Ancient History GK- Maurya Kal MCQ in Hindi - मौर्य साम्राज्य 100 MCQs

Maurya Kal MCQ in Hindi - मौर्य साम्राज्य 100 MCQs
Ancient History GK- मौर्य काल MCQs Page 4

61. निम्नलिखित में से कौन-सा अशोक कालीन अभिलेख खरोष्ठी लिपि में है?
A. कालसी
B. गिरनार
C. शाहबाजगढ़ी
D. मेरठ

 

Answer: C. शाहबाजगढ़ी

 

62. सम्राट अशोक ने पत्थर के स्तम्भों और पत्थर के तख्तों पर अपने कितने आदेश को उत्कीर्ण करवाकर अपने राज्य के प्रमुख स्थानों पर स्थापित किया ताकि प्रजा उशके अनुसार आचरण कर सकें?
A. 12
B. 14
C. 10
D. 19

 

Answer: B. 14

 

63. अभिलेखों में किस शासक का उल्लेख प्रियदर्शी एवं देवानामप्रिय के रूप में किया गया है
A. चन्द्रगुप्त मौर्य
B. अशोक
C. समुद्रगुप्त
D. हर्षवर्द्धन

 

Answer: B. अशोक

 

64. निम्नलिखित में से किस एक अभिलेख में अशोक के व्यक्तिगत नाम का उल्लेख मिलता है?
A. कालसी
B. रुम्मिनदेई
C. विशिष्ट कलिंग राजादेश
D. मास्की

 

Answer: D. मास्की

 

65. केवल वह अभिलेख जिसमें अशोक ने स्वयं को मगध का सम्राट बताया है
A. मास्की का लघु स्तम्भ
B. रुम्मिनदेई स्तम्भ
C. क्वीन स्तम्भ
D. भाबरू स्तम्भ

 

Answer: D. भाबरू स्तम्भ
Key Points
भाबरू स्तम्भ राजस्थान के जयपुर जिले के विराटनगर में है।
ईस स्तम्भ में सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म का वर्णन किया है।
यह शिलालेख अशोक के बौद्ध धर्म का अनुयायी होने का सबसे बड़ा प्रमाण है।
भाबरू स्तम्भ अशोक के शिलालेखों में से एकमात्र ऐसा शिलालेख है जो बेलनाकार आकृति का है।

66. निम्नलिखित में से किस उभारदार मूर्तिशिल्प (रिलीफ स्कल्प्चर) शिलालेख में अशोक के प्रस्तर रूप चित्र के साथ ‘राज्यो अशोक’ (राजा अशोक) उल्लिखित है?
A. साँची
B. कंगनहल्ली
C. शाहबाजगढ़ी
D. सोहगौरा

Answer: B. कंगनहल्ली

 

67. निम्न में से अशोक के किस अभिलेख में पारम्परिक अवसरों पर पशु बलि पर प्रतिबंध लगाने का उल्लेख है?
A. शिला अभिलेख ।
B. स्तम्भ अभिलेख V
C. शिला अभिलेख IX
D. शिला अभिलेख XI

 

Answer: A. शिला अभिलेख ।

 

68. अशोक के निम्न अभिलेखों में से पूर्णरूपेण धार्मिक सहिष्णुता के प्रति समर्पित कौन-सा अभिलेख है ?
A. शिलालेख X
B. शिलालेख XII
C. स्तम्भलेख XI
D. स्तम्भलेख XII

 

Answer: B. शिलालेख XII
Note: अशोक के 12 वें शिलालेख में वह कहता है कि ‘मनुष्य को अपने धर्म की प्रशंसा और दूसरे धर्म की अकारण निन्दा नहीं करनी चाहिए।

 

69. अशोक के शिलालेखों में वर्णित जानकारी के अनुसार मौर्य साम्राज्य में कितने प्रमुख राजनीतिक केंद्र थे?
A. पाँच केंद्र
B. छह केंद्र
C. चार केंद्र
D. तीन केंद्र

 

Answer: A. पाँच केंद्र
Key Points:
1. अशोक के प्रमुख शिलालेखः शिलालेख । पशु वध पर प्रतिबंध लगाता है।
2. शिलालेख ॥ – दक्षिण भारत के चोल, पांड्य, सत्यपुर और केरलपुत्र साम्राज्य का वर्णन करता है।
3. शिलालेख IV – समाज पर धम्म का प्रभाव का वर्णन करता है ।
4. शिलालेख VIII – अशोक की बोधगया और बोधि वृक्ष की पहली धम्म यात्रा का वर्णन करता है।
5. शिलालेख XIII: कलिंग पर अशोक की विजय का वर्णन करता है ।

 

70. अशोक की ‘धम्म’ नीति का मुख्य सिद्धान्त क्या था ?
A. स्व-नियन्त्रण
B. दान
C. दया
D. संयम

 

