Polity GK - Indian Constitutions Amendments - 60 Important MCQs
Polity GK - Indian Constitutions Amendments - भारतीय संविधान संशोधन के 60 महत्वपूर्ण प्रश्न
16. भारत के संविधान के किस संशोधन में भारत के वर्णन को एक “संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य” से “संप्रभु समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक, गणराज्य” में बदल दिया और साथ ही राष्ट्र की एकता शब्द को राष्ट्र की एकता और ‘अखंडता’ में बदल दिया?
A. 44 वें संशोधन में
B. 40 वें संशोधन में
C. 42 वें संशोधन में
D. 47 वें संशोधन में
Answer: C. 42वें संशोधन में
17. संविधान में किया गया कौन सा संशोधन “भारत का लघु संविधान” कहलाता है, तथा जिसे वर्ष 1976 में राष्ट्रीय आपात काल के दौरान लाया गया था ?
A. 54वां
B. 25वां
C. 24वां
D. 42वां
Answer: D. 42वां
Note: 42वां संशोधन अधिनियम, 1976: इसे भारत का लघु संविधान कहा जाता है और इसे राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान लाया गया था।
18. भारतीय संविधान में किस संशोधन द्वारा प्रस्तावना में समाज वादी और धर्मनिरपेक्ष शब्द जोड़े गए थे?
A. संविधान (41वां संशोधन) अधिनियम, 1976
B. संविधान (43वां संशोधन) अधिनियम, 1977
C. संविधान (44वां संशोधन) अधिनियम, 1978
D. संविधान (42वां संशोधन) अधिनियम, 1976
Answer: D. संविधान (42वां संशोधन) अधिनियम, 1976
19. 42वां भारतीय संविधान संशोधन अधिनियम किसके नेतृत्व में पारित हुआ था?
A. मोरारजी देसाई
B. राजीव गांधी
C. इंदिरा गांधी
D. चरण सिंह
Answer : C. इंदिरा गांधी
Note: प्रस्तावना को 42वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम (1976) (“लघु-संविधान”) द्वारा संशोधित किया गया है जिसमें तीन नए शब्द जोड़े गए हैं-समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और अखंडता
20. 44वाँ संविधान संशोधन अधिनियम कब लागू किया गया था ?
A. 1978
B. 1975
C. 1976
D. 1972
Answer : A. 1978
21. भारतीय संविधान में किस संशोधन द्वारा संपत्ति के मौलिक अधिकार को समाप्त कर दिया गया?
A. 41 वें
B. 43 वें
C. 44 वें
D. 42 वें
Answer: C. 44 वें संशोधन
22. 1978 में, संविधान में किस संशोधन ने संपत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकारों की सूची से हटा दिया गया ?
A. 42वां संशोधन
B. 44वां संशोधन
C. 46वां संशोधन
D. 43वां संशोधन
Answer: B. 44वां संशोधन
Note: 1978 में, संविधान के 44वें संशोधन ने संपत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकारों की सूची से हटा दिया गया, और इसे अनुच्छेद – 300 A के तहत एक साधारण कानूनी अधिकार में बदल दिया गया।
23. भारत के राष्ट्रपति की यह शक्ति कि वह किसी मामले को मंत्रिपरिषद के पास पुनर्विचार के लिए वापस भेज सकता है, भारतीय संविधान में किस संशोधन के द्वारा सम्मिलित की गई थी?
A. 42 वें
B. 38 वें
C. 25 वें
D. 44 वें
Answer: D. 44 वें
24. भारत के संविधान में निम्नलिखित में से किस संशोधन के तहत चुनाव के बाद किसी अन्य पार्टी को अवैध बना दिया जाता है?
A. 92वें
B. 61वें
C. 52वें
D. 86वें
Answer: 52वें
Note: संविधान के 52वें संशोधन अधिनियम, 1985 ने भारत में दलबदल विरोधी से संबंधित प्रावधान प्रदान किए।
इसमें उस प्रक्रिया को निर्धारित किया जिसके द्वारा विधायको को दलबदल के आधार पर अयोग्य घोषित किया जा सकता है और अनुसूची 10 को सम्मिलित किया जा सकता है।
25. भारत के संविधान में दसवीं अनुसूची को किस संशोधन के माध्यम से जोड़ा गया था?
A. 52 वें
B. 42 वें
C. 53 वें
D. 43 वें
Answer: 52 वें
Key Points: 1985 के 52वें संशोधन अधिनियम के माध्यम से भारत के संविधान में दसवीं अनुसूची जोड़ी गई थी।
इसे दल-बदल विरोधी कानून भी कहा जाता है और यह एक राजनीतिक दल के दूसरे दल में दलबदल के आधार पर संसद और राज्य विधानसभाओं के सदस्यों की अयोग्यता का प्रावधान करता है।
26. किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम के द्वारा संविधान में दल-बदल विरोधी प्रावधान किये गए ?
A. 52वां संवैधानिक संशोधन अधिनियम
B. 44 वां संवैधानिक संशोधन अधिनियम
C. 86वां संवैधानिक संशोधन अधिनियम
D. 43वां संवैधानिक संशोधन अधिनियम
Answer: A. 52वां संवैधानिक संशोधन अधिनियम
27. भारतीय संविधान में किस संशोधन के तहत गोवा को राज्य का दर्जा दिया गया?
A. 52 वें संशोधन
B. 56 वें संशोधन
C. 59 वें संशोधन
D. 48 वें संशोधन
Answer: B. 56वें संशोधन
Key Point: 30 मई 1987 को गोवा 56वें संविधान संशोधन के तहत गोवा को अलग राज्य का दर्जा दिया गया तथा गोवा भारत का 25 वाँ राज्य बना।
28. भारत के संविधान के निम्नलिखित में से किस संशोधन अधिनियम ने गोवा को राज्य का दर्जा प्रदान किया और दमन और दीव को मिलाकर एक नया केंद्र शासित प्रदेश बनाया?
A. 23 वां संशोधन अधिनियम
B. 56 वां संशोधन अधिनियम
C. 67 वां संशोधन अधिनियम
D. 45वां संशोधन अधिनियम
Answer: B. 56 वां संशोधन अधिनियम
29. भारत के संविधान के 60 वें संशोधन में व्यापार कर (professional tax) की अधिकतम सीमा को ₹250 प्रति वर्ष से बढ़ाकर कितने ₹ प्रति वर्ष कर दिया गया?
A. ₹7,000
B. ₹5,000
C. ₹1,000
D. ₹2,500
Answer: D. ₹ 2,500
Key Points: भारत के संविधान के 60 वें संशोधन को आधिकारिक तौर पर संविधान (साठवां संशोधन) अधिनियम, 1988 के रूप में जाना जाता है।
इसमें व्यवसाय, व्यापार, कॉलिंग और रोजगार पर करों से संबंधित संविधान के अनुच्छेद 276 में संशोधन किया गया।
30. निम्नलिखित में से किस वर्ष में मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दी गई थी ?
A. 1990
B. 1992
C. 1988
D. 1989
Answer: C. 1988
भारतीय संविधान संशोधन के 60 महत्वपूर्ण प्रश्नों का समूह
भारतीय संविधान संशोधन के प्रश्नों को विस्तार से समझने के लिए,
आप हमारे YouTube चैनल Gyan Guru SK के लिंक पर Click कर सकते हैं।