
Static GK in Hindi for all Competitive Exams
Static GK - Most Important Topic Wise Static GK Questions in Hindi
स्टैटिक जीके – वह ज्ञान है जो स्थायी और अपरिवर्तनीय है, यानी जो समय के साथ बदलता नहीं है। इसमें आम तौर पर इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान, आर्थिक तथ्य, बौद्धिक विकास, खेल-कूद, और साहित्यिक घटनाएं आदि शामिल होती हैं। उदाहरण के तौर पर : Q. स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे ? उत्तर होगा – डॉ. राजेंद्र प्रसाद, यह एक स्थायी तथ्य है जो की बदला नहीं जा सकता ।
आज सरकारी नौकरी हो या प्राइवेट नौकरी, परीक्षा में स्टेटिक जीके से संबंधित प्रश्न भी अनिवार्य रूप से पूछे जाते हैं। इशलिये हम 2024-2025 की Competitive Exams के लिये कुछ महत्वपूर्ण GK Questions & Answer आप लोगों के लिए हिंदी में ले कर आये हैं ।
General Knowledge
Static GK - भारत के शास्त्रीय नृत्य MCQs for Competitive Exams-Page 4
Static GK - भारत के शास्त्रीय नृत्य MCQs
Static GK - भारत के शास्त्रीय नृत्य Questions & Answer
46. नटवरी नृत्य किस नृत्य शैली से संबंधित है?
A. कुचिपुड़ी
B. ओडिसी
C. कथकली
D. कथक
Answer: D. कथक
Note: नटवरी नृत्य को कृष्ण के नृत्य के रूप में भी जाना जाता है।
47. भरतनाट्यम दक्षिण भारत के धार्मिक विषयों और किस धर्म के आध्यात्मिक विचारों को व्यक्त करता है?
A. सूफीवाद
B. शैव धर्म
C. बुद्ध धर्म
D. जैन धर्म
Answer: B. शैव धर्म
Note:- यह एक हिंदू परंपरा (जो शिव की पूजा करते है) जो ज्यादातर तपस्वी जीवन को स्वीकार करते है और योग पर जोर देते है।
शैव धर्म के अनुयायियों को शैव कहा जाता है।
48. ‘अलारिप्पु’ नृत्य भारत के निम्नलिखित में से किस शास्त्रीय नृत्य का रूप है ?
A. भरतनाट्यम
B. कथकली
C. ओड़िसी
D. कथक
Answer: A. भरतनाट्यम
Note:- अलारिप्पु शब्द का अर्थ है “एक फूल वाली कली।”
49. ‘वाझुवूर’ किस भारतीय शास्त्रीय नृत्य की शैलियों में से एक है?
A. कथक
B. भरतनाट्यम
C. कथकली
D. मोहिनीअट्टम
Answer: B. भरतनाट्यम
50. “सत्त्रिया” शास्त्रीय नृत्य किस राज्य से संबंधित है?
A. केरल
B. बिहार
C. ओडिशा
D. असम
Answer: D. असम
51. उन तीन शहरों के नाम क्या है जहाँ कथक नृत्य की परंपरा विकसित हुई थी और जिनका नाम उन शहरों के नाम पर रखा गया है?
A. जयपुर, बनारस, लखनऊ
B. प्रयागराज, तिरुवनंतपुरम, सूरत
C. अयोध्या, प्रयागराज, जयपुर
D. बनारस, अयोध्या, लखनऊ
Answer: A. जयपुर, बनारस, लखनऊ।
Note:- कथक तीन अलग-अलग रूपों में पाया जाता है, जिन्हें ‘घराना’ कहा जाता है और जिनका नाम उन शहरों के नाम पर रखा गया है ।
52. भारत के निम्नलिखित शास्त्रीय नृत्यों में से किसका प्रारंभिक रूप लाई हरोबा है?
