Ancient History GK Questions - प्राचीन इतिहास GK MCQs
Ancient History GK Questions in Hindi - प्राचीन इतिहास
इस पेज पर आपको मिलेंगे चैप्टर वाइज प्राचीन इतिहास के MCQ in हिन्दी
Ancient History GK Questions से आपको आपकी सभी प्रकार की आगामी परीक्षाओं जैसे Primary School Exams, HSLC, HS, Banking, SSC, Railway, UPSC, State PSC आदि की तैयारी करने में मदद मिलेगी ।
General Knowledge
Ancient History GK - Prehistoric and Indus Valley Civilization
Important MCQs in Hindi
Ancient History GK - प्राचीन इतिहास - प्रागैतिहासिक काल और सिंधु घाटी सभ्यता
Most Important Ancient History GK in Hindi
41. निम्नलिखित में से कौन सा हड़प्पा वास्तुकला में एक दुर्ग का भाग नहीं था?
A. अनाज के लिए गोदाम
B. महत्वपूर्ण लोगों के लिए वृहद स्नानागार
C. धार्मिक समारोहों के लिए अग्नि वेदिय
D. जनता के लिए आवासीय भवन
Answer: D. जनता के लिए आवासीय भवन
42. पुरातत्वविदों के अनुसार, हड़प्पा के नगरों में पश्चिमी हिस्सा छोटा और ऊंचा था, जिसे क्या कहा जाता था?
A. नगर-दुर्ग
B. ओलम्पस
C. निचला नगर
D. कोलोसियम
Answer: D. नगर-दुर्ग
Note: चन्हुदड़ो एकमात्र हड़प्पा शहर था जिसका कोई नगर-दुर्ग नहीं था।
43. निम्नलिखित में से किस धातु का उपयोग हड़प्पा के नगरों में हथियार और औजार बनाने के लिए किया जाता था ?
A. चाँदी
B. सोना
C. ताँबा
D. लोहा
Answer: C. ताँबा
Note: ताँबा सिंधु घाटी (कांस्य युग की सभ्यता) में उपकरण, बर्तन और अन्य वस्तुओं को बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पहली धातु थी।
उपयोग की जाने वाली अन्य धातुएँ – सीसा, सोना, कांस्य और चाँदी थीं।
44. निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य में, हड़प्पा के नगर नहीं पाए गए हैं?
A. उत्तराखंड
B. गुजरात
C. राजस्थान
D. हरियाणा
Answer: A. उत्तराखंड
Key Points:
उत्तराखंड में कोई हड़प्पा स्थल नहीं है।
हड़प्पा स्थल गुजरात में – लोथल, धोलावीरा, बाबर कोट, बेट द्वारका, भगतराव, देसलपुर, गोला धोरो, काज, कंजेतर, खिरसरा, कोटड़ा भादली, कुंटासी, लोटेश्वर, आदि।
राजस्थान – बरोर, कालीबंगन और करणपुरा आदि ।
हरियाणा – बालू, राखीगढ़ी, बनावली, भिरराना, फरमाना, हिसार टीला, जोगना खेड़ा, कुणाल, मिताथल, तिगराना, आदि ।
45. हड़प्पा की अधिकांश मुहरें किस से बनी हैं?
A. ईंटें
B. ग्रेनाइट
C. सिलखड़ी
D. पीतल
Answer: C. सिलखड़ी
Note: हड़प्पा की अधिकांश मुहरें सिलखड़ी (एक प्रकार का नरम पत्थर) से बनी थीं।
कुछ मुहरें टेराकोटा, सोना, सुलेमानी, चर्ट, हाथीदांत और चीनी मिट्टी से भी बनी थीं।
46. मोहनजोदड़ो किस नदी के तट पर स्थित है ?
A. सरस्वती
B. रावी
C. घग्गर
D. सिंधु
Answer: D. सिंधु
Note: मोहनजोदड़ो, दक्षिणी पाकिस्तानी के सिंधु नदी के दाहिने किनारे पर स्थित उत्तरी सिंध प्रांत में है।
47. मोहनजोदड़ो के विशाल स्नानागार की आकृति कैसी थी?
A. आयताकार
B. वर्गाकार
C. दीर्घ वृत्ताकार
D. वृत्ताकार
Answer: A. आयताकार
48. पाकिस्तान के किस प्रांत में मोहनजोदड़ो की प्राचीन सभ्यता का स्थल है?
A. बलूचिस्तान
B. सिंध
C. खैबर पख्तूनख्वा
D. पंजाब
Answer: B. सिंध
Key Points:
मोहनजोदड़ो सिंध प्रांत में एक पुरातात्विक स्थल है।
मोहनजोदड़ो का अर्थ है मृत लोगों का टीला ।
2500 ईसा पूर्व के आसपास निर्मित, यह प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता की सबसे बड़ी बस्तियों में से एक थी।
49. एक ही कब्र से तीन मानव कंकाल कहां निकले हैं ?
A. सराय नाहरराय से
B. दमदमा से
C. महदहा से
D. लघननाज
Answer: B. दमदमा से
50. निम्नलिखित में से किस स्थल से मानव कंकाल के साथ कुत्ते का कंकाल शवाधान से प्राप्त हुआ है?
