Ancient History GK Questions - प्राचीन इतिहास GK MCQs
Ancient History GK Questions in Hindi - प्राचीन इतिहास
इस पेज पर आपको मिलेंगे चैप्टर वाइज प्राचीन इतिहास के MCQ in हिन्दी
Ancient History GK Questions से आपको आपकी सभी प्रकार की आगामी परीक्षाओं जैसे Primary School Exams, HSLC, HS, Banking, SSC, Railway, UPSC, State PSC आदि की तैयारी करने में मदद मिलेगी ।
General Knowledge
Ancient History GK -Vaidik Yug - Vaidik Era -
Important MCQs in Hindi
Ancient History GK - प्राचीन इतिहास - वैदिक युग
Most Important Ancient History GK in Hindi
Important Points
A. प्राचीन भारत में सिंधु घाटी सभ्यता के पश्चात वैदिक सभ्यता का विकास हुआ|
B. वैदिक काल को दो भाग में बाटा गया है
i. ऋग्वैदिक या पूर्व वैदिक काल (1500–1000 ई.पू.)
ii. उत्तर वैदिक काल (1000–600 ई.पू.)
Note: इस काल की तिथि निर्धारण भी विवादास्पद रही है
a. बाल गंगाधर तिलक ने ज्योतिषीय गणना करके इसका काल 6000 ई.पू. माना था।
b. हरमौन जैकोबी ने इसे 4500-2500 ई.पू. के बीच आंका था
c. विंटरनित्ज़ ने इसे 3000 ई.पू. का बताया था।
D. ऋग्वैदिक काल में आर्यों का निवास स्थान सिंधु तथा सरस्वती नदियों के बीच में था। बाद में वे सम्पूर्ण उत्तर भारत में फ़ैल चुके थे।
F. ऋग्वैदिक काल में सरस्वती नदी को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।
G. वैदिक साहित्य में चार वेद एवं उनकी संहिताओं को शामिल किया जाता है।
H. वेदों को अपौरुषेय कहा गया है। गुरु द्वारा शिष्यों को मौखिक रूप से कंठस्थ कराने के कारण वेदों को “श्रुति” की संज्ञा दी गई है।
01. निम्नलिखित में से कौन सा वेद सबसे पुराना है?
A. यजुर्वेद
B. सामवेद
C. ऋग्वेद
D. अथर्ववेद
Answer: C. ऋग्वेद
Key Points:
चार वेद है: ऋग्वेद यह वेदों में सबसे पुराना है,
सामवेद – गायन के लिए सबसे पुराना संदर्भ,
यजुर्वेद- इसे प्रार्थनाओं की पुस्तक भी कहा जाता है,
अथर्ववेद – जादू और आकर्षण की पुस्तक ऋग्वेद 1028 भजन अग्नि, इंद्र, देवताओं सहित ऋषियों को समर्पित हैं
02. 1800 से 1500 ईसा पूर्व की 30 ऋग्वेद पांडुलिपियों को यूनेस्को की मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में किस वर्ष शामिल किया गया था?
A. 2008
B. 2005
C. 2009
D. 2007
Answer: D. 2007
Key Points:
वर्ष 2007 में 30 ऋग्वेद पांडुलिपियों को यूनेस्को की स्मृति विश्व रजिस्टर में शामिल किया गया था।
ऋग्वेद को दस पुस्तकों में बांटा गया है जिसे मंडलायुक्त के नाम से जाना जाता है।
यह किसी भी इंडो-यूरोपियन भाषा में सबसे पुराना पाठ है। इसकी उत्पत्ति 1700 ईसा पूर्व की शुरुआत में हुई है।
03. ऋग्वेद के वैदिक ग्रन्थ में किस शब्द का सर्वप्रथम उल्लेख हुआ है?
A. वर्ण
B. सोम
C. अयस
D. गम्य
Answer: A. वर्ण
04. आरम्भिक वैदिक काल में वर्ण व्यवस्था आधारित थी?
A. शिक्षा पर
B. जन्म पर
C. व्यवसाय पर
D. प्रतिभा पर
Answer: C. व्यवसाय पर
05. निम्नलिखित नदियों में से किसे वैदिक काल में परुष्णी या इरावती के नाम से जाना जाता था?
A. रावी नदी
B. चिनाब नदी
C. सतलज नदी
D. ब्यास नदी
Answer: A. रावी नदी
06. ऋग्वेद में वर्णित देवताओं में सबसे प्रमुख देवता कौन थे?
A. इन्द्र
B. विष्णु
C. सूर्य
D. ब्रह्मा
Answer: A. इन्द्र
07. उत्तर वैदिक काल में निम्नलिखित में से किनको आर्य संस्कृति का धुर समझा जाता था?
