Geography GK in Hindi - Indian Rivers - भारत की नदियां MCQ

Indian Rivers MCQs - भारतीय भूगोल / Indian Geography GK Questions in Hindi

Most Important Questions & Answer
For Competitive Exams Like SSC, SSC GD, SSC CGL, Bank Exams, Railway Exams etc.

दोस्तों ! भारतीय भूगोल में भारत की जल निकासी व्यवस्था एक महत्वपूर्ण अध्याय है और सभी प्रकार की परीक्षाओं में एक या दो प्रश्न इसमें से पूछे ही जाते हैं।
इस पोस्ट में हम  भारत की नदियों के बारे में Important Questions & Answer जानेंगे,

106. किस नदी को बंगाल का शोक कहा जाता है?
A. नर्मदा नदी
B. दामोदर नदी
C. कोसी नदी
D. तापी नदी

 

Answer: Answer: B. दामोदर नदी
Note:- दामोदर नदी को बंगाल का शोक कहा जाता है, तथा कोसी नदी को बिहार का शोक कहा जाता हैं।

 

107. निम्नलिखित में से कौन सी नदी पश्चिम बंगाल और सिक्किम दोनों राज्यों से होकर बहती है?
A. कोशी नदी
B. सोन नदी
C. हुगली नदी
D. तीस्ता नदी

 

Answer: D. तीस्ता नदी
Key Point:
तीस्ता नदी सिक्किम के चुंगथांग के पास हिमालय से निकलती है और बांग्लादेश में प्रवेश करने से पहले पश्चिम बंगाल से होकर दक्षिण की ओर बहती है।
‘तिस्ता’ का अर्थ ‘त्रि-स्रोता’ या ‘तीन-प्रवाह’ है।

 

108. भारत के किस राज्य में मुहुरी नदी बहती है?
A. पंजाब
B. मध्य प्रदेश
C. उत्तर प्रदेश
D. त्रिपुरा

 

Answer: D. त्रिपुरा
Key Points:
मुहुरी नदी भारत और बांग्लादेश के बीच एक अंतरराष्ट्रीय नदी है।
मुहुरी नदी त्रिपुरा में से निकलती हुए, यह बांग्लादेश में बहती है जहां यह फेनी के साथ बंगाल की खाड़ी के मुहाने के पास विलीन हो जाती है।

 

109. निम्नलिखित में से कौन सी नदी हिमाचल प्रदेश की कुल्लू पहाड़ियों के बीच रोहतांग दर्रे के पश्चिम में निकलती है और राज्य की चंबा घाटी से होकर बहती है?
A. सतलुज नदी
B. व्यास नदी
C. रावी नदी
D. चेनाब नदी

 

Answer: C. रावी नदी

 

110. सुरमा नदी, जिसे बराक नदी के नाम से भी जाना जाता है, कहाँ से निकलती है?
A. मणिपुर पहाड़ियाँ
B. मिज़ो पहाड़ियाँ
C. पटकाई बूम पहाड़ियाँ
D. नागा पहाड़ियाँ

 

Answer: A. मणिपुर पहाड़ियाँ

111. भारत के सबसे ऊंचे जलप्रपातों में से एक जोग जलप्रपात किस नदी का महा जलप्रपात है?
A. नर्मदा नदी
B. तुंगभद्रा नदी
C. शरावती नदी
D. कावेरी नदी

 

Answer: C. शरावती नदी

 

112. टीला, सेती और बेरी किस नदी की सहायक नदियां हैं?
A. तमसा नदी
B. घाघरा नदी
C. माही नदी
D. साबरमती नदी

 

Answer: B. घाघरा नदी
Key Points:
घाघरा नदी को सरयू नाम से भी जाना जाता है।

 

113. निम्नलिखित में से कौन सी नदी नेपाल के हिमालयी क्षेत्र से निकलती है?
A. बेतवा नदी
B. चिनाब नदी
C. चंबल नदी
D. घाघरा नदी

 

Answer: D. घाघरा नदी
Note:- घाघरा, गंडक और कोसी नदी नेपाल के हिमालय क्षेत्र से निकलती हैं।

 

114. निम्नलिखित में से कौन नेपाल की सबसे लंबी नदी है?
A. कोशी नदी
B. करनाली नदी
C. नारायणी नदी
D. नदी सेटी

 

Answer: B. करनाली नदी

 

115. निम्नलिखित में से कौन सा शहर सरयू नदी के तट पर स्थित है ?
A. कानपुर
B. अयोध्या
C. भोपाल
D. हरिद्वार

 

Answer: B. अयोध्या

116. घग्गर नदी का उद्गम स्थल भारत का कौन-सा राज्य है ?
A. उत्तर प्रदेश
B. उत्तराखंड
C. हरयाणा
D. हिमाचल प्रदेश

 

Answer: D. हिमाचल प्रदेश
Key Points:
घग्गर नदी हिमाचल प्रदेश के शिवालिक पहाड़ों में शिमला के पास से निकलती है और हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से गुज़रती है।
घग्गर नदी केवल मानसून के मौसम में बहती है।
घग्गर नदी को पाकिस्तान में हकरा नदी के नाम से जाना जाता है।

 

117. निम्नलिखित में से किस नदी को ‘व्याथ’ भी कहा जाता है?
A. झेलम नदी को
B. तवी नदी को
C. जास्कर नदी को
D. श्योक नदी को

 

Answer: A. झेलम नदी को

 

118. निम्नलिखित में से कौन सी नदी कश्मीर के दक्षिण-पूर्वी भाग में वेरीनाग में एक झरने में निकलती है?
A. ब्यास नदी
B. झेलम नदी
C. चेनाब नदी
D. सतलुज नदी

 

Answer: B. झेलम नदी

 

119. किशन गंगा नदी किस नदी की प्रमुख सहायक नदियों में से एक है?
A. सतलुज नदी
B. रावी नदी
C. चिनाब नदी
D. झेलम नदी

 

Answer: D. झेलम नदी

 

120. कौन सी नदी राक्षसताल झील से निकलती है?
A. चिनाव नदी
B. ब्यास नदी
C. झेलम नदी
D. सतलुज नदी

 

Answer: C. सतलुज नदी
Note:- सतलुज नदी राकस (राक्षसताल) झील से निकलती है, जो तिब्बत में मानसरोवर झील से एक धारा द्वारा जुड़ी हुई है।

Geography GK Questions in Hindi
Geography GK - भारत की नदियाँ - Important Questions & Answer

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Telegram

General Knowledge के प्रश्नों को विस्तार से समझने के लिए,

आप हमारे  YouTube चैनल Gyan Guru SK के लिंक पर Click कर सकते हैं।