Bharat ke Pramukh Tyohar MCQs in Hindi - Static GK

भारत के प्रमुख त्योहार MCQs for Competitive Exams

Bharat ke Pramukh Tyohar MCQs for Competitive Exams

151. छः दिवसीय खजुराहो नृत्य उत्सव निम्नलिखित में से किस राज्य में मनाया जाता है?
A. हरियाणा
B. मध्य प्रदेश
C. असम
D. केरल

 

Answer: B. मध्य प्रदेश
Note:- खजुराहो नृत्य महोत्सव मध्य प्रदेश सरकार की कला परिषद द्वारा आयोजित किया जाता है।
मध्य प्रदेश के त्यौहार – भगोरिया स्वांग, लोकरंग उत्सव, लारू काज, चेतियागिरी विहार महोत्सव, खजुराहो नृत्य उत्सव, मलमास उत्सव इत्यादि।

 

152. एक फसल कटाई उत्सव खिचड़ी (Khichdi) जिसमें अनुष्ठानिक स्नान किया जाता है, यह मुख्य रूप से किस राज्य में मनाया जाता है?
A. मध्यप्रदेश
B. हरियाणा
C. उत्तर प्रदेश
D. गुजरात

 

Answer: C. उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के त्यौहार – ताज महोत्सव, गंगा महोत्सव, खिचड़ी उत्सव, लट्ठमार होली इत्यादि।

 

153. निम्नलिखित में से कौन सा त्योहार उत्तराखंड में मनाया जाता है?
A. विशु
B. फूल देई
C. डोल जात्रा
D. नुआखाई

 

Answer: B. फूल देई
उत्तराखंड के त्यौहार – जागड़ा उत्सव, कंडाली उत्सव, खतरुआ त्यौहार, टिहरी झील महोत्सव, नंदा देवी महोत्सव, फूल देई उत्सव, हरेला त्यौहार, भिटौली त्यौहार, घुघुतिया त्यौहार, जानोपुण्य इत्यादि।

 

154. निम्नलिखित में से किस राज्य में चैत्रुअल और फुलैच त्योहार मनाया जाता है ?
A. हिमाचल प्रदेश
B. गुजरात
C. उत्तराखंड
D. हरियाणा

 

Answer: A. हिमाचल प्रदेश
Key Points:
चैत्रुअल यानी की चित्रों का त्योहार – सिरमौर क्षेत्र में चैत्र (मार्च-अप्रैल) महीने में मनाया जाता है।
फुलैच यानी की फूलों का त्योहार – हिंदू महीने भाद्रपद (अगस्त-सितंबर) के 16वें दिन मनाया जाता है।

 

155. हिमाचल प्रदेश का डोंगरी उत्सव मुख्य रूप से किस धार्मिक समुदाय द्वारा मनाया जाता है?
A. बौद्ध
B. सिख
C. मुसलमान
D. हिंदू

 

Answer: D. हिंदू

156. गोची त्योहार प्रमुख रूप से किस राज्य में मनाया जाता है?
A. छत्तीसगढ़
B. गोवा
C. हिमाचल प्रदेश
D. कर्नाटक

 

Answer: C. हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के त्यौहार – चैत्रुअल त्योहार, फुलैच त्योहार, चैत कांगड़ा, सायर और नवाला, कुल्लू दशहरा, डोंगरी उत्सव, गोची त्योहार, हल्दा उत्सव, बिशू त्यौहार, इत्यादि।

 

157. राजस्थान के किस जिले में प्रतिवर्ष हाथी उत्सव मनाया जाता है?
A. अलवर
B. कोटा
C. जयपुर
D. अजमेर

 

Answer: C. जयपुर
Key Points:
हाथी महोत्सव, राजस्थान का एक पारंपरिक त्योहार है।
हाथी महोत्सव, हर साल होली के दिन जयपुर के पोलो ग्राउंड में आयोजित किया जाता है।

 

158. “गणगौर” मुख्य रूप से भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में मनाया जाता है?
A. बिहार
B. गोवा
C. त्रिपुरा
D. राजस्थान

 

Answer: D. राजस्थान
Key Points:
गणगौर एक वार्षिक त्यौहार है।
“गणगौर” राजस्थान की विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाता है।
गणगौर त्योहार हिंदू कैलेंडर के चैत्र महीने में मनाया जाता है।

