
Static GK in Hindi for all Competitive Exams
Static GK - Most Important Topic Wise Static GK Questions in Hindi
स्टैटिक जीके – वह ज्ञान है जो स्थायी और अपरिवर्तनीय है, यानी जो समय के साथ बदलता नहीं है। इसमें आम तौर पर इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान, आर्थिक तथ्य, बौद्धिक विकास, खेल-कूद, और साहित्यिक घटनाएं आदि शामिल होती हैं। उदाहरण के तौर पर : Q. स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे ? उत्तर होगा – डॉ. राजेंद्र प्रसाद, यह एक स्थायी तथ्य है जो की बदला नहीं जा सकता ।
आज सरकारी नौकरी हो या प्राइवेट नौकरी, परीक्षा में स्टेटिक जीके से संबंधित प्रश्न भी अनिवार्य रूप से पूछे जाते हैं। इशलिये हम 2024-2025 की Competitive Exams के लिये कुछ महत्वपूर्ण GK Questions & Answer आप लोगों के लिए हिंदी में ले कर आये हैं ।
General Knowledge
Static GK - भारत के लोक नृत्य MCQs for Competitive Exams-Page 2
Static GK - Bharat ke Lok Nritya MCQs in Hindi
Static GK - भारत के लोक नृत्य Questions & Answer
16. ‘करमा’ आदिवासी नृत्य शैली का संबंध निम्नलिखित में से किस राज्य से है?
A. छत्तीसगढ़
B. गोवा
C. केरल
D. कर्नाटक
Answer: A. छत्तीसगढ़
Key Points:
आदिवासी समूह इस लोक नृत्य को करम देवता के प्रतीक करम पेड़ के सामने प्रस्तुत करता है।
छत्तीसगढ़ के अन्य लोक नृत्य राऊत नाचा, पंथी, पंडवानी, सैला, सुआ, गेंड़ी, छेरछेरा।
17. करमा पूजा के त्यौहार के दौरान करमा नृत्य किया जाता है, यह त्यौहार किस ऋतु में मनाया जाता है?
A. वसंत ऋतु में
B. ग्रीष्म ऋतु
C. शरद ऋतु
D. शिशिर ऋतु
Answer: D. शरद ऋतु
Note:- यह छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल राज्य में किया जाता है। करमा नृत्य शरदकालीन कर्मा पूजा उत्सव के दौरान किया जाता है।
18. पंथी निम्न में से किस राज्य का एक नृत्य रूप है ?
A. उड़ीसा
B. राजस्थान
C. बिहार
D. छत्तीसगढ़
Answer: D. छत्तीसगढ़
19. आनंद और आह्वान का प्रसिद्ध कला शैली एक समूह नृत्य गौर मारिया किस राज्य की एक नृत्य शैली है?
A. महाराष्ट्र
B. गुजरात
C. राजस्थान
D. छत्तीसगढ़
Answer: D. छत्तीसगढ़
Key Points:
गौर मारिया नृत्य – यह छत्तीसगढ़ में बस्तर के अबूझमाड़ पठार के गौर माड़िया द्वारा विवाह के अवसर पर किया जाता है ।
गौर मारिया नृत्य मे एक जंगली भैंसे की नकल की जाती है तथा यह नृत्य पुरुषों और महिलाओं दोनों के द्वारा एक समूह में किया जाता है।
20. मुख्य रूप से झारखंड की महिलाओं द्वारा खेती के मौसम में किया जाने वाला एक पारंपरिक आदिवासी नृत्य कौन सा है?
A. वेरा नृत्य
B. यक्षगान
C. वेर्डिगाओ नृत्य
D. झूमर
Answer: D. झूमर
Note:- झारखंड के अन्य प्रसिद्ध नृत्य संथाली (झारखंड का लोकनृत्य), मरदाना झुमैर, जननी झुमैर, डोमकच, फगुआ, छऊ नृत्य।
21. किस भारतीय राज्य के आदिवासी समुदाय से मुंडारी नृत्य का संबंध है?
A. मिजोरम
B. कर्नाटक
C. अरुणाचल प्रदेश
D. झारखंड
Answer: D. झारखंड
22. सरहुल किस राज्य का एक लोकप्रिय जनजातीय नृत्य उत्सव है?
A. असम
B. सिक्किम
C. झारखंड
D. छत्तीसगढ़
Answer: C. झारखंड
Note:- सरहुल उराँव जनजाति का त्योहार है । यह नव वर्ष का त्योहार है और हिंदू महीने के चैत्र में, अमावस्या के तीन दिन बाद मनाया जाता है। सरहुल नृत्य उत्सव वसंत ऋतु की शुरुआत का उत्सव भी है।
23. निम्नलिखित में से झारखंड की संथाल जनजाति द्वारा कौन-सा नृत्य किया जाता है?
