Geography GK Questions in Hindi for Competitive Exams

Geography GK Questions in Hindi - भूगोल के महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर

Geography GK Solar System

भूगोल (Geography) क्या है? :- यह एक विज्ञान है जिसके माध्यम से पृथ्वी के ऊपरी स्वरूप और उसके प्राकृतिक विभागों (जैसे पर्वत, महाद्वीप, देश, शहर, नदियाँ, समुद्र, झील, जलमार्ग, वन आदि) को जाना जाता है। भूगोल का सार प्राकृतिक विज्ञान के निष्कर्षों के बीच कारण-और-प्रभाव संबंध स्थापित करके मानवीय दृष्टिकोण से पृथ्वी की सतह में विविधताओं का अध्ययन है। पृथ्वी की सतह पर विशेष स्थानों की समानता एवं असमानता का कारण एवं व्याख्या भूगोल का निजी क्षेत्र है।
भूगोल एक प्राचीन विज्ञान है और इसकी नींव प्रारंभिक यूनानी विद्वानों के कार्यों में दिखाई देती है। भूगोल शब्द का प्रयोग सबसे पहले यूनानी विद्वान एराटोस्थनीज ने तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में किया था। भूगोल बड़े पैमाने पर सभी भौतिक और मानवीय तथ्यों की अंतःक्रियाओं और इन अंतःक्रियाओं से उत्पन्न भू-आकृतियों का अध्ययन करता है। यह बताता है कि मानवीय और प्राकृतिक गतिविधियाँ कैसे, क्यों और कहाँ उत्पन्न होती हैं और ये गतिविधियाँ एक-दूसरे से कैसे जुड़ी हुई हैं।
भूगोल के अध्ययन की पद्धति बदलती रही है। प्रारंभिक विद्वान वर्णनात्मक भूगोलवेत्ता थे। बाद में, भूगोल विश्लेषणात्मक भूगोल में विकसित हुआ। आज यह विषय न केवल वर्णन करता है, बल्कि विश्लेषण भी करता है और भविष्यवाणी भी करता है।
इस पेज में आपको भूगोल के चैप्टर वाइज Important Questions & Answer मिलेंगे जो की सभी प्रकार की कॉम्पिटिटिव एक्साम्स जैसे की SSC, SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, SSC GD, Railway, Bank etc. Govt. Exams और स्कूल की एक्साम्स के लिए उपयोगी है

Geography GK Questions & Answer - झील, बंदरगाह, पुल, तटीय शहर etc. MCQs

झील, बंदरगाह, पुल, तटीय शहर etc. MCQs/ Indian Geography GK Questions & Answer

Most Important GK Questions & Answer
For Competitive Exams Like SSC, SSC GD, SSC CGL, Bank Exams, Railway Exams etc.

31. निम्नलिखित में से किस झील को “श्रीनगर के आभूषण” के नाम से भी जाना जाता है ?
A. त्सोंगमो झील
B. वेम्बानाड झील
C. डल झील
D. लोकटक झील

 

Answer: C. डल झील
Key Points:
डल झील के किनारे एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन, मुगल गार्डन, शालीमार बाग और निशात बाग हैं।

 

32. भारत की किस झील का निर्माण विवर्तनिक गतिविधि के परिणामस्वरूप हुवा है?
A. वूलर झील
B. बारापानी झील
C. डल झील
D. लोकटक झील

 

Answer: A. वूलर झील
Key Points:
वूलर झील एशिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झीलों में से एक है।
वूलर झील झेलम नदी द्वारा पोषित है।
वूलर झील भारत के जम्मू और कश्मीर के बांदीपोरा जिले में स्थित है।

 

33. उमियम झील किस राज्य में स्थित है ?
A. मणिपुर
B. मिजोरम
C. मेघालय
D. त्रिपुरा

 

Answer: C. मेघालय
Note:- उमियम झील भारत के पूर्वोत्तर राज्य मेघालय की राजधानी शिलांग से उत्तर दिशा में लगभग १५ किलोमीटर दूर पहाड़ों में स्थित एक जलाशय है।
मेघालय की अन्य प्रसिद्ध झील:- बरापानी झील

 

34. जवाहर सागर, राणा प्रताप सागर तथा गांधी सागर जलाशय किस नदी पर निर्मित है ?
A. नर्मदा नदी
B. चम्बल नदी
C. कोसी नदी
D. घाघरा नदी

 

Answer: B. चम्बल नदी

 

35. एक मानव निर्मित जलाशय सुर सरोवर, जिसे कीथम झील के नाम से भी जाना जाता है को निम्नलिखित में से किस वर्ष रामसर स्थलों की सूची में शामिल किया गया था?
A. 1995
B. 2020
C. 2017
D. 1998

 

Answer: B. 2020

Key Points:

कीथम (सुर सरोवर) झील आगरा-दिल्ली राजमार्ग (NH 2) पर एक दर्शनीय झील है।
कीथम झील को 2020 में रामसर साइट में जोड़ा गया था।

36. सातताल झील किस राज्य में स्थित है?
A. असम
B. अरुणाचल प्रदेश
C. उत्तराखंड
D. राजस्थान

 

Answer: C. उत्तराखंड
Key Points:
सातताल झील नैनीताल से लगभग 23 किलोमीटर की दूरी पर 1370 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
सातताल झील तक पहुँचने के लिए भीमताल से ही मुख्य मार्ग है।
सातताल 7 झीलों से मिलकर बना है।

