Geography GK Questions in Hindi for Competitive Exams

Geography GK Questions in Hindi - भूगोल के महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर

Geography GK Solar System

भूगोल (Geography) क्या है? :- यह एक विज्ञान है जिसके माध्यम से पृथ्वी के ऊपरी स्वरूप और उसके प्राकृतिक विभागों (जैसे पर्वत, महाद्वीप, देश, शहर, नदियाँ, समुद्र, झील, जलमार्ग, वन आदि) को जाना जाता है। भूगोल का सार प्राकृतिक विज्ञान के निष्कर्षों के बीच कारण-और-प्रभाव संबंध स्थापित करके मानवीय दृष्टिकोण से पृथ्वी की सतह में विविधताओं का अध्ययन है। पृथ्वी की सतह पर विशेष स्थानों की समानता एवं असमानता का कारण एवं व्याख्या भूगोल का निजी क्षेत्र है।
भूगोल एक प्राचीन विज्ञान है और इसकी नींव प्रारंभिक यूनानी विद्वानों के कार्यों में दिखाई देती है। भूगोल शब्द का प्रयोग सबसे पहले यूनानी विद्वान एराटोस्थनीज ने तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में किया था। भूगोल बड़े पैमाने पर सभी भौतिक और मानवीय तथ्यों की अंतःक्रियाओं और इन अंतःक्रियाओं से उत्पन्न भू-आकृतियों का अध्ययन करता है। यह बताता है कि मानवीय और प्राकृतिक गतिविधियाँ कैसे, क्यों और कहाँ उत्पन्न होती हैं और ये गतिविधियाँ एक-दूसरे से कैसे जुड़ी हुई हैं।
भूगोल के अध्ययन की पद्धति बदलती रही है। प्रारंभिक विद्वान वर्णनात्मक भूगोलवेत्ता थे। बाद में, भूगोल विश्लेषणात्मक भूगोल में विकसित हुआ। आज यह विषय न केवल वर्णन करता है, बल्कि विश्लेषण भी करता है और भविष्यवाणी भी करता है।
इस पेज में आपको भूगोल के चैप्टर वाइज Important Questions & Answer मिलेंगे जो की सभी प्रकार की कॉम्पिटिटिव एक्साम्स जैसे की SSC, SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, SSC GD, Railway, Bank etc. Govt. Exams और स्कूल की एक्साम्स के लिए उपयोगी है

Geography GK in Hindi - Indian Rivers - भारत की नदियां MCQ

Indian Rivers MCQs - भारतीय भूगोल / Indian Geography GK Questions in Hindi

Most Important Questions & Answer
For Competitive Exams Like SSC, SSC GD, SSC CGL, Bank Exams, Railway Exams etc.

दोस्तों ! भारतीय भूगोल में भारत की जल निकासी व्यवस्था एक महत्वपूर्ण अध्याय है और सभी प्रकार की परीक्षाओं में एक या दो प्रश्न इसमें से पूछे ही जाते हैं।
इस पोस्ट में हम  भारत की नदियों के बारे में Important Questions & Answer जानेंगे,

46. कौन सी नदी तिब्बत से उत्पन्न होती है और भारत में अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करती है?
A. चम्बल नदी
B. गोदावरी नदी
C. कावेरी नदी
D. ब्रह्मपुत्र नदी

 

Answer: D. ब्रह्मपुत्र नदी

 

47. नामचा बरवा से यू टर्न लेने पर ब्रह्मपुत्र नदी किस राज्य में प्रवेश करती है?
A. मिजोरम
B. नागालैंड
C. असम
D. अरुणाचल प्रदेश

 

Answer: D. अरुणाचल प्रदेश
Note:- ब्रह्मपुत्र नदी, नामचा बरवा तक पहुंचने पर यू-टर्न लेती है और एक गार्ज के माध्यम से अरुणाचल प्रदेश, भारत में प्रवेश करती है।

 

48. दिहांग और लोहित निम्नलिखित में से किस क्षेत्र की नदियाँ हैं?
A. जम्मू और कश्मीर
B. सिक्किम और मणिपुर
C. अरुणाचल प्रदेश और असम
D. पंजाब और हिमाचल

 

Answer: C. अरुणाचल प्रदेश और असम
Key Points:
दिहांग नदी – ब्रह्मपुत्र की उत्पत्ति तिब्बत से हुई है, जहां इसे त्सांगपो के नाम से भी जाना जाता है और यह भारत के अरुणाचल प्रदेश में दिहांग के नाम से प्रवेश करती है।
लोहित नदी – यह पूर्वी तिब्बत में, ज़याल चू रेंज में निकलती है और असम के मैदानी क्षेत्रो में पहुंचने से पहले, अरुणाचल प्रदेश से 200 किमी तक प्रवाहित होती है।

 

49. अरुणाचल प्रदेश में ब्रह्मपुत्र नदी को किस नाम से जाना जाता है?
A. त्संगपो
B. पूरब गंगा
C. दिहांग
D. मंदाकिनी

 

Answer: C. दिहांग

 