A. झिका दसाई
B. कोलकली
C. घूमर
D. कोली
Answer: A. झिका दसाई
Note:- झिका दसाई का आयोजन दशहरे से कुछ दिन पहले किया जाता है।
24. झारखंड का पाइका नृत्य आमतौर पर किस जनजाति द्वारा विशेष सम्मानित अतिथियों के स्वागत के लिए या धार्मिक जुलूस (शोभा यात्रा) के दौरान किया जाता है?
A. संथाल
B. मुंडा
C. ओरांव
D. भूमिज
Answer: B. मुंडा
Key Points:
मुंडा पूर्वी भारत के छोटा नागपुर क्षेत्र में पाए जाने वाले आदिवासियों में से एक है। वे एक प्रोटो-आस्ट्रेलॉइड जनजाति हैं।
उनकी भाषा मुंडारी है जो खगोल-एशियाई परिवार से संबंधित है।
पाइका नृत्य यह युद्ध-कला का प्रतीक है।
25. किस राज्य का दसकठिया नृत्य ऐतिहासिक और पौराणिक कथाओं (घटनाओं) को चित्रित करते हुए दो पुरुषों द्वारा किया जाने वाला आदिवासी नृत्य है?
A. उत्तर प्रदेश
B. गुजरात
C. गोवा
D. ओडिशा
Answer: D. ओडिशा
26. निम्नलिखित में से कौनसा पश्चिम बंगाल का पारंपरिक नकाबपोश नृत्य (masked dance) है?
A. कवादी नृत्य
B. गिद्दा नृत्य
C. गंभीरा नृत्य
D. जवार नृत्य
Answer: C. गंभीरा नृत्य
27. निम्नलिखित में से कौन सी नृत्य शैली उन महिलाओं की व्यथा को दर्शाती है, जिनके जीवन-साथी घर से दूर चले जाते हैं?
A. मटकी
B. बिरहा
C. अल्काप
D. पाइका
Answer: B. बिरहा
28. झिझिया नृत्य की उत्पत्ति भारत के किस राज्य में हुई थी?
A. बिहार
B. पश्चिम बंगाल
C. राजस्थान
D. गुजरात
Answer: A. बिहार
Key Points:
झिझिया बिहार के मिथिला और नेपाल के मधेश प्रांत का एक सांस्कृतिक लोक नृत्य है।
झिझिया नृत्य हिंदू माह आश्विन (सितंबर/अक्टूबर) में किया जाता है।
मैथिली या भोजपुरी भाषा में झिझिया नृत्य के अपने-अपने तरह के गाने हैं।
यह नृत्य केवल महिलाओं द्वारा किया जाता है।
संपूर्ण नवरात्रि में” नौ रातों ” का यह त्योहार देवी के तीन रूपों लक्ष्मी, पार्वती और सरस्वती की पूजा करने के लिए मनाया जाता है।
29. मटकी किस राज्य का प्रसिद्ध लोक नृत्य है ?
A. मध्य प्रदेश
B. असम
C. राजस्थान
D. बिहार
Answer: A. मध्य प्रदेश
Key Points:
मटकी नृत्य पारंपरिक पोशाक पहने महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किया जाता है, महिलाएं अपने सिर पर मिट्टी के बर्तन या मटकी को संतुलित करते हुए नृत्य करती हैं।
यह मध्य प्रदेश के मालवा का एक सामुदायिक नृत्य है।
यह नृत्य ढोल की थाप पर किया जाता है, इसे घड़े का नृत्य भी कहा जाता है।
30. राठवा नी घेर गुजरात की राठवा जनजाति द्वारा किस अवसर पर किया जाने वाला नृत्य है?
A. जन्माष्टमी
B. मकर संक्रांति
C. होली
D. दशहरा
Answer: C. होली
Key Points:
राठवा नी घेर गुजरात की राठवा जनजाति द्वारा होली के अवसर पर किया जाने वाला नृत्य है।
राठवा दक्षिणी गुजरात के पहाड़ी क्षेत्र में पाए जाते हैं और वे अपनी जीवंत संस्कृति के लिए जाने जाते हैं।
Static GK MCQ in Hindi
Static GK - Bharat ke Lok Nritya Questions & Answer in Hindi for all Exams
General Knowledge के प्रश्नों को विस्तार से समझने के लिए,
आप हमारे YouTube चैनल Gyan Guru SK के लिंक पर Click कर सकते हैं।
75 MCQs
भारत के लोक नृत्य
150 MCQs
105 MCQs
210 MCQs