Ancient History GK -Dharmik Andolan -Jain Dharm GK -
Important MCQs in Hindi

Ancient History GK - धार्मिक आंदोलन - जैन धर्म
Most Important Ancient History GK in Hindi

    •  छठी शताब्दी ई.पू. में उत्तर भारत की मध्य गंगा घाटी क्षेत्र में अनेक धार्मिक सम्प्रदायों का उदय हुआ|
    • भारत में छठी शताब्दी ई.पू. में प्रचलित विभिन्न सम्प्रदायों में से आगे चलकर केवल बौद्ध एवं जैन धर्म ही अधिक प्रसिद्ध हुए।
    • भारत के इन धार्मिक आंदोलनों ने पुरातन वैदिक ब्राह्मण धर्म के अनेक दोषों पर प्रहार किया। इसलिए इसे सुधारवादी आंदोलन कहा गया है।
    • इस काल में धार्मिक अनुष्ठानों में पेचीदगियों के कारण ब्राह्मणों का आधिपत्य स्थापित होने लगा जो दूसरे वर्गों, विशेषकर क्षत्रियों को पसंद नहीं आया। एक बात स्मरणीय है कि बौद्ध धर्म और जैन धर्म दोनों क्षत्रियों द्वारा ही शुरू किये गये।
    • जैन शब्द जिन शब्द से बना है। जिन का अर्थ है- विजेता अर्थात् जिसने इन्द्रियों को अपने वश में कर लिया है।
    • ऋषभदेव को जैन धर्म के संस्थापक, प्रवर्तक एवं पहले तीर्थंकर के रूप में जाना जाता है। पार्श्वनाथ जैन धर्म के 23वें एवं प्रथम ऐतिहासिक तीर्थंकर थे। जैन धर्म को सुनियोजित और सुव्यवस्थित कर उसके ज्ञान एवं दर्शन के तत्त्व के वास्तविक प्रवर्तन का श्रेय पार्श्वनाथ को ही है।
    • महावीर स्वामी जैन धर्म के 24वें एवं अंतिम तीर्थंकर थे। इन्हें जैन धर्म का वास्तविक संस्थापक माना जाता है। महावीर स्वामी का जन्म 540 ई.पू. में बिहार राज्य के वैशाली जिला स्थित कुंडग्राम में हुआ था।

जैन धर्म के अन्य तत्त्व

  • जैन मतानुयायी कृषि एवं युद्ध के विरोधी थे क्योंकि इससे जीवों की हिंसा होती थी। वाणिज्य व्यापार को इसलिए महत्त्व दिया जाता था क्योंकि इसमें हिंसा की सम्भावना नहीं रहती थी।
  • जैन मतावलंबियों ने आम बोल-चाल की भाषा प्राकृत को अपनाया।
  • जैन धर्म के धार्मिक ग्रन्थ अर्धमागधी भाषा में लिखे गये हैं। बाद में अर्धमागधी से अपभ्रंश का विकास हुआ। जैन धर्म का महत्त्वपूर्ण ग्रन्थ कल्पसूत्र संस्कृत में लिखा गया।
  • जैन धर्म के प्रधान केन्द्र के रूप में मथुरा एवं उज्जैन का उल्लेख मिलता है। जैन मान्यता के अनुसार नारी को भी आध्यात्मिक क्षमता के विकास द्वारा निर्वाण प्राप्त करने का अधिकार है।

01. जैन धर्म के संस्थापक कौन हैं?
A. आर्य सुधर्मा
B. महावीर स्वामी
C. पार्श्वनाथ
D. ऋषभदेव

 

Answer: D. ऋषभदेव

 

02. जैन धर्म में पूर्ण ज्ञान के लिए क्या शब्द है?
A. जिन
B. रत्न
C. कैवल्य
D. निर्वाण

 

Answer: C. कैवल्य

 

03. तीर्थंकर शब्द किस धर्म से सम्बन्धित है?
A. बौद्ध धर्म
B. ईसाई धर्म
C. हिन्दू धर्म
D. जैन धर्म

 

Answer: D. जैन धर्म

 

04. जैन धर्म का पहला तीर्थंकर किसे माना जाता है?
A. पार्श्वनाथ
B. महावीर स्वामी
C. ऋषभदेव
D. अजितनाथ

 

Answer: C. ऋषभदेव

 

05. उस पवित्र शहर का नाम बताइये जिसे प्रथम एवं चतुर्थ जैन तीर्थकरों का जन्म स्थान माना जाता है?
A. वाराणसी
B. द्वारका
C. अयोध्या
D. गया

 

Answer: C. अयोध्या

 

06. निम्नलिखित स्थानों में से मुख्यतः किससे जैन तीर्थंकर पार्श्वनाथ सम्बन्धित थे?
A. वाराणसी
B. कौशाम्बी
C. गिरिव्रज
D. चम्पा

 

Answer: A. वाराणसी

07. निम्नलिखित में से कौन-सा स्थल पार्श्वनाथ से सम्बन्ध होने के कारण जैन सिद्ध क्षेत्र माना जाता है?
A. चम्पा
B. पावा
C. सम्मेद शिखर
D. उर्जयन्त

 

Answer: C. सम्मेद शिखर

 

08. प्रथम जैन सभा की अध्यक्षता किसने की थी?
A. स्थूलभद्र
B. देवर्धिगण
C. इन्द्रभूति गौतम
D. सुधर्मन

 

Answer: A. स्थूलभद्र

 

09. भगवान महावीर का जन्म निम्न में से किस राज्य में हुआ था?
A. महाराष्ट्र
B. कर्नाटक
C. बिहार
D. गुजरात

 

Answer: C. बिहार

 

10. महावीर स्वामी का जन्म कहाँ हुआ था?
A. कुण्डग्राम में
B. पाटलीपुत्र में
C. मगध में
D. वैशाली में

 

Answer: A. कुण्डग्राम में
Note: जैन परंपरा में, यह माना जाता है कि महावीर का जन्म छठी शताब्दी ईसा पूर्व के शुरुआती भाग में वर्तमान बिहार में एक शाही क्षत्रिय जैन परिवार में हुआ था।

 

11. महावीर स्वामी का मूल नाम क्या था?
A. सिद्धार्थ
B. गौतम
C. वर्द्धमान
D. इनमें से कोई नहीं

 

Answer: C. वर्द्धमान

 

12. भगवान महावीर की माता कौन थी?
A. यशोदा
B. अणोज्जा
C. त्रिशला
D. देवानन्दी

 

Answer: C. त्रिशला

प्राचीन इतिहास - धार्मिक आंदोलन - जैन धर्म MCQs
32 Most Important MCQs

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Telegram

प्राचीन इतिहास – धार्मिक आंदोलन – जैन धर्म के प्रश्नों को विस्तार से समझने के लिए,

आप हमारे  YouTube चैनल Gyan Guru SK के लिंक पर Click कर सकते हैं।