50. ब्रह्मपुत्र नदी के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?
A. यह तिब्बत से निकलती है।
B. यह हिमालय के समानांतर पूर्व की ओर बहती है।
C. इसका अधिकांश जल ग्रहण क्षेत्र भारत के बाहर है।
D. यह अरुणाचल प्रदेश में भारत में प्रवेश करती है, जहां इसे दिबांग कहा जाता है।

 

Answer: D. यह अरुणाचल प्रदेश में भारत में प्रवेश करती है, जहां इसे दिबांग कहा जाता है।

51. निम्नलिखित में से किस नदी की सहायक नदी दिहिंग नदी है?
A. शिलाबती नदी
B. गिलगित नदी
C. ब्रह्मपुत्र नदी
D. ब्यास नदी

 

Answer: C. ब्रह्मपुत्र नदी
Key Point:
दिहिंग नदी को बूढ़ी दिहिंग और दिहोंग के नाम से भी जाना जाता है जिसका अर्थ है कि चौड़ी नदी ।
दिहिंग नदी ,पूर्वोत्तर भारत में ऊपरी असम में ब्रह्मपुत्र नदी की सबसे महत्वपूर्ण सहायक नदियों में से एक है।

 

52. ‘दिहांग नदी’ किस नदी तंत्र का भाग है?
A. सिंधु
B. गंगा
C. ब्रह्मपुत्र
D. गोदावरी

 

Answer: C. ब्रह्मपुत्र

 

53. सियांग, तिरप और कामेंग किस राज्य में पाई जाने वाली नदियाँ हैं?
A. मध्य प्रदेश
B. अरुणाचल प्रदेश
C. उत्तर प्रदेश
D. आंध्र प्रदेश

 

Answer: B. अरुणाचल प्रदेश
Note:- सियांग, तिरप और कामेंग तीनो नदियाँ ब्रह्मपुत्र की सहायक नदियाँ हैं।

 

54. लोहित नदी किस की सहायक नदी है?
A. घाघरा नदी
B. यमुना नदी
C. चंबल नदी
D. ब्रह्मपुत्र नदी

 

Answer: D. ब्रह्मपुत्र नदी

 

55. निम्नलिखित में से कौन ब्रह्मपुत्र नदी की एक सहायक नदी है जो भूटान से होकर बहती है?
A. वांग छू नदी
B. सिताउंग नदी
C. अय्यरवाडी नदी
D. चिंदविन नदी

 

Answer: B. वांग छू नदी

56. ऊपरी ब्रह्मपुत्र की सबसे बड़ी सहायक नदी कौन-सी है जो तिब्बती हिमालय से निकलती है और अरुणाचल प्रदेश से होते हुए भारत में प्रवेश करती है?
A. सुबनसिरी
B. येरला
C. मूसी
D. अनेर

 

Answer: A. सुबनसिरी

 

57. निम्नलिखित में से किस नदी में उपयोग करने योग्य जल भंडारण क्षमता सबसे कम है?
A. गंगा
B. ब्रह्मपुत्र
C. कृष्णा
D. गोदावरी

 

Answer: B. ब्रह्मपुत्र
Key Points:
ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत में हिमालय की कैलाश पर्वतमाला से निकलती है जो बहुत ठंडा और शुष्क क्षेत्र है, इस वजह से इस नदी में बहुत कम मात्रा में जल होता है लेकिन जब यह भारत में प्रवेश करती है, तो उत्तर पूर्व मे भारी बारिश और लगातार बाढ़ और खराब जल निकासी के कारण जल भर से जाती है। इसी वजह से ब्रह्मपुत्र नदी में उपयोग योग्य जल की भंडारण क्षमता बहुत कम होती है ।
गंगा नदी में उपयोग योग्य जल की भंडारण क्षमता सबसे अधिक है, इसके बाद गोदावरी और कृष्णा नदी में है।

 

58. असम के किस शहर के स्थान पर ब्रह्मपुत्र नदी अपने पश्चिम की ओर से टूट कर दक्षिण की ओर जाती है और बांग्लादेश में प्रवेश करती है?
A. बोंगईगांव
B. धुबरी
C. तेजपुर
D. बारपेटा

 

Answer: B. धुबरी

 

59. किस नदी की सहायक नदियों के नाम द्री, मथुन, तालोन, ईमे, अही, इमरा और आवा है?
A. दिबांग नदी
B. गोदावरी नदी
C. कावेरी नदी
D. लोहित नदी

 

Answer: A. दिबांग नदी

 

60. निम्नलिखित में से कौन एक प्रायद्वीपीय नदी है?
A. नर्मदा नदी
B. सिंधु नदी
C. गंगा नदी
D. ब्रह्मपुत्र नदी

 

Answer: A. नर्मदा नदी
Key Point:
नर्मदा एक प्रायद्वीपीय नदी है।
प्रायद्वीपीय नदियाँ मौसमी होती हैं और प्रायः मानसून में प्रवाहित होती हैं।
भारत की अधिकतर प्रायद्वीपीय नदियाँ पश्चिमी घाट से निकलती हैं तथा बंगाल की खाड़ी की तरफ बहती हैं।

Geography GK Questions in Hindi
Geography GK - भारत की नदियाँ - Important Questions & Answer

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Telegram

General Knowledge के प्रश्नों को विस्तार से समझने के लिए,

आप हमारे  YouTube चैनल Gyan Guru SK के लिंक पर Click कर सकते हैं।