Geography GK Questions in Hindi for Competitive Exams

Geography GK Questions in Hindi - भूगोल के महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर

Geography GK Solar System

भूगोल (Geography) क्या है? :- यह एक विज्ञान है जिसके माध्यम से पृथ्वी के ऊपरी स्वरूप और उसके प्राकृतिक विभागों (जैसे पर्वत, महाद्वीप, देश, शहर, नदियाँ, समुद्र, झील, जलमार्ग, वन आदि) को जाना जाता है। भूगोल का सार प्राकृतिक विज्ञान के निष्कर्षों के बीच कारण-और-प्रभाव संबंध स्थापित करके मानवीय दृष्टिकोण से पृथ्वी की सतह में विविधताओं का अध्ययन है। पृथ्वी की सतह पर विशेष स्थानों की समानता एवं असमानता का कारण एवं व्याख्या भूगोल का निजी क्षेत्र है।
भूगोल एक प्राचीन विज्ञान है और इसकी नींव प्रारंभिक यूनानी विद्वानों के कार्यों में दिखाई देती है। भूगोल शब्द का प्रयोग सबसे पहले यूनानी विद्वान एराटोस्थनीज ने तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में किया था। भूगोल बड़े पैमाने पर सभी भौतिक और मानवीय तथ्यों की अंतःक्रियाओं और इन अंतःक्रियाओं से उत्पन्न भू-आकृतियों का अध्ययन करता है। यह बताता है कि मानवीय और प्राकृतिक गतिविधियाँ कैसे, क्यों और कहाँ उत्पन्न होती हैं और ये गतिविधियाँ एक-दूसरे से कैसे जुड़ी हुई हैं।
भूगोल के अध्ययन की पद्धति बदलती रही है। प्रारंभिक विद्वान वर्णनात्मक भूगोलवेत्ता थे। बाद में, भूगोल विश्लेषणात्मक भूगोल में विकसित हुआ। आज यह विषय न केवल वर्णन करता है, बल्कि विश्लेषण भी करता है और भविष्यवाणी भी करता है।
इस पेज में आपको भूगोल के चैप्टर वाइज Important Questions & Answer मिलेंगे जो की सभी प्रकार की कॉम्पिटिटिव एक्साम्स जैसे की SSC, SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, SSC GD, Railway, Bank etc. Govt. Exams और स्कूल की एक्साम्स के लिए उपयोगी है

Geography GK in Hindi - झील, बंदरगाह, पुल, तटीय शहर etc. MCQs

झील, बंदरगाह, पुल, तटीय शहर etc. MCQs/ Indian Geography GK Questions in Hindi

Most Important Questions & Answer
For Competitive Exams Like SSC, SSC GD, SSC CGL, Bank Exams, Railway Exams etc.

16. त्सोंगमो झील निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
A. मेघालय
B. पंजाब
C. सिक्किम
D. गुजरात

 

Answer: C. सिक्किम

 

17. ‘भुशी झील’ भारत के किस राज्य में स्थित है?
A. पंजाब
B. गुजरात
C. राजस्थान
D. महाराष्ट्र

 

Answer: D. महाराष्ट्र

 

18. लोनार झील किस राज्य में स्थित है ?
A. ओड़िशा
B. राजस्थान
C. महाराष्ट्र
D. उत्तराखंड

 

Answer: C. महाराष्ट्र
Note:- लोनार झील महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में स्थित एक खारे पानी की झील है।

 

19. भोजताल, जिसे पहले अपर लेक के नाम से जाना जाता था, किस राज्य में स्थित है?
A. ओडिशा
B. मध्य प्रदेश
C. राजस्थान
D. उत्तर प्रदेश

 

Answer: B. मध्य प्रदेश

 

20. निम्नलिखित में से कोनसी कृत्रिम झील है?
A. कोड़ाइकनाल (तमिलनाडु)
B. कोलेरू (आंध्र प्रदेश)
C. नैनीताल (उतराखंड)
D. इनमे से कोई नही

 

Answer: B. कोड़ाइकनाल (तमिलनाडु)

21. निम्नलिखित में से किसे भारत के लेक डिस्ट्रिक्ट के रूप में जाना जाता है?
A. नैनीताल
B. शिमला
C. सिक्किम
D. माथेरन