 

159. ‘मरू महोत्सव’ जिसे रेगिस्तानी त्योहार के रूप में भी जाना जाता है, किस सहर में मनाया जाता है?
A. जयपुर
B. लेह
C. जैसलमेर
D. श्रीनगर

 

Answer: C. जैसलमेर
राजस्थान के त्यौहार – हाथी महोत्सव, गणगौर त्योहार, मरू महोत्सव, बीकानेर ऊंट महोत्सव, बूंदी उत्सव, कजली तीज, मोमासर उत्सव, अलवर का मत्स्य उत्सव इत्यादि।

160. निम्नलिखित में से किस राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘रण उत्सव’ का आयोजन किया जाता है?
A. गुजरात
B. राजस्थान
C. पंजाब
D. महाराष्ट्र

 

Answer: A. गुजरात
Note:- गुजरात राज्य में कच्छ जिले के धोरडो गांव में हर साल नवंबर से होली तक रण उत्सव मनाया जाता है।

161. कौन सी गतिविधि गुजरात में उत्तरायण त्योहार के उत्सव का प्रतीक है?
A. दीये जलाना
B. पतंग उड़ाना
C. पटाखे फोड़ना
D. सोना खरीदना

 

Answer: B. पतंग उड़ाना
Key Points:
उत्तरायण का त्योहार उस दिन को चिह्नित करता है जब सर्दी धीरे-धीरे गर्मियों में बदलने लगती है।
उत्तरायण का त्योहार जनवरी के महीने में मकर संक्रांति (फसल उत्सव) के दौरान होता है।
संक्रांति (फसल उत्सव) को विभिन्न राज्यों में विभिन्न नामों से जाना जाता है।
संक्रांति हर साल 14 या 15 जनवरी को मनाए जाने वाले प्रमुख भारतीय फसल त्योहारों में से एक है।
हिंदू कैलेंडर के माघ महीने में हर साल संक्रांति (फसल उत्सव) मनाया जाता है।

 

162. गुजरात के किस जिले में मोढेरा नृत्य महोत्सव एक वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव है?
A. जूनागढ़
B. मेहसाणा
C. अमरेली
D. आनंद

 

Answer: B. मेहसाणा
Note:- गुजरात सरकार द्वारा मोढेरा नृत्य महोत्सव का आयोजन हर वर्ष जनवरी के तीसरे सप्ताह में गुजरात के मेहसाणा जिले में किया जाता है।
गुजरात के त्योहार – रण उत्सव, मोढेरा नृत्य महोत्सव, उत्तरायण का त्योहार सप्तक संगीत महोत्सव, माई भाभी, जेशाल तोरल, इत्यादि।

 

163. निम्नलिखित में से कौन सा त्योहार पंजाब में खालसा पंथ के गठन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है?
A. लोहड़ी
B. तीज
C. होला मोहल्ला
D. बैसाखी

 

Answer: D. बैसाखी
Key Points:
बैसाखी, 1699 में गुरु गोबिंद सिंह द्वारा खालसा पंथ के गठन की याद दिलाता है।
यह मुख्य रूप से पंजाब और हरियाणा राज्यों में मनाया जाता है।
यह एक वसंत फसल उत्सव है जो आमतौर पर हर वर्ष 13 या 14 अप्रैल को मनाया जाता है।

 

164. ‘तीयान या पंजाबी तीज’ त्योहार, पंजाब में किस मौसम की शुरुआत में मनाया जाता है?
A. सर्दी
B. मानसून
C. गर्मी
D. वसंत

 

Answer: B. मानसून
पंजाब के त्योहार – लोहड़ी त्यौहार, होला मोहल्ला, तीयान या पंजाबी तीज त्योहार, बैसाखी, बाबे दा व्याह, किला रायपुर उत्सव, इत्यादि।

 

165. आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में बड़ा शहीद दरगाह में प्रति वर्ष कौन सा उत्सव तीन दिन तक आयोजित किया जाता है?
A. भेलदिया
B. बेशागु
C. अली ऐ लिगंग
D. रोट्टेला पांडुगा

 

Answer: D. रोट्टेला पांडुगा