Ancient History GK- Maurya Kal MCQ in Hindi - मौर्य साम्राज्य 100 MCQs

Maurya Kal MCQ in Hindi - मौर्य साम्राज्य 100 MCQs
Ancient History GK- मौर्य काल MCQs Page 2

21. गुजरात चन्द्रगुप्त मौर्य के साम्राज्य में सम्मिलित था, यह किस से प्रमाणित होता है?
A. ग्रीक विवरणों से
B. जैन परम्परा से
C. रुद्रदामन के जूनागढ़ शिला अभिलेख से
D. अशोक के स्तम्भ लेख ii से

 

Answer: C. रुद्रदामन के जूनागढ़ शिला अभिलेख से

 

22. पाटलिपुत्र में चन्द्रगुप्त का महल मुख्यतः किस से बना था?
A. ईंटों से
B. पत्थर से
C. लकड़ी से
D. मिट्टी से

 

Answer: C. लकड़ी से

 

23. चन्द्रगुप्त मौर्य ने अपने अन्तिम दिन कहाँ गुजारे थे?
A. काशी
B. पाटलिपुत्र
C. श्रवणबेलगोला
D. उज्जैन

 

Answer: C. श्रवणबेलगोला
Note: चंद्रगुप्त मौर्य जैन भिक्षु बन गए और श्रवणबेलगोला में सल्लेखना की।

 

24. निम्न में से किसने कहा कि चन्द्रगुप्त मौर्य ने छः लाख सैनिकों की सहायता से सम्पूर्ण भारत को रौंद डाला?
A. हेरोडोटस
B. प्लिनी
C. प्लूटार्क
D. टॉलेमी

 

Answer: C. प्लूटार्क

 

25. किसने अपने ग्रन्थ में चन्द्रगुप्त मौर्य का विशिष्ट रूप से वर्णन किया हुआ है?
A. भास
B. शूद्रक
C. विशाख दत्त
D. अश्व घोष

 

Answer: C. विशाख दत्त

26. निम्नलिखित में से किसने चन्द्रगुप्त मौर्य और सिकंदर महान की भेंट का उल्लेख किया?
A. जस्टिन
B. प्लिनी
C. स्ट्रैबो
D. मेगस्थनीज

 

Answer: A. जस्टिन

 

27. चन्द्रगुप्त मौर्य का प्राचीनतम अभिलेखीय उद्धरण निम्न में से किस अभिलेख में मिलता है?
A. अशोक का बराबर गुफा अभिलेख
B. दशरथ का नागार्जुनी गुफा अभिलेख
C. रुद्रदामन का जूनागढ़ अभिलेख
D. अशोक का जूनागढ़ अभिलेख

 

Answer: C. रुद्रदामन का जूनागढ़ अभिलेख

 

28. कौटिल्य का वास्तविक नाम क्या था?
A. विष्णुगुप्त
B. समुद्रगुप्त
C. विक्रम सेठ
D. भास्कर

 

Answer: A. विष्णुगुप्त
Key Points:
कौटिल्य का वास्तविक नाम विष्णुगुप्त था, लेकिन सब इनको अकसर चाणक्य के नाम से जानते हैं।
इसलिए आप भ्रमित ना हो ये तीनों नाम एक ही व्यक्ति के है ।
इनको अर्थशास्त्र के जनक की उपाधि भी प्राप्त हैं।

 

29. अर्थशास्त्र’ पुस्तक किसने लिखी है ?
A. अबुल फजल
B. कौटिल्य (चाणक्य )
C. विक्रम सेठ
D. भास्कर

 

Answer: B. कौटिल्य (चाणक्य )
Key Points:
अर्थशास्त्र, चाणक्य(चौथी शदी ईसापूर्व) द्वारा रचित संस्कृत का एक ग्रन्थ है।
इसमें राज्यव्यवस्था, कृषि, न्याय एवं राजनीति आदि के विभिन्न पहलुओं पर विचार किया गया है।
अपने तरह का ( राज्य-प्रबन्धन विषयक) यह प्राचीनतम ग्रन्थ है। यह प्राचीन भारतीय राजनीति का प्रसिद्ध ग्रंथ है।

 

30. निम्नलिखित में से कौन-सा ग्रंथ मौर्य साम्राज्य के काल के प्रशासनिक और सैन्य संगठन का संक्षिप्त विवरण देता है?
A. बृहत् संहिता
B. नितिसार
C. शुलब सूत्र
D. अर्थशास्त्र

 

Answer: D. अर्थशास्त्र
Key Points:
अर्थशास्त्र – यह मुख्य रूप से शासन कला के सिद्धांतों और अभ्यास पर केंद्रित था।,
अर्थशास्त्र कौटिल्य (चाणक्य/विष्णुगुप्त) द्वारा संस्कृत भाषा में लिखा गया था, जो चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल में प्रधान मंत्री थे।

31. किस साम्राज्य में ‘कंटकशोधन’ नामक एक प्रकार का दरबार प्रचलित था?
A. कुषाण
B. मौर्य
C. चोल
D. राष्ट्रकूट

 

