Indian Polity GK - Articles, Schedules, Parts and Lists of the Indian Constitution
160 Important MCQs
Indian Polity GK - भारतीय राजव्यवस्था - भारतीय संविधान के अनुच्छेद, अनुसूची, भाग और सूची
160 Most Important MCQs
81. निम्नलिखित में से कौन सा प्रावधान भारतीय संविधान के अनुच्छेद 49 में है ?
A. बच्चों के लिए निःशुल्क तथा अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान
B. प्राकृतिक महत्व के स्मारकों तथा स्थानों तथा वस्तुओं का संरक्षण
C. कारखानों तथा खदानों में बच्चों (14 वर्ष से कम उम्र) के रोज़गार पर प्रतिबंध
D. अंतर्राष्ट्रीय शांति तथा सुरक्षा को बढ़ावा
Answer: B. प्राकृतिक महत्व के स्मारकों तथा स्थानों तथा वस्तुओं का संरक्षण
82. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत राज्य राष्ट्रीय महत्व तथा ऐतिहासिक हित के प्रत्येक स्मारक, स्थान तथा वस्तु की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है?
A. अनुच्छेद 46
B. अनुच्छेद 48
C. अनुच्छेद 49
D. अनुच्छेद 47
Answer: C. अनुच्छेद 49
Note: भारतीय संविधान का अनुच्छेद 49 कहता है कि व्यक्ति को अपने स्मारकों और राष्ट्रीय महत्व के स्थानों और वस्तुओं की रक्षा करनी चाहिए।
83. संविधान का कौन-सा अनुच्छेद न्यायपालिका को कार्यपालिका से अलग करता है?
A. अनुच्छेद 143
B. अनुच्छेद 50
C. अनुच्छेद 144
D. अनुच्छेद 74
Answer: B. अनुच्छेद 50
84. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद ‘अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को प्रोत्साहन’ को लेकर राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांतों को बताता है?
A. अनुच्छेद 49
B. अनुच्छेद 51
C. अनुच्छेद 69
D. अनुच्छेद 62
Answer: B. अनुच्छेद 51
85. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद मौलिक कर्तव्यों के बारे में बताता है?
A. अनुच्छेद 50A
B. अनुच्छेद 51A
C. अनुच्छेद 49A
D. अनुच्छेद 52A
Answer : B. अनुच्छेद 51A
Note: स्वर्ण सिंह समिति की सिफारिशों पर 42वें संशोधन 1976 द्वारा अनुच्छेद 51A (मौलिक कर्तव्य, भाग IV A) जोड़ा गया।
86 वें संविधान संशोधन अधिनियम 2002 में एक और कर्तव्य (51A(k)) जोड़ा गया।
86. 42वें संशोधन द्वारा संविधान के किस अनुच्छेद में मौलिक कर्तव्यों को जोड़ा गया है ?
A. अनुच्छेद 51
B. अनुच्छेद 51A
C. अनुच्छेद 29B
D. अनुच्छेद 39C
Answer: B.अनुच्छेद 51A
Key Points:
संविधान के अनुच्छेद 51 क में 10 मौलिक कर्तव्यों को रखा गया।
बाद में 86वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2002 के माध्यम से एक और कर्तव्य जोड़ा गया।
87. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में कहा गया है कि भारत का एक राष्ट्रपति होगा?
A. अनुच्छेद 54
B. अनुच्छेद 52
C. अनुच्छेद 58
D. अनुच्छेद 55
Answer: B. अनुच्छेद 52
88. भारत के संविधान का निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद राष्ट्रपति के चुनाव की प्रणाली से संबंधित है ?
A. अनुच्छेद 51
B. अनुच्छेद 55
C. अनुच्छेद 61
D. अनुच्छेद 65
Answer: B. अनुच्छेद 55
Note: भारत के संविधान के अनुच्छेद 55(3) के अनुसार, राष्ट्रपति का चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार एकल संक्रमणीय मत के माध्यम से होगा और ऐसे चुनाव में मतदान गुप्त मतदान द्वारा होगा।
89. भारतीय संविधान का कौन – सा अनुच्छेद राष्ट्रपति के पद के लिए पुन: निर्वाचन की योग्ताएं निर्धारित करता है ?
A. अनुच्छेद 52
B. अनुच्छेद 54
C. अनुच्छेद 55
D. अनुच्छेद 57
Answer: D. अनुच्छेद 57
90. भारतीय संविधान के कौन से अनुच्छेद संघ की कार्य पालिका से संबंधित हैं?
A. अनुच्छेद 38 से 50
B. अनुच्छेद 52 से 78
C. अनुच्छेद 80 से 86
D. अनुच्छेद 112 से 118
Answer: B. अनुच्छेद 52 से 78
Other Points:
1. अनुच्छेद 52 से 78 (भाग V) संघ की कार्यपालिका से संबंधित है।
2. अनुच्छेद 80 से 86 (भाग V) केंद्रीय संसद के सामान्य प्रावधानों से संबंधित है।
3. अनुच्छेद 112 से 118 (भाग V) केंद्रीय संसद की विधायी प्रक्रियाओं से संबंधित है।
4. अनुच्छेद 38 से 51 (भाग IV) राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों से संबंधित है।
91. भारत के संविधान के निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद राष्ट्रपति द्वारा शपथ या प्रतिज्ञान से संबंधित है?
