Bharat ke Pramukh Tyohar MCQs in Hindi - Static GK

भारत के प्रमुख त्योहार MCQs for Competitive Exams

Bharat ke Pramukh Tyohar Questions & Answer in Hindi

61. असम में मकर संक्रांति के दिन निम्नलिखित में से कौन-सा त्योहार मनाया जाता है?
A. कटि बिहू
B. माघ बिहू
C. बोहाग बिहू
D. रक्षाबंधन

 

Answer: B. माघ बिहू
Note:- माघ बिहू को भोगाली बिहू के नाम से भी जाना जाता है जिसका अर्थ है खाने का त्यौहार।

 

62. निम्नलिखित में से कौन-सा एक उत्सव और नृत्य है?
A. बैसाखी
B. उगादि
C. पोंगल
D. बिहू

 

Answer: D. बिहू

 

63. निम्नलिखित में से कौन-सा एक आनंदोत्सव है, जो असमिया नव वर्ष और वसंत की शुरुआत का सूचक है?
A. अली-ऐ- लिगांग
B. मी दम-मी-फ़ी
C. बोहाग बिहू
D. काति बिहू

 

Answer: C. बोहाग बिहू

 

64 असम में बिहू उत्सव वर्ष में कितनी बार मनाया जाता है?
A. 5 बार
B. 4 बार
C. 3 बार
D. 2 बार

 

Answer: C. 3 बार
Note:- रोंगाली बिहू, भोगाली बिहू, और कोंगाली बिहू।

 

65. असम राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में मनाया जाने वाला वह सात दिवसीय महोत्सव कौन सा है, जो असमिया नव वर्ष के प्रारंभ का प्रतीक है?
A. मोअत्सु महोत्सव
B. देहिंग पटकाई महोत्सव
C. बोहाग बिहू महोत्सव
D. माजुली महोत्सव

 

Answer: C. बोहाग बिहू महोत्सव

66. निम्नलिखित में से किस राज्य में मुख्यतः डोल उत्सव मनाया जाता है ?
A. बिहार
B. असम
C. छत्तीसगढ़
D. महाराष्ट्र

 

Answer: B. असम
Note:- डोल उत्सव को ‘होली’ या ‘रंग’ भी कहा जाता है।

 

67. कौन सा त्योहार गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है जो हर साल मानसून (मध्य जून) के मौसम में आयोजित किया जाता है, जब मंदिर तांत्रिक अनुष्ठानों के लिए तीन दिनों के लिए बंद रहता है?
A. अंबुबाची
B. बिहू
C. बैशागु
D. मी-डैम-मी-फी

 

Answer: A. अंबुबाची

 

68. असम का ‘अंबुबाची’ त्योहार प्रति वर्ष किस महीने में मनाया जाता है?
A. मार्च
B. दिसंबर
C. जनवरी
D. जून

 

Answer: D. जून

 

69. मी-डैम-मी-फी, यानी पूर्वजों की पूजा का त्योहार किस राज्य में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है?
A. असम
B. नागालैंड
C. मणिपुर
D. मेघालय

 

Answer: A. असम
Note:- मी-डैम-मी-फी त्योहार प्रत्येक वर्ष 31 जनवरी को पूरे असम में मनाया जाता है।

 

70. बसंत का त्योहार ‘अली-ऐ-लिगांग’ किस राज्य से संबंधित है?
A. ओडिशा
B. असम
C. बिहार
D. सिक्किम

 

Answer: B. असम

71. निम्नलिखित में से किस जनजाति द्वारा रोंगकर उत्सव मनाया जाता है ?

A. बोड़ो जनजाति
B. कार्बी जनजाति
C. आओ जनजाति
D. डिमासा जनजाति

 

Answer: B. कार्बी
Key Points:
रोंगकर असम के कार्बियों द्वारा मनाया जाने वाला वार्षिक शीतकालीन मनोरंजन उत्सव है।
रोंगकर और चोमंगकन कार्बी जनजाति के दो सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार हैं।

 

72. रजनी गबरा और हरनी गबरा निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य का सांस्कृतिक उत्सव है?
A. असम
B. नागालैंड
C. मिजोरम
D. मेघालय

 

Answer: A. असम
Note:- रजनी गबरा और हरनी गबरा डिमासा जनजाति का एक वार्षिक त्योहार है।

 

73. बैशागु उत्सव भारत के किस राज्य से जुड़ा है?
A. असम
B. अरुणाचल प्रदेश
C. बिहार
D. मणिपुर

 

Answer: A. असम
Key Points:
बैशागु महोत्सव आम तौर पर अप्रैल के मध्य में बैशाख के महीने में बोरो कछारियों की जनजाति द्वारा मनाया जाता है।
बैशागु महोत्सव नव वर्ष के आगमन के लिए बसंत ऋतु का उत्सव है।

 

74. निम्नलिखित में से कौन सा त्योहार माजुली नदी द्वीप में नहीं मनाया जाता है?
A. अली-ऐ-लिगांग
B. राजा परबा
C. फाल्गुस्त्सवी
D. बिहु

 

Answer: B. राजा परबा

 

75. असम के किस शहर में हर वर्ष चाय महोत्सव मनाया जाता है?
A. गुवाहाटी
B. तेजपुर
C. जोरहाट
D. डिब्रूगढ़

 

Answer: C. जोरहाट
Note:- असम में चाय महोत्सव हर वर्ष नवंबर और जनवरी के बीच शीतकालीन मौसम में मनाया जाता है।
असम के अन्य उत्सव:– बिहू, बैशागु उत्सव, अली-ऐ- लिगांग, डोल उत्सव, अंबुबाची, मी-डैम-मी-फी, बारे सहरिया भाओना, माजुली महोत्सव, दिहिंग पटकाई महोत्सव, काजीरंगा हाथी महोत्सव, रोंगकर और चोमांगकन त्यौहार।