 

Answer: A. नैनीताल

 

22. भारत में विशालतम लैगून निम्न में से कौन सा है ?
A. बेम्बानाद लैगून
B. चिल्का लैगून
C. पुलिकट लैगून
D. कोल्लेरू लैगून

 

Answer: B. चिल्का लैगून
Key Points:
चिल्का झील एक खारे जल की लैगून है, जो भारत के पूर्वी तट पर ओडिशा राज्य में है।
चिल्का झील एशिया का सबसे बड़ा खारे पानी का लैगून और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तटीय लैगून है।

 

23. निम्नलिखित में से कौन सी एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है?
A. लोकटक झील
B. पुलीकट झील
C. वूलर झील
D. चिल्का झील

 

Answer: D. चिल्का झील
Key Points:
ओडिशा की चिल्का झील एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है। चिल्का झील महानदी के मुहाने के दक्षिण में स्थित है।

 

24. रेणुका झील किस राज्य में स्थित है?
A. हिमाचल प्रदेश
B. उत्तर प्रदेश
C. मध्य प्रदेश
D. अरुणाचल प्रदेश

 

Answer: A. हिमाचल प्रदेश
Note:- रेणुका झील हिमाचल प्रदेश में कम ऊंचाई वाली झील हैं।

 

25. सूर्यधार झील किस राज्य में स्थित है?
A. हिमाचल प्रदेश
B. अरुणाचल प्रदेश
C. उत्तराखंड
D. मेघालय

 

Answer: C. उत्तराखंड

26. निम्नलिखित में से कौन एक खारे पानी की झील है?
A. पैंगोंग त्सो
B. नैनीताल
C. कोलेरू
D. लोकटक

 

Answer: A. पैंगोंग त्सो
Key Points:
पैंगोंग त्सो लद्दाख में सबसे प्रसिद्ध झील है ।
पैंगोंग त्सो लेह से लगभग 250 किमी दूर है।
पैंगोंग त्सो दुनिया की सबसे ऊंची खारे पानी की झील है।

 

27. लोकटक झील किस राज्य में स्थित है?
A. राजस्थान
B. मणिपुर
C. सिक्किम
D. हरियाणा

 

Answer: B. मणिपुर
Key Points:
लोकटक झील भारत की सबसे बड़ी प्राकृतिक मीठे पानी की झील है।
लोकटक झील मणिपुर राज्य के मोइरंग में स्थित है।

 

28. कीबुल लामजाओ दुनिया का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य स्थित है ?
A. मणिपुर
B. असम
C. नागालैंड
D. त्रिपुरा

 

Answer: A. मणिपुर
Key Points:
कीबुल लामजाओ का क्षेत्रफल 40 km है, और दुनिया का एकमात्र तैरता हुआ पार्क है।
कीबुल लामजाओ पार्क लोकतक झील के दक्षिणी किनारे पर स्थित है।
कीबुल लामजाओ फुमडीस नामक बायोमास के पैच और रिंग के लिए जाना जाता है।

 

29. नागिन झील किस राज्य में स्थित है ?
A. जम्मू एवं कश्मीर
B. मध्य प्रदेश
C. झारखंड
D. उत्तराखंड

 

Answer: A. जम्मू एवं कश्मीर
Key Points:
नागिन झील जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर शहर की डल झील से लगभग 6 कि. मी. की दूरी पर स्थित है।
नागिन झील आसपास के क्षेत्र में ‘ज्‍वैल इन द रिंग’ के नाम से काफ़ी विख्‍यात है, जो चारों तरफ से पेड़ों से घिरी हुई है।

 

30. अंचार झील किस राज्य में स्थित है?
A. जम्मू और कश्मीर
B. बिहार
C. असम
D. मेघालय

 

Answer: A. जम्मू और कश्मीर

Geography GK Questions in Hindi
Geography GK - झील, बंदरगाह, पुल, तटीय शहर etc. - Important Questions & Answer

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Telegram

General Knowledge के प्रश्नों को विस्तार से समझने के लिए,

आप हमारे  YouTube चैनल Gyan Guru SK के लिंक पर Click कर सकते हैं।