Polity GK

Polity GK Questions - राज्यव्यवस्था MCQ

Polity GK Questions in Hindi - भारतीय राजनीति MCQ - Polity GK in Hindi

इस पेज पर आपको मिलेंगे चैप्टर वाइज राजनीति के MCQ in हिन्दी

Polity GK Questions से आपको आपकी आगामी परीक्षाओं

जैसे बैंकिंग, SSC, रेलवे, UPSC, State PSC आदि की तैयारी करने में मदद मिलेगी ।

Indian Polity GK - Articles, Schedules, Parts and Lists of the Indian Constitution
160 Important MCQs

Indian Polity GK in Hindi - भारतीय राजव्यवस्था
भारतीय संविधान के अनुच्छेद, अनुसूची, भाग और सूची
160 Most Important MCQs

61. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में मानवों की तस्करी और जबरन श्रम पर रोक है?
A. अनुच्छेद 25
B. अनुच्छेद 23
D. अनुच्छेद 13
D. अनुच्छेद 5

 

Answer: B. अनुच्छेद 23

 

62. भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद मौलिक अधिकार के अंतर्गत बच्चों के शोषण से संबंधित है ?
A. अनुच्छेद 17
B. अनुच्छेद 19
C. अनुच्छेद 23
D. अनुच्छेद 24

 

Answer: – D. अनुच्छेद 24

 

63. भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद किसी को भी चौदह वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कारखानों, खदानों आदि में नियोजित करने के रोकता है?
A. अनुच्छेद 24
B. अनुच्छेद 25
C. अनुच्छेद 23
D. अनुच्छेद 26

 

Answer: A. अनुच्छेद 24

 

64. भारत के संविधान के निम्नलिखित में से कौन सा अनुछेद धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार प्रदान करता है ?
A. अनुच्छेद 14-18
B. अनुच्छेद 19-22
C. अनुच्छेद 23-24
D. अनुच्छेद 25-28

 

Answer: D. अनुच्छेद 25-28

 

65. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में अल्पसंख्यकों के हितों के संरक्षण की व्यवस्था है ?
A. अनुच्छेद 32
B. अनुच्छेद 29
C. अनुच्छेद 19
D. अनुच्छेद 14

 

Answer: – B. अनुच्छेद 29
Notes: भारतीय संविधान में अल्पसंख्यकों के विकास के लिए और उनकी भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए अनुच्छेद 29 और 30 के तहत कई विशेष प्रावधान किए गए हैं।
देश के हर इलाके में रह रहे सभी अल्पसंख्यकों को उनकी भाषा, लिपि तथा संस्कृति के संरक्षण का अधिकार है।

66. सभी अल्पसंख्यकों को, चाहे वे धर्म या भाषा पर आधारित हो, अपनी पसंद के शिक्षण संस्थानों की स्थापना और प्रशासन करने का अधिकार होगा। भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद इस अधिकार की गारंटी देता है?
A. अनुच्छेद 25
B. अनुच्छेद 28
C. अनुच्छेद 36
D. अनुच्छेद 30

 

Answer: D. अनुच्छेद 30

 

67. भारतीय संविधान का अनुच्छेद-32 निम्न में से संबंधित है?
A. भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार
B. शोषण के विरुद्ध अधिकार
C. संपत्ति का अधिकार
D. संवैधानिक उपचार का अधिकार

 

Answer: D. संवैधानिक उपचार का अधिकार

 

68. कौन – से अनुच्छेद के अंतर्गत भारत का सर्वोच्च न्यायालय नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करता है ?
A. अनुच्छेद 74
B. अनुच्छेद 61
C. अनुच्छेद 54
D. अनुच्छेद 32

 

Answer: D. अनुच्छेद 32

 

69. अनुच्छेद 32 को भारत के संविधान का हृदय और आत्मा किसने कहा है?
A. एम. वी. पायली
B. बी. आर. अम्बेडकर
C. जवाहर लाल नेहरू
D. सच्चिदानंद सिन्हा

 

Answer: B. बी. आर. अंबेडकर

 

70. निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में, यह उल्लेख किया गया है कि निर्देशक सिद्धांत न्यायसंगत नहीं हैं?
A. अनुच्छेद 37
B. अनुच्छेद 40
C. अनुच्छेद 38
D. अनुच्छेद 39

 

Answer: A. अनुच्छेद 37
Note: अनुच्छेद 37 राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों के अनुप्रयोग को बताता है।

71. भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद राज्य के लोगों के कल्याण को बढ़ावा देने के लिए एक सामाजिक व्यवस्था सुरक्षित करने का निर्देश देता है?
A. अनुच्छेद 42
B. अनुच्छेद 44
C. अनुच्छेद 38
D. अनुच्छेद 45

 

Answer: C. अनुच्छेद 38

 

72. भारतीय संविधान का निम्नलिखित में कौन सा अनुच्छेद राज्य को नागरिकों के आजीविका के पर्याप्त साधनों का अधिकार सुनिश्चित करने का निर्देश देता है?
A. अनुच्छेद 29
B. अनुच्छेद 27
C. अनुच्छेद 39
D. अनुच्छेद 33

 

