Static GK - भारत के लोक नृत्य MCQs for Competitive Exams-Page 9
Static GK - Bharat ke Lok Nritya Questions & Answer in Hindi
Static GK - भारत के लोक नृत्य MCQs in Hindi
121. निम्नलिखित में से कौन सा सिक्किम का एक समूह लोकनृत्य है, जिसे सिक्किमी लोगों के संरक्षक आराध्य माउंट कंचनजंगा के सम्मान में प्रस्तुत किया जाता है ?
A. जो मल-लोक
B. तेंदोंग ल्हो रम फाट
C. चु-फाट
D. किंचुम-चु-बोमसा
Answer: C. चु-फाट
122. सिक्किम का निम्नलिखित में से कौन सा समुदाय पारंपरिक रूप से “चू-फाट” के नाम से जाना जाने वाले लोक नृत्य से जुड़ा है?
A. नेपाली
B. तमांग
C. लेपचा
D. भूटिया
Answer: C. लेपचा
123. भूटिया नृत्य (Bhutia dance) निम्नलिखित में से किस राज्य में किया जाता है?
A. नागालैंड
B. ओडिशा
C. पश्चिम बंगाल
D. सिक्किम
Answer: D. सिक्किम
सिक्किम के अन्य नृत्य – सिंघी छम, तमांग सेलो, शेरपा नृत्य, घंटू, गेले-यांग नृत्य, संगे छम नृत्य, ज़ो-मल -लोक और चू-फाट।
124. ज़ो-मल-लोक लोकनृत्य किस समुदाय से संबंधित है?
A. चाईमल समुदाय
B. जमातिया समुदाय
C. लुशाई समुदाय
D. लेप्चा समुदाय
Answer: D. लेप्चा समुदाय
Note:- ज़ो माल लोक नृत्य (सिक्किम) यह धान की बुआई, और कटाई का चित्रण करता है।
125. निम्नलिखित में से कौनसा नृत्य सिक्किम में नेपाली समुदाय का एक समूह नृत्य है?
A. झ्यामता नृत्य
B. तुरही नृत्य
C. दमाहा नृत्य
D. मारूनी नृत्य
Answer: D. मारूनी नृत्य
126. ममिता (Maimata) निम्नलिखित में से किस राज्य का लोकप्रिय लोक नृत्य है ?
A. पंजाब
B. हरियाणा
C. त्रिपुरा
D. उत्तराखंड
Answer: C. त्रिपुरा
Note:- ममिता नृत्य त्रिपुरा के कलोई समुदाय से जुड़ा एक पारंपरिक नृत्य है और फसल उत्सव के दौरान किया जाता है।
त्रिपुरा के अन्य लोक नृत्य – गरिया, लेबांग बूमनी, होजागिरी, बिज़ू, हाई-हक, चेराव, झूम।
127. लेबांग बूमानी नृत्य किस राज्य का का फसलनृत्य है?
A. मिजोरम
B. त्रिपुरा
C. असम
D. मेघालय
Answer: B. त्रिपुरा
त्रिपुरा का लोक नृत्य और उससे संबंधित समुदायः
होजागिरी नृत्य रियांग समुदाय।
गरिया, झूम, मैमिता, मसाक सुमानी और लेबांग बूमानी – त्रिपुरी समुदाय।
‘ममिता’ त्रिपुरा केकलोई समुदाय का एक लोकप्रिय नृत्य है।
128. है-हक नृत्य किस राज्य से संबंधित है?
A. सिक्किम
B. आंध्रप्रदेश
C. त्रिपुरा
D. राजस्थान
Answer: C. त्रिपुरा
129. संगराई भारत के किस राज्य का एक लोक नृत्य है?
A. बिहार
B. त्रिपुरा
C. कर्नाटक
D. गोवा
Answer: B. त्रिपुरा
130. रऊफ और हिकत किस राज्य के नृत्य रूप हैं?
A. ओडिशा
B. जम्मू और कश्मीर
C. मणिपुर
D. सिक्किम
Answer: B. जम्मू और कश्मीर
131. “भांड पाथेर” निम्नलिखित में से किस राज्य का नृत्य है ?
A. गोवा
B. हरियाणा
C. जम्मू और कश्मीर
D. सिक्किम
Answer: C. जम्मू और कश्मीर
Note:- भांड पाथेर पारंपरिक लोक मनोरंजनकर्ता हैं और भांडों के नाटकों को पाथेर कहा जाता है। यह मुख्य रूप से जम्मू में प्रचलित है।
132. निम्नलिखित में से किस राज्य / केंद्र शासित प्रदेश से दुमहल लोक नृत्य जुड़ा हुआ है?
A. हरियाणा
B. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
C. जम्मू और कश्मीर
D. अरुणाचल प्रदेश
Answer: C. जम्मू और कश्मीर
133. निम्नलिखित लोक नृत्यों में से कौन सा जम्मू और कश्मीर से संबंधित है ?
A. कुद नृत्य
B. हिजगिरी नृत्य
C. भवाई नृत्य
D. जवारा नृत्य
Answer: A. कुद नृत्य
134. निम्र में से कौन केंद्रशासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर से संबंधित एक लोक नृत्य नहीं है?
A. धूमल
B. हफिज़ा
C. रोउफ
D. डांगी
Answer: D. डांगी
Note:- डांगी लोक नृत्य हिमाचल प्रदेश का है।
135. निम्नलिखित में से किस नृत्य रूप को ‘लद्दाख के शाही नृत्य’ के रूप में भी जाना जाता है?
A. याक नृत्य
B. जबरो नृत्य
C. शोंडोल नृत्य
D. कोशन नृत्य
Answer: C. शोंडोल नृत्य
Note:- शोंडोल नृत्य एक प्रसिद्ध नृत्य है जो पहले लद्दाख के राजा के लिए विशेष अवसरों पर कलाकारों द्वारा किया जाता था।
Static GK MCQ in Hindi
Static GK - Bharat ke Lok Nritya Questions & Answer in Hindi for all Exams
General Knowledge के प्रश्नों को विस्तार से समझने के लिए,
आप हमारे YouTube चैनल Gyan Guru SK के लिंक पर Click कर सकते हैं।