Answer: A. स्व-नियन्त्रण

71. अशोक के ‘धम्म’ का मूल सन्देश क्या है?
A. राजा के प्रति वफादारी
B. शान्ति एवं अहिंसा
C. बड़ों का सम्मान
D. इनमें से एक से अधिक

 

Answer: D. इनमें से एक से अधिक
Key Points:
अशोक के दूसरे एवं सातवें स्तम्भ लेख में धम्म की व्याख्या पाप से निवृत्ति, विश्व कल्याण, दया-दान, माता-पिता व गुरुजनों के प्रति आदर, ब्राह्मणों के प्रति दानशीलता व उचित व्यवहार आदि के रूप में की गई है।
अशोक ने धम्म की जो परिभाषा दी है। वह राहुलोवाद सुत्त से ली गई है।

 

72. निम्नलिखित में से किसकी जानकारी अशोक के शिलालेखों से मिलती है ?
A. जीवनवृत्त
B. आन्तरिक नीति
C. विदेश नीति
D. उपरोक्त सभी

 

Answer: D. उपरोक्त सभी

 

73. अशोक स्तंभों का मूल उद्देश्य क्या था ?
A. भेरीघोष का प्रचार-प्रसार करना
B. जन-धर्मांतरण का प्रचार-प्रसार करना
C. साम्प्रदायिक आस्था का प्रचार-प्रसार करना
D. धर्म नीतियों का प्रचार-प्रसार करना

 

Answer: D. धर्म नीतियों का प्रचार-प्रसार करना
Key Points:
स्तंभों पर तीसरे मौर्य सम्राट अशोक महान के आदेश अंकित हैं।
सम्राट अशोक के सात स्तंभ शिलालेख हैं।
सातवें स्तंभ शिलालेख में धम्म महामत्तों का उल्लेख है और यह लगभग सभी स्तंभों में सबसे लंबा स्तंभ है।

 

74. अशोक के अभिलेखों के अनुसार निम्नलिखित में से कौनसा मगध साम्राज्य में एक प्रांतीय केंद्र नहीं था ?
A. तोसलि
B. उज्जयिनी
C. तक्षशिला
D. इंद्रप्रस्थ

 

Answer: D. इंद्रप्रस्थ

 

75. राजा अशोक की बेटी का नाम क्या था जिसे उन्होंने बौद्ध मिशनरी के कर्तव्यों को निभाने के लिए नियुक्त किया था?
A. पद्मावती
B. असंधिमित्र
C. चारुमती
D. संघमित्रा

 

Answer: D. संघमित्रा

76. अशोक ने अपने बेटे, महेंद्र और बेटी, संघमित्रा के नेतृत्व में धम्म के सिद्धांत को फैलाने के लिए किस स्थान पर एक मिशन भेजा?
A. कलिंग
B. लंका
C. कंबोडिया
D. थाईलैंड

 

Answer: B. लंका
Key Points:
उन्हें बौद्ध मिशनरी के कर्तव्यों को पूरा करने के लिए नियुक्त किया गया था।
महान अशोक तीसरे मौर्य सम्राट थे जिन्होंने बौद्ध धर्म अपनाया और धम्म (धार्मिकता) की अवधारणा को बढ़ावा दिया।

 

77. यूनानी और अरामाइक भाषा में खुदा अशोक का एक द्विभाषी उत्कीर्ण लेख किस स्थान पर मिलता है?
A. मानसेहरा में
B. पुष्कलावती में
C. शाहबाजगढ़ी में
D. कांधार में

 

Answer: D. कांधार में

 

78. उत्तराखण्ड में सम्राट अशोक के शिलालेख की एक प्रति कहाँ मिली थी?
A. नैनीताल
B. पौड़ी
C. टिहरी
D. कालसी

 

Answer: D. कालसी

 

79. निम्नलिखित अभिलेखों में से किसमें अशोक का अभिलेख भी पाया गया?
A. महाक्षत्रप रुद्रदामन का जूनागढ़ अभिलेख
B. गौतमी पुत्र शातकर्णी से सम्बन्धित नासिक प्रशस्ति
C. खारवेल का हाथीगुम्फा अभिलेख
D. उपरोक्त में से किसी में नहीं

 

Answer: A. महाक्षत्रप रुद्रदामन का जूनागढ़ अभिलेख

 

80. निम्नलिखित में से किस दक्षिण भारतीय राज्य का उल्लेख अशोक के अभिलेख में नहीं है
A. चोल
B. पाण्ड्य
C. सतियपुत्र
D. सातवाहन

 

Answer: D. सातवाहन

प्राचीन इतिहास - मौर्य काल MCQs
मौर्य साम्राज्य 100 Most Important MCQs

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Telegram

प्राचीन इतिहास – मौर्य काल  के प्रश्नों को विस्तार से समझने के लिए,

आप हमारे  YouTube चैनल Gyan Guru SK के लिंक पर Click कर सकते हैं।