Geography GK Questions in Hindi for Competitive Exams
Geography GK Questions in Hindi - भूगोल के महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर

भूगोल (Geography) क्या है? :- यह एक विज्ञान है जिसके माध्यम से पृथ्वी के ऊपरी स्वरूप और उसके प्राकृतिक विभागों (जैसे पर्वत, महाद्वीप, देश, शहर, नदियाँ, समुद्र, झील, जलमार्ग, वन आदि) को जाना जाता है। भूगोल का सार प्राकृतिक विज्ञान के निष्कर्षों के बीच कारण-और-प्रभाव संबंध स्थापित करके मानवीय दृष्टिकोण से पृथ्वी की सतह में विविधताओं का अध्ययन है। पृथ्वी की सतह पर विशेष स्थानों की समानता एवं असमानता का कारण एवं व्याख्या भूगोल का निजी क्षेत्र है।
भूगोल एक प्राचीन विज्ञान है और इसकी नींव प्रारंभिक यूनानी विद्वानों के कार्यों में दिखाई देती है। भूगोल शब्द का प्रयोग सबसे पहले यूनानी विद्वान एराटोस्थनीज ने तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में किया था। भूगोल बड़े पैमाने पर सभी भौतिक और मानवीय तथ्यों की अंतःक्रियाओं और इन अंतःक्रियाओं से उत्पन्न भू-आकृतियों का अध्ययन करता है। यह बताता है कि मानवीय और प्राकृतिक गतिविधियाँ कैसे, क्यों और कहाँ उत्पन्न होती हैं और ये गतिविधियाँ एक-दूसरे से कैसे जुड़ी हुई हैं।
भूगोल के अध्ययन की पद्धति बदलती रही है। प्रारंभिक विद्वान वर्णनात्मक भूगोलवेत्ता थे। बाद में, भूगोल विश्लेषणात्मक भूगोल में विकसित हुआ। आज यह विषय न केवल वर्णन करता है, बल्कि विश्लेषण भी करता है और भविष्यवाणी भी करता है।
इस पेज में आपको भूगोल के चैप्टर वाइज Important Questions & Answer मिलेंगे जो की सभी प्रकार की कॉम्पिटिटिव एक्साम्स जैसे की SSC, SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, SSC GD, Railway, Bank etc. Govt. Exams और स्कूल की एक्साम्स के लिए उपयोगी है
General Knowledge
Geography GK in Hindi - The solar system and its planets Important MCQs
सौर मंडल और उसके ग्रह - GK Questions in Hindi
Geography GK in Hindi - सौर मंडल और उसके ग्रह Important MCQs
31. चंद्रमा पर किसी वस्तु का भार पृथ्वी पर उसके भार के कितने भाग के बराबर होता है?
A. 1/10th
B . 1/8th
C. 1/6th
D. 1/4th
Answer: C. 1/6th
32. चंद्रमा पृथ्वी का एक चक्कर पूरा करने के साथ ही साथ अपनी धुरी पर भी कितने चक्कर पूरा करता है?
A. 3 चक्कर
B. 2 चक्कर
C. 1 चक्कर
D. 4 चक्कर
Answer : C. 1 (एक) चक्कर
Key Points:
चंद्रमा 385,000 km की औसत दूरी पर ग्रह की परिक्रमा करने वाला पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है।
चंद्रमा की उपस्थिति हमारे ग्रह को स्थिर करने और हमारी जलवायु को संतुलित करने में मदद करती है।
चंद्रमा को अपनी धुरी पर एक चक्कर पूरा करने में 27.3 लगता है।
चंद्रमा को पृथ्वी का एक चक्कर पूरा करने में 27 दिन, 7 घंटे और 43 मिनट का समय लगता है।
हयूजेंस चंद्रमा का सबसे ऊंचा पर्वत है।
33. किसे अब पृथ्वी के सौर मंडल के भीतर एक ग्रह के रूप में नहीं माना जाता है?
A. मंगल
B. नेपच्यून
C. प्लूटो
D. यूरेनस
Answer : C. प्लूटो
Note :- 2006, के बाद से, अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ के ग्रहों के मापदंड के अनुसार, प्लूटो को एक ग्रह नहीं माना जाता है।
हालांकि इसे बौना ग्रह माना जाता है।
34. किसके कारण पृथ्वी के मौसम में सभी परिवर्तन होते हैं?