A. बुर्जहोम
B. चिरांद
C. ब्रह्मगिरि
D. मास्को
Answer: A. बुर्जहोम
Note: जम्मू एवं कश्मीर में श्रीनगर के निकट उत्तर पश्चिम में स्थित बुर्जहोम से नव पाषाणिक अवस्था में मानव कंकाल के साथ कुत्ते का कंकाल भी शवाधान से प्राप्त हुआ है।
51. पुरातात्विक स्थल सुरकोतड़ा किस राज्य में स्थित है ?
A. राजस्थान
B. हरियाणा
C. कर्नाटक
D. गुजरात
Answer: D. गुजरात
Note: सुरकोतड़ा एक पुरातात्विक स्थल है जो भारत के गुजरात राज्य के कच्छ जिले के तालुका नामक जगह में स्थित है।
1964 के दौरान, सुरकोतड़ा की खोज 1964 में जग पति जोशी ने की थी।
52. निम्नलिखित में से किस पुरातात्विक स्थल पर गतवास (pit-dwellings) के प्रमाण है?
A. मेहरगढ़
B. राजा घुण्डाई
C. बुर्जहोम
D. पलावोय
Answer: C. बुर्जहोम
Key Points:
बुर्जहोम एक पुरातत्व स्थल है जिसमें गड्डे मिलने के प्रमाण है।
यह एक आदिम आवास है।
बुर्जहोम पुरातात्विक स्थल जम्मू और कश्मीर की कश्मीर घाटी में स्थित है।
53. पुरातात्विक स्थल इनामगाँव कहाँ स्थित है ?
A. उत्तर प्रदेश
B. महाराष्ट्र
C. मध्यप्रदेश
D. कर्नाटक
Answer: B. महाराष्ट्र
Note: यह घोड़ नदी के दाहिने किनारे पर स्थित है, इसे भीमा घाटी का क्षेत्रीय केंद्र माना जाता है।
54. इनामगाँव, एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल किस नदी पर स्थित है?
A. इंद्रायणी
B. उल्हास
C. घोड़
D. कुकड़ी
Answer: C. घोड़
Key Points:
इनामगाँव महाराष्ट्र में स्थित हड़प्पा के बाद का कृषि स्थल है, जो घोड़ नदी के दाहिने किनारे पर स्थित है।
इसे भीमा घाटी का ‘क्षेत्रीय केंद्र’ माना जाता है।
पुरातत्वविदों को इनामगाँव में गेहूं, जौ, चावल, दाल, बाजरा, मटर और तिल के बीज और कई जानवरों की हड्डियाँ, आदि मिले हैं।
55. पुरातात्विक विद्या का क्या अभिप्राय है ?
A. सिक्कों का अध्ययन
B. शिलालेखों का अध्ययन
C. महाकाव्यों का अध्ययन
D. भूगोल का अध्ययन
Answer: B. शिलालेखों का अध्ययन
56. बेबीलोन के झूलते उपवन का संबंध निम्न में से किस प्राचीन संस्कृति से है ?
A. मिस्र
B. मेसोपोटामिया
C. हड़प्पा
D. चीन
Answer: B. मेसोपोटामिया
Note: बेबीलोन का झूलता उपवन प्राचीन विश्व के सात आश्चर्यों में से एक था।
58. भारत में मानव का सर्वप्रथम साक्ष्य कहा मिला है?
A. नीलगिरी पहाड़ियों पर
B. शिवालिक पहाड़ियों पर
C. नल्लामाला पहाड़ियों पर
D. नर्मदा घाटी में
Answer: D. नर्मदा घाटी में
58. राख का टीला निम्नलिखित किस नवपाषाणिक स्थल से सम्बन्धित है?
A. बुदिहाल
B. संगनकल्लू
C. ब्रह्मगिरी
D. कोलडिहवा
Answer: B. संगनकल्लू
Note: कर्नाटक में मैसूर के पास वेल्लारी जनपद में स्थित संगनकल्लू नामक नवपाषाण कालीन पुरास्थल से राख का टीला मिला है।
59. नवादा टोली किस राज्य में स्थित है ?
A. गुजरात
B. महाराष्ट्र
C. छत्तीसगढ़
D. मध्यप्रदेश
Answer: D. मध्यप्रदेश
60. इतिहास के आरंभिक काल को निम्नलिखित में से क्या कहा जाता है ?
A. पुरापाषाण काल
B. मध्यपाषाण काल
C. लघुपाषाण काल
D. नवपाषाण काल
Answer: A. पुरापाषाण काल
प्राचीन इतिहास - प्रागैतिहासिक काल और सिंधु घाटी सभ्यता MCQs
60 Most Important MCQs
प्राचीन इतिहास – प्रागैतिहासिक काल और सिंधु घाटी सभ्यता के प्रश्नों को विस्तार से समझने के लिए,
आप हमारे YouTube चैनल Gyan Guru SK के लिंक पर Click कर सकते हैं।
गुप्त वंश – गुप्त साम्राज्य
पुष्यभूति वंश या वर्धन वंश