 

37. अपने समय की सबसे बड़ी कृत्रिम झीलों में से एक भोपाल झील (भोजताल/ऊपरी झील) का निर्माण किस शताब्दी में किया गया था?
A. 18वीं शताब्दी
B. 14वीं शताब्दी
C. 16वीं शताब्दी
D. 11वीं शताब्दी

 

Answer: D. 11वीं शताब्दी
Key Points:
भोजताल (ऊपरी झील) भोपाल के पश्चिमी भाग में स्थित है।
भोजताल का निर्माण परमार वंश के राजा भोज ने करवाया था।
कोलांस नदी पर मिट्टी का बांध बनाकर भोजताल झील का निर्माण किया गया था।
भोजताल झील को मार्च 2011 तक ऊपरी झील या बड़ा तालाब के रूप में जाना जाता था, बाद में राजा भोज के सम्मान में भोजताल का नाम बदल दिया गया।

 

38. आजादी के बाद मुंबई बंदरगाह पर व्यापार के भार अथवा बोझ को कम करने के लिए किस बंदरगाह को विकसित किया गया था?
A. कांडला
B. कोलकाता
C. चेन्नई
D. विशाखापत्तनम

 

Answer: A. कांडला बंदरगाह
Key Points:
कांडला बंदरगाह का निर्माण 1950 के दशक में पश्चिमी भारतीय बंदरगाह के रूप में किया गया था क्योंकि भारत के पाकिस्तान से विभाजन के बाद कराची बंदरगाह पाकिस्तान में चला गया था।

 

39. निम्नलिखित में से कौन सा बंदरगाह गुजरात में है?
A. पारादीप बंदरगाह
B. कांडला बंदरगाह
C. पनामबुर बंदरगाह
D. मोरमुगांव बंदरगाह

 

Answer: B. कांडला बंदरगाह
Key Points:
कांडला बंदरगाह गुजरात में कच्छ की खाड़ी पर स्थित है।

 

40. निम्नलिखित में से कौन एक ज्वारीय बंदरगाह है?
A. विशाखापत्तनम बंदरगाह
B. तूतीकोरिन बंदरगाह
C. कांडला बंदरगाह
D. चेन्नई बंदरगाह

 

Answer: C. कांडला बंदरगाह

41. भारत में निम्नलिखित में से किस बंदरगाह का नाम बदलकर दीनदयाल बंदरगाह रखा गया है?
A. कांडला बंदरगाह
B. कोचीन बंदरगाह
C. तूतीकोरिन बंदरगाह
D. कामराजार बंदरगाह

 

Answer: A कांडला बंदरगाह

 

42. किस बंदरगाह को डायमंड हार्बर के नाम से जाना जाता है?
A. पोर्ट ब्लेयर
B. हल्दिया बंदरगाह
C. कोच्चि बंदरगाह
D. मँगलोर बंदरगाह

 

Answer: B. हल्दिया बंदरगाह
Note:- हल्दिया बंदरगाह पश्चिम बंगाल में हुगली नदी पर स्थित एक नदी बंदरगाह है।

 

43. भारत का प्रमुख लौह अयस्क निर्यातक बंदरगाह किस राज्य में स्थित है?
A. उत्तर प्रदेश
B. गोवा
C. महाराष्ट्र
D. गुजरात

 

Answer: B. गोवा
Note:- मोरमुगांव भारत के गोवा राज्य में स्थित प्रमुख लौह-अयस्क निर्यात बंदरगाह है।

 

44. भारत में स्थल से घिरा (लैंडलॉक) सबसे गहरा और अच्छी तरह से संरक्षित बंदरगाह कौन सा है?
A. कांडला बंदरगाह
B. विशाखापत्तनम बंदरगाह
C. तूतीकोरिन बंदरगाह
D. मुंबई बंदरगाह

 

Answer: B. विशाखापत्तनम बंदरगाह
Key Points:
विशाखापत्तनम सबसे गहरा लैंडलॉक और अच्छी तरह से संरक्षित बंदरगाह है।
मूल रूप से इस बंदरगाह की योजना लौह अयस्क के निर्यात के आउटलेट के रूप में बनाई गई थी।

 

45. भारत के पश्चिमी तट पर कौन से बंदरगाह हैं?
A. कांडला बंदरगाह, मोरमुगाओ बंदरगाह, कोच्चि बंदरगाह
B. कांडला बंदरगाह, मोरमुगाओ बंदरगाह, चेन्नई बंदरगाह
C. कांडला बंदरगाह, मोरमुगाओ बंदरगाह, कोलकाता बंदरगाह
D. कांडला बंदरगाह, हल्दिया बंदरगाह, कोच्चि बंदरगाह

 

Answer: A. कांडला बंदरगाह, मोरमुगाओ बंदरगाह, कोच्चि बंदरगाह

Geography GK Questions & Answer
Geography GK - झील, बंदरगाह, पुल, तटीय शहर etc. - Important MCQs in English, Hindi & Marathi

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Telegram

General Knowledge के प्रश्नों को विस्तार से समझने के लिए,

आप हमारे  YouTube चैनल Gyan Guru SK के लिंक पर Click कर सकते हैं।