A. ऊंचाई
B. ज्वार
C. सूर्य
D. चंद्रमा
Answer : C. सूर्य
Note :- पृथ्वी पर मौसम परिवर्तन सूर्य की गर्मी और हवा की गति के कारण होता है।
35. सूर्य के चारों और घूमने वाले खगोलीय पिण्ड क्या कहलाते हैं ?
A. ग्रह
B. उपग्रह
C. पुच्छल तारा
D. उपरोक्त सभी
Answer: A. ग्रह
36. सूर्य के प्रकाश को धरती तक पहुँचने में कितना समय लगता है?
A. 3.8 मिनट
B. 7.4 मिनट
C. 8.3 मिनट
D. 9.3 मिनट
Answer : C. 8.3 मिनट
37. सौर ग्रहण कब लगता है ?
A. सूर्य और चंद्रमा के बीच कोई क्षुद्र ग्रह आ जाता है।
B. चंद्रमा सूर्य से बहुत दूर चला जाता है।
C. सूर्य चंद्रमा और पृथ्वी के बीच आ जाता है।
D. चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है।
Answer : D. चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है।
Note :- सूर्यग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच हो जाता है, और चंद्रमा की एक छाया पृथ्वी पर गिरती हैं।
38. निम्नलिखित में से कौन सा सूर्य ग्रहण का एक प्रकार नहीं है ?
A. वलयाकार
B. खंडच्छायायुक्त
C. आंशिक
D. पूर्ण
Answer: B. खंडच्छायायुक्त
39. बेली बीड्स को किस दौरान देखा जा सकता है ?
A. बृहस्पति का ग्रहण
B. आंशिक सूर्य ग्रहण
C. चंद्र ग्रहण
D. पूर्ण सूर्य ग्रहण
Answer: D. पूर्ण सूर्य ग्रहण
40. अपसौर (aphelion) की घटना के दौरान, पृथ्वी और सूर्य के बीच अनुमानित दूरी कितनी रहती है?
A. 139 million km
B. 152 million km
C. 149 million km
D. 155 million km
Answer: B. 152 million km
41. सूर्य से सबसे दूरी पर कौन-सा ग्रह है ?
A. बुद्ध ग्रह
B. प्लूटो ग्रह
C. नेपच्यून ग्रह
D. वृहस्पति ग्रह
Answer: C. नेपच्यून ग्रह (वरुण ग्रह)
42. निम्न में से सौरमंडल का सबसे तेज हवा वाला ग्रह कौन सा है?
A. शनि
B. नेपच्यून
C. यूरेनस
D. मंगल
Answer : B. नेपच्यून
Key Points:
नेपच्यून सौरमंडल का सबसे तेज हवा वाला ग्रह है।
नेपच्यून सूर्य से आठवां और सबसे दूर का ज्ञात सोर ग्रह है।
नेपच्यून दूसरा सबसे ठंडा ग्रह है।
यह पृथ्वी के द्रव्यमान का 17 गुना है।
नेपच्यून अंधेरा, ठंडा और बहुत हवा वाला है।
43. कुइपर बेल्ट (Kuiper Belt) की कक्षा के ठीक बाहर मौजूद बर्फ की चट्टानों और धूल के पिंडों का एक वलय है।
A. शनि
B. शुक्र
C. बृहस्पति
D. नेपच्यून
Answer: D. नेपच्यून
44. सूर्य के सबसे निकट कौन-सा ग्रह है ?
A. बुद्ध ग्रह
B. प्लूटो ग्रह
C. वृहस्पति ग्रह
D. शुक्र ग्रह
Answer: A. बुद्ध ग्रह
45. सूर्य का एक चक्कर लगाने में बुध ग्रह को कितना समय लगता है?
A. 90 दिन
B. 88 दिन
C. 75 दिन
D. 87 दिन
Answer: B. 88 दिन
Geography GK Questions in Hindi
Geography GK - सौर मंडल और उसके ग्रह - Important Questions & Answer
General Knowledge के प्रश्नों को विस्तार से समझने के लिए,
आप हमारे YouTube चैनल Gyan Guru SK के लिंक पर Click कर सकते हैं।