Bharat ke Pramukh Tyohar MCQs in Hindi - Static GK
भारत के प्रमुख त्योहार MCQs for Competitive Exams
Bharat ke Pramukh Tyohar Questions & Answer in Hindi
91. निम्नलिखित में से किस जनजाति द्वारा वांगला त्योहार मनाया जाता है?
A. भील जनजाति
B. गारो जनजाति
C. थारू जनजाति
D. भूटिया जनजाति
Answer: B. गारो जनजाति
Note:- वांगला महोत्सव – मेघालय के गारो जनजाति द्वारा मनाया जाता है।
92. शाद सुक मिन्सीम सांस्कृतिक उत्सव निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य से संबंधित है?
A. मेघालय
B. असम
C. ओडिशा
D. गोवा
Answer: A. मेघालय
93. बेहदीनखलम त्योहार मुख्य रूप से किस राज्य में मनाया जाता है?
A. उत्तर प्रदेश
B. पश्चिम बंगाल
C. मेघालय
D. झारखंड
Answer: C. मेघालय
94. किस राज्य की जयंतिया जनजाति द्वारा चाड सुकरा त्यौहार मनाया जाता है?
A. नागालैंड
B. मेघालय
C. मिजोरम
D. मणिपुर
Answer: B. मेघालय
95. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत के मेघालय का एक प्रसिद्ध फसल कटाई उत्सव है?
A. चापचर कुट उत्सव
B. सनबर्न उत्सव
C. हॉर्नबिल उत्सव
D. नोंगक्रेम उत्सव
Answer: D. नोंगक्रेम उत्सव
मेघालय के त्यौहार : वांगला त्योहार, शाद सुक मिन्सीम सांस्कृतिक उत्सव, बेह-दीन-खलम त्योहार, चाड सुकरा त्यौहार, नोंगक्रेम नृत्य उत्सव, लाहो नृत्य त्यौहार।
96. हर वर्ष मार्च के महीने में ‘चापचर कूट’ का त्यौहार किस राज्य में मनाया जाता है?
A. मिजोरम
B. ओडिशा
C. उत्तराखंड
D. नागालैंड
Answer: A. मिजोरम
97. एंथुरियम उत्सव किस राज्य में मनाया जाता है?
A. नागालैंड
B. मिजोरम
C. मणिपुर
D. असम
Answer: B. मिजोरम
98. पावल/पॉल कुट भारत के किस राज्य का भगवान को आभार व्यक्त करने वाला उत्सव है?
A. असम
B. नागालैंड
C. मिजोरम
D. हिमाचल प्रदेश
Answer: C. मिजोरम
मिजोरम के त्योहार:- चापचर कुट महोत्सव, मीम कुट महोत्सव, पावल कुट महोत्सव, खुआडो कुट महोत्सव, ल्यूवा खुटला, हलुखला कुट, थलफ़वांग कुट महोत्सव, एंथुरियम महोत्सव।
99. निम्नलिखित में से किस उत्सव को “उत्सवों का उत्सव” भी कहा जाता है?
A. खुआडो कुट
B. वंगाला
C. हॉर्नबिल महोत्सव
D. चापचर कुट
Answer: C. हॉर्नबिल महोत्सव
Key Points:
हॉर्नबिल महोत्सव नागालैंड की योद्धा जनजातियों द्वारा 1 से 10 दिसंबर (10 दिन ) तक मनाया जाने वाला एक वार्षिक उत्सव है।
हॉर्नबिल त्योहार नागालैंड सरकार ने वर्ष 2000 में जनजातियों के बीच संवाद को प्रोत्साहित करने और राज्य की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया था।
100. चंगसंग नृत्य किस राज्य की एक जनजाति द्वारा प्रदर्शित किया जाता है?
A. छत्तीसगढ़
B. झारखंड
C. ओडिशा
D. नागालैंड
Answer: D. नागालैंड
Note:- नागालैंड की चांग जनजाति द्वारा नैकन्युलम (Naknyulum) त्योहारों के दौरान चंगसंग नृत्य प्रदर्शित किया जाता है।
101. सेक्रेनी महोत्सव भारत के किस राज्य में मनाया जाता है?
A. नागालैंड
B. राजस्थान
C. तमिलनाडु
D. बिहार
Answer: A. नागालैंड
Key Points:
नागालैंड की अंगामी जनजाति द्वारा फरवरी के महीने में सेक्रेनी महोत्सव मनाया जाता है।
सेक्रेनी, नागालैंड का एक प्रमुख त्यौहार है, यह एक 10-15 दिवसीय उत्सव है, जो शुद्धि और पवित्रता का प्रतीक है।
102. बुवाई का मौसम समाप्त होने के बाद किस राज्य की आव जनजातियों द्वारा मोआत्सु महोत्सव मनाया जाता है?
A. मणिपुर
B. मेघालय
C. अरुणाचल प्रदेश
D. नागालैंड
Answer: D. नागालैंड
Note:- नागालैंड की आव जनजाति द्वारा नागालैंड का मोआत्सु त्यौहार मनाया जाता है।
नागालैंड के त्योहार:- हॉर्नबिल महोत्सव, सुकरुनी महोत्सव, सेक्रेनी महोत्सव, हेगा महोत्सव, तुलुनी महोत्सव, मोआत्सु महोत्सव, लुइरा महोत्सव, नाज़ू त्यौहार, आओलियांग महोत्सव, नाक्यूलम त्यौहार, नगाडा महोत्सव, तोखू इमोंग उत्सव, माइलिनयी महोत्सव, मिमकुट उत्सव, त्सोकुम समई उत्सव, मोन्यू उत्सव, मेटेग्नेओ उत्सव, इत्यादि।
103. निम्नलिखित में से किस राज्य में गुरुंग समुदाय द्वारा तमु लोसार त्यौहार नये साल के तौर पर मनाया जाता है?
A. गोवा
B. असम
C. सिक्किम
D. मध्य प्रदेश
Answer: C. सिक्किम
104. सिक्किम में प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला एक प्रथागत नृत्य उत्सव ‘काग्येद नृत्य’ किस महीने में होता है?
A. मई
B. अक्टूबर
C. दिसंबर
D. अगस्त
Answer: C. दिसंबर
105. सिक्किम में मनाया जाने वाला त्योहार द्रुक्पा त्शेशी किस व्यक्तित्व से संबंधित है?
A. महावीर स्वामी
B. भगवान राम
C. भगवान बुद्ध
D. भगवान कृष्ण
Answer: C. भगवान बुद्ध
Static GK MCQs in Hindi
Static GK - Bharat ke Pramukh Tyohar GK Question in Hindi
General Knowledge के प्रश्नों को विस्तार से समझने के लिए,
आप हमारे YouTube चैनल Gyan Guru SK के लिंक पर Click कर सकते हैं।