A. अंग, मगध
B. कोसल, विदेह
C. कुरु, पांचाल
D. मत्स्य, सूरसेन
Answer: B. कोसल, विदेह
08. वैदिक काल में प्रचलित लोकप्रिय शासन प्रणाली कौन सी थी?
A. निरंकुश
B. प्रजातन्त्र
C. गणतन्त्र
D. वंश परम्परागत राजतन्त्र
Answer: D. वंश परम्परागत राजतन्त्र
09. वैदिक युग में राजा अपनी जनता से जो कर वसूल थे, उसे क्या कहते थे?
A. बलि
B. विदथ
C. वर्मन
D. कर
Answer: A. बलि
10. ऋग्वैदिक काल में ‘निष्क’ किस अंग का आभूषण था?
A. कान का
B. गले का
C. बाहु का
D. कलाई का
Answer: B. गले का
11. ऋग्वेद को कितनी पुस्तकों या मंडलों में विभाजित किया गया है?
A. 34 मंडलों में
B. 10 मंडलों में
C. 8 मंडलों में
D. 12 मंडलों में
Answer: B. 10 मंडलों में
Key Points :
ऋग्वेद चारों वेदों में सबसे पुराना है। इसमें 10,600 श्लोकों और 1,028 सूक्तों का संग्रह है।
प्रत्येक मंडल में सूक्त होते हैं जो मूल रूप से स्तवन हैं।
इसकी दो शाखाएँ (शाखाएँ) हैं। प्रमुख जीवित शाखा शाकलायन है और दूसरी शाखा बाष्कलायन है।
प्रसिद्ध गायत्री मंत्र ऋग्वेद मंडल 3 में है।
मंडल 9 पूरी तरह से सोम को समर्पित है।
10वें मंडल में पुरुष सूक्त शामिल है जो बताता है कि 4 वर्णों का जन्म ब्रह्मा या पुरुष के मुख, भुजाओं, जांघों और पैरों से हुआ था।
12. ‘गोत्र’ शब्द का उल्लेख सर्वप्रथम हुआ था?
A. अथर्ववेद में
B. ऋग्वेद में
C. सामवेद में
D. यजुर्वेद में
Answer: B. ऋग्वेद में
13. गोत्र व्यवस्था प्रचलन में कब आई?
A. ऋग्वैदिक काल में
B. उत्तर वैदिक काल में
C. महाकाव्य काल में
D. सूत्रकाल में
Answer: B. उत्तर वैदिक काल में
14. ‘पुरुष सूक्त’ किस वेद का एक मंत्र (सूक्त) है?
A. अथर्ववेद
B. यजुर्वेद
C. ऋग्वेद
D. सामवेद
Answer: C. ऋग्वेद
15. प्रसिद्ध गायत्री मन्त्र कहाँ से लिया गया है ?
A. यजुर्वेद
B. अथर्ववेद
C. ऋग्वेद
D. सामवेद
Answer: C. ऋग्वेद
16. गायत्री मन्त्र की रचना किसने की थी ?
A. वशिष्ट
B. विश्वामित्र
C. इन्द्र
D. परीक्षित
Answer: B. विश्वामित्र
17. वैदिक भजनों के मुख्य संग्रह क्या कहलाते हैं?
A. सूत्र
B. पाद
C. संहिता
D. मुख
Answer: C. संहिता
18. वैदिक काल के एक चरण में, राजा को ‘गोपति’ कहा जाता था, जिसका अर्थ क्या है ?
A. ब्रह्मांड का स्वामी
B. लोगों का स्वामी
C. भूमि का स्वामी
D. मवेशियों का स्वामी
Answer: D. मवेशियों का स्वामी
19. ऋग्वेद में ऋषि विश्वामित्र और दो नदियों के बीच संवाद के रूप में एक स्तोत्र है, जिसे देवी के रूप में पूजा जाता था। ये नदियाँ कौन सी हैं?
A. अलकनंदा और भागीरथी
B. रावी और चिनाब
C. गंगा और यमुना
D. ब्यास और सतलुज
Answer: D. ब्यास और सतलुज
20. वैदिक लोगों द्वारा किस धातु का प्रयोग पहले किया गया था?
A. चाँदी
B. सोना
C. लोहा
D. ताँबा
Answer: D. ताँबा
प्राचीन इतिहास - वैदिक युग MCQs
42 Most Important MCQs
प्राचीन इतिहास – वैदिक युग के प्रश्नों को विस्तार से समझने के लिए,
आप हमारे YouTube चैनल Gyan Guru SK के लिंक पर Click कर सकते हैं।
गुप्त वंश – गुप्त साम्राज्य
पुष्यभूति वंश या वर्धन वंश