपेक्ष
D. संघवाद
Answer: D. संघवाद
Key Points : भारतीय संविधान की विशेषताएं – संघवाद, गणतंत्रवाद, न्यायपालिका की स्वतंत्रता, प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, निर्देशक सिद्धांत, धर्मनिरपेक्षता, कानून का शासन और उदार लोकतंत्र है।
10. किन सभी देशों का अपना संविधान होता है?
A. साम्यवादी
B. लोकतांत्रिक
C. कुलीनतंत्रीय
D. सर्वसत्तात्मक
Answer: B. लोकतांत्रिक
Note: सभी लोकतांत्रिक देशों में एक संविधान होने की सबसे अधिक संभावना है (जैसे ब्रिटेन एक अपवाद हैं )। संविधान वाले सभी देश जरूरी नहीं कि लोकतांत्रिक हों।
11. 1946 में, किसे भारतीय संविधान सभा का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया था?
A. सरोजिनी नायडू
B. डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा
C. एस सुब्रमण्यम अय्यर
D. सचिंद्रनाथ सान्याल
Answer: B. डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा
12. भारत में पहला संविधान सभा का चुनाव कब हुआ था ?
A. 1947
B. 1946
C. 1949
D. 1948
Answer: B. 1946
13. संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई थी?
A. दिसंबर 1946
B. अगस्त 1945
C. जनवरी 1950
D. जुलाई 1948
Answer: A. दिसंबर 1946
Note: संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई थी।
14. संविधान सभा के प्रारूप समिति में कितने सदस्य थे?
A. 8 सदस्य
B. 14 सदस्य
C. 9 सदस्य
D. 7 सदस्य
Answer: D. 7 सदस्य
15. निम्नलिखित में से कौन भारतीय संविधान के प्रारूप के लिए जिम्मेदार संविधान सभा का हिस्सा नहीं थे ?
A. महात्मा गाँधी
B. सरदार वल्लभ भाई पटेल
C. जवाहर लाल नेहरू
D. डॉ. बी. आर. अंबेडकर
Answer: A. महात्मा गांधी
भारतीय संविधान और उसके स्त्रोत के 60 महत्वपूर्ण प्रश्नों का समूह
भारत का संविधान और उसके स्त्रोत के प्रश्नों को विस्तार से समझने के लिए,
आप हमारे YouTube चैनल Gyan Guru SK के लिंक पर Click कर सकते हैं।