Answer: C. अनुच्छेद 39

 

73. निम्न में से कौन सा अनुच्छेद सभी नागरिकों के लिए समान न्याय एवं निःशुल्क कानूनी सहायता को बढ़ावा देता है ?
A. अनुच्छेद 39A
B. अनुच्छेद 32A
C. अनुच्छेद 43A
D. अनुच्छेद 48A

 

Answer: A. अनुच्छेद 39A
Note: अनुच्छेद 39-A राज्य को समान अवसर के आधार पर न्याय सुनिश्चित करने और उपयुक्त कानून द्वारा मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने का निर्देश देता है।

 

74. भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद राज्य को नागरिकों को आजीविका के पर्याप्त साधनों का अधिकार सुनिश्चित करने का निर्देश देता है?
A. अनुच्छेद 29
B. अनुच्छेद 39
C. अनुच्छेद 27
D. अनुच्छेद 33

 

Answer: B. अनुच्छेद 39
Note: भारतीय संविधान का अनुच्छेद 39 राज्य को नागरिकों के आजीविका के पर्याप्त साधनों के अधिकार को सुनिश्चित करने का निर्देश देता है।

 

75. भारतीय संविधान के अंतर्गत कल्याणकारी राज्य की अवधारणा निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में वर्णित है ?
A. अनुच्छेद 31
B. अनुच्छेद 39
C. अनुच्छेद 49
D. अनुच्छेद 51

 

Answer: B. अनुच्छेद 39

76. भारतीय संविधान का कौन – सा अनुच्छेद राज्य सरकारों को ग्राम पंचायत के गठन का निर्देश देता है ?
A. अनुच्छेद-51
B. अनुच्छेद-32
C. अनुच्छेद-37
D. अनुच्छेद-40

 

Answer: D. अनुच्छेद-40
Key Points:
ग्राम पंचायतों का गठन भारतीय संविधान के अनुच्छेद 40 के तहत दिया गया है।
अनुच्छेद 40 बताता है कि राज्य ग्राम पंचायतों को व्यवस्थित करने के लिए कदम उठाएगा,
यह उन्हें ऐसी शक्तियों और अधिकारों से संपन्न करता है, जो उन्हें स्व-शासन की इकाइयों के रूप में कार्य करने के लिए आवश्यक हो सकते हैं।

 

77. भारतीय संविधान के किन अनुच्छेदों में राज्य के नीति निर्देशक तत्वों का उल्लेख है ?
A. अनुच्छेद 33-46
B. अनुच्छेद 34-48
C. अनुच्छेद 36-51
D. अनुच्छेद 37-52

 

Answer: C. अनुच्छेद 36-51

 

78. भारतीय संविधान में अनुच्छेद 43B को किस के रूप में जोड़ा गया था?
A. संवैधानिक निकाय
B. मौलिक कर्तव्यों
C. राज्य नीति के निदेशक तत्वों
D. मौलिक अधिकारों

 

Answer: C. राज्य नीति के निदेशक तत्वों
Note: अनुच्छेद 43B: सहकारी समितियों का प्रचार, 97वें संशोधन 2011 द्वारा राज्य की नीतियों के निर्देशक सिद्धांतों की सूची में जोड़ा गया था।
इस संशोधन ने संविधान में एक नया भाग IX-B जोड़ा, “सहकारी समितियाँ” (अनुच्छेद 243-ZH से 243-ZT), और सहकारी समितियों के गठन के अधिकार को अनुच्छेद 19 के तहत मौलिक अधिकार बना दिया गया।

 

79. भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद, समान नागरिक संहिता को परिभाषित करता है?
A. अनुच्छेद 42
B. अनुच्छेद 24
C. अनुच्छेद 22
D. अनुच्छेद 44

 

Answer: D. अनुच्छेद 44
Note: अनुच्छेद 44 कहता है, राज्य भारत के पूरे क्षेत्र में नागरिकों के लिए एक समान नागरिक संहिता को सुरक्षित करने का प्रयास करेगा।

 

80. भारत के संविधान का निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद कृषि और पशुपालन के संगठन से संबंधित है?
A. अनुच्छेद 84
B. अनुच्छेद 29
C. अनुच्छेद 92
D. अनुच्छेद 48

 

Answer: D. अनुच्छेद 48
Key Points:
1. भारत के संविधान का अनुच्छेद 48 कृषि और पशुपालन के संगठन से संबंधित है।
2. राज्य कृषि और पशुपालन को आधुनिक और वैज्ञानिक आधार पर संगठित करने का प्रयास करेगा और विशेष रूप से, गायों और बछड़ों और अन्य दुधारू और भारोत्तोलक मवेशियों की नस्लों के संरक्षण और सुधार और वध पर रोक लगाने के लिए कदम उठाएगा।

भारतीय राजव्यवस्था - भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण अनुच्छेद, अनुसूची, भाग और सूची
160 Most Important MCQs

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Telegram

भारतीय संविधान के अनुच्छेद, अनुसूची, भाग और सूची के प्रश्नों को विस्तार से समझने के लिए,

आप हमारे  YouTube चैनल Gyan Guru SK के लिंक पर Click कर सकते हैं।