A. मणिपुरी
B. मोहिनीअट्टम
C. सत्रीया
D. कथकली
Answer: A. मणिपुरी
Note:- लाई हरोबा नृत्य 4 प्रकार के होते हैं: कांगले हरोबा, चकपा हरोबा, मोइरंग हरोबा, काकिंग हरोबा।
53. “नलचरितम्” नाटक किस भारतीय नृत्य शैली से संबंधित है?
A. कथक
B. कथकली
C. सत्त्रिया
D. ओडिसी
Answer: B. कथकली (केरल)
54. निम्नलिखित में से कौन से शास्त्रीय नृत्य की शुरुआत, “केलीकोट्टु” नामक ढोल बजाने के प्रदर्शन के साथ होती है?
A. भरतनाट्यम्
B. ओडिसी
C. कुचिपुड़ी
D. कथकली
Answer: D. कथकली
55. कथकली ने किसके संरक्षण में सत्रहवीं शताब्दी में दक्षिण भारत में आकार लिया था?
A. तमिलनाडु के राजकुमार
B. बंगाल के राजकुमार
C. कर्नाटक के राजकुमार
D. पंजाब के राजकुमार
Answer: C. कर्नाटक के राजकुमार
56. कौन सा नृत्य भारत के अधिकांश अन्य नृत्यों की तुलना में अंतर्मुखी और संयमित है और कलाकार कभी भी दर्शकों से सीधे आँखें नहीं मिलाता है?
A. मणिपुरी
B. कथकली
C. कुचिपुड़ी
D. भरतनाट्यम
Answer: A. मणिपुरी
57. मणिपुरी नृत्य का प्रमुख विषय क्या है?
A. भक्ति
B. युद्ध
C. देश प्रेम
D. वीरता
Answer: A. भक्ति
Note:- मणिपुरी नृत्य वैष्णववाद पर आधारित है और रास-लीला, राधा और कृष्ण के बीच प्रेम पर आधारित नृत्य नाटकों का शानदार प्रदर्शन है।
58. मणिपुर के निम्नलिखित में से किस नृत्य में ढोल को नृत्य गतिविधियों के एक भाग के रूप में प्रमुखता से प्रयोग किया जाता है?
A. लुइवत फीज़ाक
B. थांग ला
C. पुंग चोलोम
D. शिम लाम
Answer: C. पुंग चोलोम
Note: पुंग चोलोम का अर्थ है “ड्रम की गर्जना”।
59. केरल राज्य में प्रचलित प्राचीन मार्शल आर्ट को दर्शाने वाले अलंकारी रंगीन श्रृंगार और अनोखे मुखौटों के कारण किस भारतीय शास्त्रीय नृत्य को अलग पहचान मिली ?
A. कुचिपुड़ी
B. मोहिनीअट्टम
C. ओडिसी
D. कथकली
Answer: D. कथकली
60. निम्नलिखित में से किस भारतीय शास्त्रीय नृत्य रूप में पात्रों को प्रतीक के रूप में प्रस्तुत करने के लिए उनके चेहरों पर विभिन्न रंगों का उपयोग किया जाता है?
A. ओडिसी
B. कथकली
C. भरतनाट्यम
D. मोहिनीअट्टम
Answer: B. कथकली
Note:- कथकली अपनी जटिल नृत्यकला और विस्तृत श्रृंगार तथा वेशभूषा के लिए प्रसिद्ध है। कथकली प्रदर्शन में पात्रों को मोटे तौर पर सात्विक, राजसिका और तामसिक में विभाजित किया जाता है।
Static GK MCQ in Hindi
Most Important Static GK Questions & Answer in Hindi for all Exams
General Knowledge के प्रश्नों को विस्तार से समझने के लिए,
आप हमारे YouTube चैनल Gyan Guru SK के लिंक पर Click कर सकते हैं।
75 MCQs
भारत के लोक नृत्य
150 MCQs
105 MCQs
210 MCQs