Answer: B. मौर्य
Key Points:
‘कंटक शोधन मौर्य साम्राज्य में प्रचलित एक प्रकार का दरबार था।
इसका शाब्दिक अर्थ है ‘कांटों को हटाना’ और प्राचीन भारत में आपराधिक न्याय के संदर्भ में इसका इस्तेमाल किया जाता था।
कौटिल्य ने अपनी पुस्तक अर्थशास्त्र में उन मामलों का भी उल्लेख किया है जो कंटक शोधन के अधीन हैं।

 

32. अर्थशास्त्र में दिए गए वर्णन के अनुसार अन्तपाल नामक अधिकारी का क्या कर्तव्य था?
A. ग्राम अभिलेखों का अनुरक्षण
B. राजकीय घुड़सालों का नियन्त्रण
C. राजा के अंगरक्षकों को वेतन भुगतान
D. मार्गों की सुरक्षा तथा उनका रख-रखाव

 

Answer: D. मार्गों की सुरक्षा तथा उनका रख-रखाव

 

33. कौटिल्य के अर्थशास्त्र के अनुसार, मौर्य प्रशासन में घुड़सवार सेना के कमान अधिकारी को क्या कहते थे ?
A. रथाध्यक्ष
B. हस्त्याध्यक्ष
C. अश्वाध्यक्ष
D. पत्याध्यक्ष

 

Answer: C. अश्वाध्यक्ष ।
मौर्य साम्राज्य के अधिकारी :
मन्त्रिन (मुख्यमंत्री), सेनापति (प्रमुख सेनापति), युवराज (राजकुमार), शुल्काध्यक्ष (शाही आय का प्रभारी अधिकारी), प्रशस्ति (कारागार प्रमुख), कोषाध्यक्ष (कोष प्रमुख), व्यभारिका (मुख्य न्यायाधीश), दण्डपाल (प्रमुख पुलिस), अन्नपाल (खाद्यान्न विभाग का प्रमुख), प्रादेशिक (जिला प्रशासक), हस्त्याध्यक्ष (हाथी वाहिनी का मुख्य सेनापति), रथाध्यक्ष (रथ वाहिनी का मुख्य सेनापति) और नायक (नगर सुरक्षा अधिकारी)।

 

34. मौर्य प्रशासन के तहत सीताध्यक्ष किसके प्रभारी थे?
A. खानें
B. शाही हरम
C. सीमा शुल्क
D. कृषि

 

Answer: D. कृषि
Key Points:
मौर्य शासन के दौरान, सीताध्यक्ष कृषि के प्रभारी थे।
वे कृषि के क्षेत्र में अत्यधिक कुशल और अनुभवी थे और उन्हें ‘अमात्य’ द्वारा नियुक्त किया जाता था जो राजा के प्रशासनिक या न्यायिक क्षेत्रों में सर्वोच्च थे।

 

35. समाहर्ता नामक अधिकारी का क्या कार्य था?
A. राज्य के खजाने को आरक्षित करना
B. कर निर्धारण
C. सुरक्षा आश्वासन
D. पत्र-व्यवहार करना

Answer: B. कर निर्धारण

36. मौर्य वंश के शासन के दौरान ‘स्थानिक’ कौन था ?
A. जिला प्रशासक
B. प्रान्तीय प्रशासक
C. ग्राम प्रशासक
D. नगर प्रशासक

 

Answer: A. जिला प्रशासक

 

37. मौर्य काल में भूमिकर, जो कि राज्य की आय का मुख्य स्रोत था, का सर्वोच्च अधिकारी कौन था?
A. एगोनोमोई
B. शुल्काध्यक्ष
C. सीताध्यक्ष
D. आकाराध्यक्ष

 

Answer: C. सीताध्यक्ष

 

38. चन्द्रगुप्त मौर्य का पुत्र कौन था ?
A. बिन्दुसार
B. चन्द्रगुप्त द्वितीय
C. अशोक
D. बिम्बिसार

 

Answer: A. बिन्दुसार

 

39. किस मौर्य शासक को यूनानियों द्वारा ‘अमित्रघात’ कहा जाता था?
A. समुद्रगुप्त
B. चंद्रगुप्त प्रथम
C. बिन्दुसार
D. कनिष्क

 

Answer: C. बिन्दुसार

Key Points:

चंद्रगुप्त को यूनानियों द्वारा सैंड्रोकोटोस कहा जाता था
बिंदुसार मौर्य साम्राज्य का दूसरा शासक था और ग्रीक स्रोतों में उन्हें अमित्राघाट (शत्रुओं का वध करने वाला) या अमित्रोचेट्स कहा जाता था।
डाईमेकस – इनके दरबार में आने वाला यूनानी राजदूत था।

 

40. बिन्दुसार के शासन के दौरान कहाँ अशान्ति थी ?
A. उज्जयिनी
B. पुष्कलावती
C. राजगृह
D. तक्षशिला

 

Answer: D. तक्षशिला

प्राचीन इतिहास - मौर्य काल MCQs
मौर्य साम्राज्य 100 Most Important MCQs

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Telegram

प्राचीन इतिहास – मौर्य काल  के प्रश्नों को विस्तार से समझने के लिए,

आप हमारे  YouTube चैनल Gyan Guru SK के लिंक पर Click कर सकते हैं।