A. अनुच्छेद 57
B. अनुच्छेद 60
C. अनुच्छेद 66
D. अनुच्छेद 54
Answer: B. अनुच्छेद 60
92. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद राष्ट्रपति के महाभियोग से संबंधित है?
A. अनुच्छेद 53
B. अनुच्छेद 58
C. अनुच्छेद 61
D. अनुच्छेद 59
Answer: C. अनुच्छेद 61
93. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत भारत के राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाया जा सकता है ?
A. अनुच्छेद 61
B. अनुच्छेद 75
C. अनुच्छेद 76
D. अनुच्छेद 85
Answer: A. अनुच्छेद 61
94. संविधान के किस अनुच्छेद में उपराष्ट्रपति पद का प्रावधान किया गया है ?
A. अनुच्छेद 52
B. अनुच्छेद 53
C. अनुच्छेद 63
D. अनुच्छेद 76
Answer: C. अनुच्छेद 63
Note: भारतीय संविधान के अनुच्छेद 63 में उपराष्ट्रपति के पद का उल्लेख है।
भारत के उपराष्ट्रपति का पद देश का दूसरा सर्वोच्च संवैधानिक पद है।
95. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद बताता है कि भारत का एक उपराष्ट्रपति होगा?
A. अनुच्छेद 45
B. अनुच्छेद 56
C. अनुच्छेद 75
D. अनुच्छेद 63
Answer: D. अनुच्छेद 63
Note: भारतीय संविधान के अनुच्छेद 63 में कहा गया है कि भारत का एक उपराष्ट्रपति होगा।
उपराष्ट्रपति- राष्ट्रपति की मृत्यु, इस्तीफे, महाभियोग या अन्य स्थितियों के कारण राष्ट्रपति की अनुपस्थिति के दौरान भारत के राष्ट्रपति के रूप में कार्य करता है।
96. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद उपराष्ट्रपति के चुनाव से संबंधित है?
A. अनुच्छेद 66
B. अनुच्छेद 68
C. अनुच्छेद 64
D. अनुच्छेद 62
Answer: A. अनुच्छेद 66
97. भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद राष्ट्रपति द्वारा क्षमादान, आदि देने और कुछ मामलों में सजा को निलंबित करने, हटाने या कम करने की शक्ति को परिभाषित करता है?
A. अनुच्छेद 55
B. अनुच्छेद 63
C. अनुच्छेद 72
D. अनुच्छेद 81
Answer: D. अनुच्छेद 72
98. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत एक मंत्रिमंडल का होना अनिवार्य है। जिसका मुखिया प्रधानमंत्री होगा ?
A. अनुच्छेद 74(1)
B. अनुच्छेद 34
C. अनुच्छेद 44
D. अनुच्छेद 21 (1)
Answer: A. अनुच्छेद 74(1)
Note: संविधान के अनुच्छेद 74 (1) में यह व्यवस्था की गई है कि राष्ट्रपति की सहायता करने तथा उसे सलाह देने के लिए एक मंत्रिपरिषद होगा । जिसका प्रमुख प्रधानमंत्री होगा, राष्ट्रपति इस मंत्रिपरिषद की सलाह के अनुसार अपने कार्यों का निष्पादन करेगा।
99. संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत मंत्रीगण सामूहिक रूप से लोकसभा के प्रति उत्तरदायी है ?
A. अनुच्छेद 73
B. अनुच्छेद 74
C. अनुच्छेद 75
D. अनुच्छेद 76
Answer: C. अनुच्छेद 75
Note: अनुच्छेद 75 (3) में कहा गया है कि मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से लोक सभा के प्रति उत्तरदायी होगी।
100. संविधान का कौन – सा अनुच्छेद मंत्रिपरिषद के गठन के बारे में आधारभूत नियम निर्धारित करता है ?
A. अनुच्छेद-26
B. अनुच्छेद-32
C. अनुच्छेद-75
D. अनुच्छेद-356
Answer: C.अनुच्छेद-75
Note: अनुच्छेद 75 में कहा गया है कि राष्ट्रपति के द्वारा प्रधानमंत्री की नियुक्ति की जाएगी और प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति अन्य मंत्रियों की नियुक्ति करेंगे।
भारतीय राजव्यवस्था - भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण अनुच्छेद, अनुसूची, भाग और सूची
160 Most Important MCQs
भारतीय संविधान के अनुच्छेद, अनुसूची, भाग और सूची के प्रश्नों को विस्तार से समझने के लिए,
आप हमारे YouTube चैनल Gyan Guru SK के लिंक पर Click कर सकते हैं।