Static GK - भारत के शास्त्रीय नृत्य MCQs for Competitive Exams-Page 3
Static GK - भारत के शास्त्रीय नृत्य MCQs
Static GK - भारत के शास्त्रीय नृत्य Questions & Answer
31. निम्नलिखित में से किस राज्य में सत्रीया नृत्य शैली प्रसिद्ध है?
A. असम
B. हिमाचल प्रदेश
C. पंजाब
D. तमिलनाडु
Answer: A. असम
Key Points:
सत्त्रिया नृत्य की शुरुआत श्रीमंत शंकर देव द्वारा शुरू किए गए नव-वैष्णव आंदोलन के एक भाग के रूप में सत्तरा नामक मठ में हुई थी।
सत्त्रिया को वर्ष 2000 में संगीत नाटक अकादमी द्वारा शास्त्रीय नृत्य का दर्जा दिया गया था।
सत्त्रिया की नृत्य शैलियाँ पौराशिक भंगी (पुरुष शैली) और स्त्री भंगी (महिला शैली) हैं।
32. किस वर्ष में संगीत नाटक अकादमी द्वारा सत्रीया नृत्य को शास्त्रीय नृत्य के रूप में मान्यता दी गई थी?
A. 1995
B. 2000
C. 2014
D. 2006
Answer: B. 2000
33. सत्रीया के एकांकी नाटक को क्या कहा जाता है?
A. एकम नाट
B. विशेषम नाट
C. अनंत नाट
D. अंकिया नाट
Answer: D. अंकिया नाट
Key Points:
अंकिया नाट – यह सत्त्रिया का एक रूप है जिसमें संगीतमय नाटक या खेल शामिल होता है।
यह प्रारंभ में असमिया-मैथिली संकर भाषा, ब्रजावली में लिखा गया था।
इसे ‘भाओना’ के नाम से भी जाना जाता है, और यह भगवान कृष्ण के बारे में कहानियाँ बताता है।
सत्रिया नृत्य शैली की शुरुआत 15वीं शताब्दी में असम राज्य में महापुरुष शंकरदेव द्वारा की गई थी।
34. चाली, झुमुरा और नादु भंगी किस भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैली से संबंधित हैं?
A. कथकली नृत्य
B. सत्त्रिया नृत्य
C. मणिपुरी नृत्य
D. कुचिपुड़ी नृत्य
Answer: B. सत्त्रिया नृत्य
35. किस शास्त्रीय नृत्य की दो परंपराएं हैं: एक है संकीर्तन (जो भक्ति पहलू है) और दूसरा है रास?
A. ओडिसी नृत्य
B. सत्त्रिया नृत्य
C. मणिपुरी नृत्य
D. छऊ नृत्य
Answer: C. मणिपुरी नृत्य
36. निम्नलिखित में से कौन-सा नृत्य मैतई लोगों के वैष्णव मत से जुड़ा हुआ है ?
A. कथक
B. सत्त्रिया
C. कुचिपुड़ी
D. मणिपुरी
Answer: D. मणिपुरी
37. किस शास्त्रीय नृत्य का शाब्दिक अर्थ ‘जादूगरनी का नृत्य’ है?
A. कुचिपुड़ी
B. मोहिनीअट्टम
C. कथकली
D. भरतनाट्यम
Answer: B. मोहिनीअट्टम
Key Points:
मोहिनीअट्टम (केरल) इसे मोहिनी (भगवान विष्णु का अवतार) के नृत्य के रूप में भी जाना जाता है। यह भारतीय शास्त्रीय नृत्य प्रदर्शनों की सूची में सबसे आकर्षक नृत्य शैली में से एक है।
महिलाओं द्वारा एकल गायन;
नृत्य का लास्य पहलू प्रमुख है और भरतनाट्यम और कथकली के तत्वों को शामिल करता है।
38. निम्नलिखित में से कौन सा नृत्य के प्रकार उत्तर भारत से संबंधित है?
A. कुचिपुड़ी
B. ओडिसी
C. मोहिनीअट्टम
D. कथक
Answer: D. कथक
Note: कथक प्राचीन उत्तरी भारत (उत्तर प्रदेश) में उत्पन्न होने वाले भारतीय शास्त्रीय नृत्य के आठ प्रमुख रूपों में से एक है।
39. निम्नलिखित में से किस शास्त्रीय नृत्य शैली का संबंध हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत से है?
A. कथक
B. सत्रिया
C. मोहिनीअट्टम
D. कथकली
Answer: A. कथक
40. ‘कथक’ शब्द की उत्पत्ति निम्नलिखित में से किस शब्द से हुई है ?
A. कथा
B. कथावाचक
C. नृत्य मुद्रा
D. घंटी
Answer: A. कथा
41. तेवितिचियट्टम, नंगई नाटकम और दासियट्टम निम्नलिखित में से किस शास्त्रीय नृत्य की शैली हैं?
A. ओडिसी नृत्य
B. कथकली नृत्य
C. सत्रिया नृत्य
D. मोहिनीअट्टम नृत्य
Answer: D. मोहिनीअट्टम नृत्य
42. निम्नलिखित में से किस तत्कालीन रियासत का संबंध मुख्य रूप से कथक से था?
A. त्रिपुरा
B. अवध
C. वडोदरा
D. विजय नगर
Answer: B. अवध
Note:- कथक (उत्तर प्रदेश) – यह मुगल सम्राटों के अधीन किया जाता था।
43. निम्नलिखित में से किस नृत्य शैली से रायगढ़ घराना संबंधित है?
A. ओडिसी
B. कथकली
C. कथक
D. मणिपुरी
Answer: C. कथक
44. ‘माटी-अखौरा’ भारत के निम्नलिखित में से किस शास्त्रीय नृत्य से संबंधित है ?
A. ओडिसी
B. कथकली
C. सत्त्रिया
D. कथक
Answer: C. सत्त्रिया
Note:- माटी-अखौरा का अर्थ है जमीन पर किया जाने वाला व्यायाम।
45. ठुमरी संगीत निम्नलिखित में से किस नृत्य शैली से संबंधित है?
A. कथक
B. कथकली
C. भरतनाट्यम
D. सत्रीया
Answer: A. कथक
Note:- ठुमरी – यह उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग में उत्पन्न अर्ध-शास्त्रीय भारतीय संगीत की एक सामान्य शैली है।
Static GK MCQ in Hindi
Most Important Static GK Questions & Answer in Hindi for all Exams
General Knowledge के प्रश्नों को विस्तार से समझने के लिए,
आप हमारे YouTube चैनल Gyan Guru SK के लिंक पर Click कर सकते हैं।