Ancient History GK - Prehistoric and Indus Valley Civilization
Important MCQs in Hindi
Ancient History GK - प्राचीन इतिहास - प्रागैतिहासिक काल और सिंधु घाटी सभ्यता
Most Important Ancient History GK in Hindi
21. प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता का एक प्रमुख शहर लोथल निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है ?
A. गुजरात
B. राजस्थान
C. हिमाचल प्रदेश
D. पंजाब
Answer: A. गुजरात
Note: यह शहर भारत के राज्य गुजरात के भाल क्षेत्र में स्थित है और इसकी खोज सन 1957 में हुई थी।
22. सिंधु घाटी सभ्यता के निम्नलिखित में से कोन सा स्थल सिंधु नदी के तट पर नहीं हैं?
A. चन्हदड़ो
B. मोहनजोदड़ो
C. कोटदिजी
D. रोपड़
Answer: D. रोपड़
Note: रोपड़ सतलुज नदी के तट पर है।
23. निम्नलिखित में से किस स्थल से, हड्डी के उपकरण प्राप्त हुए हैं?
A. चोपनीमांडो
B. महदहा
C. काकोरिया
D. आदमगढ़
Answer: B. महदहा
24. हाथी दाँत का पैमाना कहाँ मिला है?
A. धौलावीरा में
B. लोथल में
C. कालीबंगा में
D. बाणावली में
Answer: B. लोथल में
25. किस स्थल पर पाषाण काल से हड़प्पा सभ्यता तक के सांस्कृतिक अवशेष प्राप्त हुए हैं ?
A. अमरी
B. कोटदिजी
C. कालीबंगा
D. मेहरगढ़
Answer: D. मेहरगढ़
Note: यह स्थान वर्तमान बलूचिस्तान (पाकिस्तान) के कच्ची मैदानी क्षेत्र में है।
26. भारत में पशुपालन एवं कृषि के प्राचीन साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुए हैं ?
A. अंजीरा से
B. दम्ब सदात से
C. किली गुल मोहम्मद से
D. मेहरगढ़ से
Answer: D. मेहरगढ़ से
27. हड़प्पा सभ्यता की खोज किसने की थी ?
A. दयाराम साहनी
B. राखलदास बेनर्जी
C. एम. एम. वत्स
D. अन्य
Answer: A. दयाराम साहनी
Note: 1921 में दयाराम साहनी ने हड़प्पा का उत्खनन किया। इस प्रकार इस सभ्यता का नाम हड़प्पा सभ्यता रखा गया व राखलदास बेनर्जी को मोहनजोदड़ो का खोजकर्ता माना गया।
28. निम्नलिखित में से हड़प्पा सभ्यता के मेहरगढ़ पुरास्थल में किस प्रकार के घर के अवशेष मिले हैं?
A. त्रिकोणीय या वृत्ताकार
B. आयताकार या वृत्ताकार
C. वर्गाकार या आयताकार
D. वृत्ताकार या वर्गाकार
Answer: C. वर्गाकार या आयताकार ।
Key Points:
मेहरगढ़ में जानवरों की हड्डियों और घरों के अवशेषों के प्रमाण खोजें गए हैं।
यह पहला स्थान है जहाँ लोगों ने जौ और गेहूँ उगाना शुरू किया, भेड़ और बकरी को पाला क्योंकि यह सबसे पुराने गाँवों में से एक था।
मेहरगढ़ की खोज 1974 में फ्रांसीसी पुरातत्वविदों जीन-फ्रांस्वा जारिगे ने की थी।
29. निम्नलिखित में से कौन सा हड़प्पा स्थल हरियाणा में है?
A. कालीबंगा
B. राखीगढ़ी
C. लोधल
D. धोलावीरा
Answer: B. राखीगढ़ी
Note: राखीगढ़ी हरियाणा में है।
30. निम्नलिखित में से हड़प्पा सभ्यता का कौन सा पुरास्थल बोलन दर्रे के पास स्थित है?
A. मेहरगढ़
B. चिराँद
C. गुफकरात
D. कोलडिहवा
Answer: A. मेहरगढ़
31. निम्नलिखित में से हड़प्पा सभ्यता के किस पुरास्थल में जेडाइट पत्थर पाया गया था?
