Bharat ke Pramukh Tyohar MCQs in Hindi - Static GK

भारत के प्रमुख त्योहार MCQs for Competitive Exams

Bharat ke Pramukh Tyohar Questions & Answer in Hindi

106. किस राज्य में आदिवासी समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला ‘लोसूंग त्योहार आमतौर पर वह समय होता है जब किसान अपनी फसल कटाई का जश्न व खुशियां मनाते हैं?
A. सिक्किम
B. मणिपुर
C. असम
D. नागालैंड

 

Answer: A. सिक्किम
Key Points:
लोसूंग (नामसूंग) एक सिक्किमी नव वर्ष उत्सव है।
लोसूंग त्यौहार भारत, भूटान और नेपाल में भूटिया और लेप्चा जनजातियों द्वारा मनाया जाता है।
सिक्किम के प्रसिद्ध त्यौहार- द्रुपका तेशी, बुमचू, सागा दावा, डासिन, फांग ल्हाबसोल, माघे संक्रांति, सोनम लोचर, तेंदोंग लो रम फात, गुरु रिम्पोछे का थुनकर त्शेचु, इंद्र जात्रा, बाराहिमिज़ोंग, साकेवा।

 

107. निम्नलिखित में से कौन-सा अनुष्ठान भारत के त्रिपुरा में पृथ्वी की सफाई के साथ-साथ चौदह देवताओं की पूजा करने से संबंधित है?
A. खर्ची पूजा
B. टूसू
C. दुर्गा पूजा
D. बानी (Bani)

 

Answer: A. खर्ची पूजा

 

108. केर और गरिया पूजा किस राज्य के पारंपरिक आदिवासी त्यौहार हैं?
A. मणिपुर
B. नागालैंड
C. त्रिपुरा
D. ओडिशा

 

Answer: C. त्रिपुरा
Key Points:
केर पूजा त्रिपुरा के आदिवासियों द्वारा मनाया जाने वाला एक शताब्दी पुराना उत्सव है।
गरिया पूजा त्योहार त्रिपुरा में एक प्रमुख त्योहार है ।
गरिया पूजा त्योहार यह पूजा बैसाख (अप्रैल) महीने के सातवें दिन 7 दिनों तक आयोजित की जाती है।
इस पूजा में पशुधन और धन के देवता भगवान गरिया के प्रतीक बांस के खंभे को फूलों और माला से पूजा जाता है।
गरिया पूजा त्यौहार के दौरान किसी को भी प्रतीकात्मक भगवान गरिया की छाया को पार करने की अनुमति नहीं है, क्योंकि ऐसा करने से उन्हें नाराज़ होने का डर है।

 

109. निम्नलिखित में से कौन-सा त्योहार त्रिपुरा से संबंधित है?
A. वांगला
B. कांग चिंगबा
C. बिहू
D. खर्ची पूजा

 

Answer: D. खर्ची पूजा
Note:- खर्ची पूजा में 14 देवताओं की पूजा की जाती है और यह जुलाई के महीने में मनाया जाता है।
त्रिपुरा के अन्य त्योहार:- खर्ची पूजा, बिजू महोत्सव, तीर्थ मुख महोत्सव, गंगा पूजा, अशोकाष्टमी, लम्परा पूजा, वाह महोत्सव आदि।

 

110. चेरा पंहारा अनुष्ठान किससे संबंधित है?
A. पंजाब की बैसाखी
B. पश्चिम बंगाल की दुर्गापूजा
C. गुजरात की नवरात्रि
D. ओडिशा की रथ यात्रा

 

Answer: D. ओडिशा की रथ यात्रा

111. निम्न में से ओडिशा राज्य का कौन सा त्योहार, ओडिशा के समृद्ध समुद्री इतिहास का स्मरण करता है जो पूरे राज्य में मनाया जाता है?
A. छठ पूजा
B. बाली यात्रा
C. रथ यात्रा
D. आंवला नवमी

 

Answer: B. बाली यात्रा

 

112. अंतर्राष्ट्रीय रेतकला उत्सव आमतौर पर किस राज्य में आयोजित किया जाता है?
A. केरल
B. महाराष्ट्र
C. तमिलनाडु
D. ओडिशा

 

Answer: D. ओडिशा

 

113. ओडिशा के बरगढ़ जिले की धनुयात्रा विष्णु के किस अवतार को समर्पित है?
A. भगवान राम
B. भगवान वामन
C. भगवान वराह
D. भगवान कृष्ण

 

Answer: D. भगवान कृष्ण

 

114. निम्नलिखित में से कौन सा त्योहार ओडिशा में मनाया जाता है?
A. अंबुबाची
B. चापचार कुट
C. नमसोग
D. नवकलेवर

 

Answer: D. नवकलेवर

 

115. निम्नलिखित में से किस राज्य में हर साल इको रिट्रीट उत्सव आयोजित किया जाता है?
A. बिहार
B. ओडिशा
C. असम
D. तमिलनाडु

 

Answer: B. ओडिशा

116. बाली यात्रा, जिसका शाब्दिक अर्थ बाली की यात्रा है, विशेष रूप से किस स्थान में धूमधाम से मनाया जाने वाला त्योहार है?
A. कोच्चि
B. कटक
C. गुड़गांव
D. वेल्लोर

 

Answer: B. कटक
Note:- बाली यात्रा पूरे ओडिशा में भी बड़ी धूमधाम से मनाई जाती हैं।

 

117. किस राज्य में नुआखाई त्योहार गणेश चतुर्थी के अगले दिन, भाद्रव (अगस्त- सितंबर) के चंद्र पखवाड़े की पंचमी तिथि (पांचवें दिन) को मनाया जाता है?
A. ओडिशा
B. असम
C. मेघालय
D. पश्चिम बंगाल

 

Answer: A. ओडिशा
Note:- नुआखाई अनाज की पूजा का त्योहार है जिसमें पहली फसल को काटा जाता है।

 

118. सकरात उत्सव किस राज्य में ‘बुदिगली’ या ‘कलासी’ नृत्य के साथ मनाया जाता है, जिसमे महिलाएं अपने सिर पर सजावटी बर्तन लेकर इस नृत्य में भाग लेती हैं?
A. ओडिशा
B. नागालैंड
C. मध्यप्रदेश
D. मणिपुर

 

Answer: A. ओडिशा

 

119. 1986 से हर वर्ष कोणार्क नृत्य महोत्सव कितनी तारीख से कितनी तारीख के बीच कोणार्क में आयोजित किया जाता है?
A. 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर
B. 10 अगस्त से 15 अगस्त
C. 21 जनवरी से 25 जनवरी
D. 1 दिसंबर से 5 दिसंबर

 

Answer: D. 1 दिसंबर से 5 दिसंबर

 

120. जीवंत सांस्कृतिक परंपरा और कृषि जीवन से संबंधित उड़ीसा का रज पर्व त्योहार निम्न में से किस महीने में तीन दिनों के लिए आयोजित किया जाता है?
A. जुलाई
B. जून
C. सितंबर
D. अगस्त

 

Answer: B. जून
उड़ीसा के अन्य त्यौहार- रथ यात्रा, राजा महोत्सव, बाली यात्रा, रेतकला उत्सव, धनुयात्रा, नवकलेवर, इको रिट्रीट उत्सव, नुआखाई त्योहार, पूरी बीच महोत्सव, कोणार्क नृत्य महोत्सव, भाईजियंतिया, खुदुरूकुनी ओसा, सांबा दशमी प्रथमाष्टमी इत्यादि।