A. महागढ़ा
B. मेहरगढ़
C. हल्लूर
D. दाओजली हेडिंग
Answer: D. दाओजली हेडिंग
Key Point
दाओजली हैडिंग – असम के दीमाहसाओ जिले में एक नवपाषाण स्थल है ।
दाओजली हैडिंग – ब्रह्मपुत्र घाटी के पास चीन और म्यांमार की ओर जाने वाले मार्गों के करीब स्थित है।
1961-63 में एम. सी. गोस्वामी और टी. सी. शर्मा के नेतृत्व वाली टीम द्वारा खुदाई की गई।
कलाकृतियाँ मिली- जेडाइट पत्थर (चीन से लाया गया होगा) । 4 प्रकार के सिरामिक – कॉर्ड-मार्ड, इंक्रीज्ड, स्टैम्प्ड औरप्लेन फाइन रेड वेयर।
32. हड़प्पा सभ्यता के निम्नलिखित स्थलों में से कौन पाकिस्तान में स्थित नहीं है?
A. कोटडिजी
B. शॉर्टुघई
C. चन्हुदड़ो
D. बालाकोट
Answer: B. शॉर्टुघई
Note: हड़प्पा सभ्यता की शॉर्टुघई स्थल पाकिस्तान में स्थित नहीं है।
हड़प्पा सभ्यता का शॉर्टुघई स्थल उत्तरी अफगानिस्तान के दरकड़ जिले में मोजूद है।
33. निम्नलिखित में से कौन सा हड़प्पा स्थल अफगानिस्तान में स्थित है?
A. शॉर्टुघई
B. नागेश्वर
C. बालाकोट
D. कालीबंगा
Answer: A. शॉर्टुघई
Key Points:
हड़प्पा सभ्यता का शॉर्टुघई स्थल उत्तरी अफगानिस्तान के दरकड़ जिले में मोजूद है।
शॉर्टुघई हड़प्पा काल की एक व्यापारिक चौकी थी और यह आसपास के क्षेत्र में स्थित लैपिस लैज़्यूली खानों से जुड़ी हुई प्रतीत होती है।
34. निम्नलिखित में से कौन हड़प्पा का शहर है?
A. कोसल
B. धोलावीरा
C. लुंबिनी
D. हम्पी
Answer: B. धोलावीरा
Note: सिंधु सभ्यता को सिंधु घाटी सभ्यता या हड़प्पा सभ्यता भी कहा जाता है
35. प्राचीन हड़प्पा स्थल धोलावीरा को कितने भागों में विभाजित किया गया था?
A. तीन भागों में
B. पांच भागों में
C. चार भागों में
D. दो भागों में
Answer: A. तीन भागों में
36. हड़प्पावासियों को वर्तमान राजस्थान से कौन सी धातु प्राप्त हुई थी?
A. लोहा
B. ताँबा
C. एल्यूमिनियम
D. कैल्शियम
Answer: B. ताँबा
Key Points:
हड़प्पावासियों को ताँबा वर्तमान राजस्थान से प्राप्त हुआ था।
खेतड़ी अरावली रेंज की तलहटी में स्थित है और तांबे की खानों के लिए प्रसिद्ध है।
37. निम्नलिखित में से कौन सा परिपक्व चरण का एक हड़प्पा स्थल है, जो राजस्थान में स्थित है?
A. मांडा
B. चंहुदारो
C. कालीबंगा
D. नागेश्वर
Answer: C. कालीबंगा
Note: कालीबंगा, उत्तरी राजस्थान में सिंधु घाटी सभ्यता का प्राचीन स्थल हैं।
यहां हड़प्पा – पूर्व और हड़प्पा दोनों अवशेष शामिल हैं।
38. निम्नलिखित में से किस हड़प्पा युग के स्थल पर जुताई वाले क्षेत्र के प्रमाण मिले है?
A. मोहनजोदड़ो
B. कालीबंगा
C. चन्द्रदड़ों
D. हड़प्पा
Answer: B. कालीबंगा
39. निम्नलिखित हड़प्पा स्थलों में से किसमें कब्र में दो लोगों के शव पाए गये?
A. मोहनजोदड़ो
B. हडप्पा
C. चन्हुदड़ो
D. लोथल
Answer: D. लोथल
40. हड़प्पा के लोग वर्तमान भारत के किस राज्य से सोना लाते थे?
A. तेलंगाना
B. तमिलनाडु
C. कर्नाटक
D. केरल
Answer: C. कर्नाटक
Note: मोहनजोदड़ो और हड़प्पा दोनों जगहों से सोने के आभूषण मिले हैं। हड़प्पावासियों को लोहे की जानकारी नहीं थी।
प्राचीन इतिहास - प्रागैतिहासिक काल और सिंधु घाटी सभ्यता MCQs
60 Most Important MCQs
प्राचीन इतिहास – प्रागैतिहासिक काल और सिंधु घाटी सभ्यता के प्रश्नों को विस्तार से समझने के लिए,
आप हमारे YouTube चैनल Gyan Guru SK के लिंक पर Click कर सकते हैं।