
Static GK in Hindi for all Competitive Exams
Static GK - Most Important Topic Wise Static GK Questions in Hindi
स्टैटिक जीके – वह ज्ञान है जो स्थायी और अपरिवर्तनीय है, यानी जो समय के साथ बदलता नहीं है। इसमें आम तौर पर इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान, आर्थिक तथ्य, बौद्धिक विकास, खेल-कूद, और साहित्यिक घटनाएं आदि शामिल होती हैं। उदाहरण के तौर पर : Q. स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे ? उत्तर होगा – डॉ. राजेंद्र प्रसाद, यह एक स्थायी तथ्य है जो की बदला नहीं जा सकता ।
आज सरकारी नौकरी हो या प्राइवेट नौकरी, परीक्षा में स्टेटिक जीके से संबंधित प्रश्न भी अनिवार्य रूप से पूछे जाते हैं। इशलिये हम 2024-2025 की Competitive Exams के लिये कुछ महत्वपूर्ण GK Questions & Answer आप लोगों के लिए हिंदी में ले कर आये हैं ।
General Knowledge
Static GK - भारत के लोक नृत्य MCQs for Competitive Exams-Page 6
Static GK - Bharat ke Lok Nritya Questions & Answer in Hindi
Static GK - भारत के लोक नृत्य MCQs in Hindi
76. निम्नलिखित में से किस राज्य में ‘माथुरी’ लोक नृत्य का अभ्यास किया जाता है?
A. तेलंगाना
B. उत्तराखंड
C. हरियाणा
D. उत्तर प्रदेश
Answer: A. तेलंगाना
77. डंडारी मंडलियां, कोलम और राज गोंड जनजातियों की भागीदारी के साथ एक पखवाड़े तक दिवाली के त्योहार के दौरान किस नृत्य का प्रदर्शन करती हैं?
A. छऊ
B. बैगा परधोनी
C. गुसादी
D. राउत नाचा
Answer: C. गुसादी
Note:- तेलंगाना के नृत्य – माथुरी नृत्य, लम्बाड़ी नृत्य, पेरिनी शिवतांडवम, गुसादी नृत्य, मयूरी नृत्य, दप्पू नृत्यम।
78. उम्मट आट निम्न में से किस स्थान में किया जाने वाला एक लोक नृत्य है?
A. कसौली
B. कूर्ग
C. ईटानगर
D. गंगटोक
Answer: B. कूर्ग
79. ढीमसा किस राज्य का एक आधिकारिक लोक नृत्य है?
A. महाराष्ट्र
B. राजस्थान
C. आंध्र प्रदेश
D. कर्नाटक
Answer: C. आंध्र प्रदेश
Note:- ढीमसा आंध्र प्रदेश का एक आदिवासी नृत्य है जो मुख्य रूप से पोरजा जाति की महिलाओं द्वारा किया जाता है।
80. लम्बाडी नृत्य जिसकी उत्पत्ति आंध्र प्रदेश में हुई थी, किस जनजाति का लोक नृत्य है?
A. सुगाली
B. बंजारा
C. नक्काला
D. डब्बा पेरुकुला
Answer: B. बंजारा
81. ढिमसा लोक नृत्य निम्नलिखित में से किस जनजाति द्वारा किया जाता है ?
A. सोलन घाटी
B. अराकू घाटी
C. केटी घाटी
D. पार्वती घाटी
Answer: B. अराकू घाटी
आंध्र प्रदेश के लोक नृत्य – गोबी, डंडारिया, वीरानाट्यम, बुट्टा बोम्मलु, बोनालू, दप्पू, धमाल, मथुरी और बाथाकम्मा।
82. दशहरा उत्सव के दौरान किया जाने वाला ‘वीरगासे नृत्य’ किस राज्य के लोक नृत्यों में एक विशेष स्थान रखता है।
A. कर्नाटक
B. ओडिशा
C. असम
D. सिक्किम
Answer: A. कर्नाटक
Key Points:
दशहरा उत्सव के दौरान किया जाने वाला ‘वीरगासे नृत्य कर्नाटक राज्य के लोक नृत्यों में एक विशेष स्थान रखता है।
यह मुख्य रूप से श्रावण और कार्तिक के हिंदू महीनों के दौरान किया जाता है।
83. भूत आराधना अनुष्ठानिक नृत्य ‘भूतड़ा कोला’ एक आध्यात्मिक लोक नृत्य, जिसमें कुछ रीतियों में गर्म कोयले पर चलना शामिल है| इसे किस राज्य के तटीय जिलों में किया जाता है?
A. आंध्र प्रदेश
B. तमिलनाडु
C. कर्नाटक
D. केरल
Answer: C. कर्नाटक
कर्नाटक के अन्य नृत्य– डोल्लू कुनिथा, बोलाक-आट (बोलक नृत्य), नागमंडला नृत्य, वीरागसे, यक्षगान, बयालता, सुग्गी, हुट्टारी, उम्मट आट, कोम्ब-आट, गोरवारा कुनिथा, गारुडी गोम्बे, पाटा कुनिथा, नागा मंडल, आती कलंजा, नंदी ध्वज।
84. ‘कामसले’ किस राज्य का पारंपरिक नृत्यहै?
A. कर्नाटक
B. गुजरात
C. गोवा
D. असम
Answer: A. कर्नाटक
Key Points:
कामसले नृत्य कर्नाटक राज्य का पारंपरिक नृत्य है।
कर्नाटक में कामसले नृत्य के लगभग पांच प्रकार हैं- सन्नात, पारिजात, दोदता, यक्षगान और दशरता।
कामसले नृत्य (बीसु कामसले) भगवान महादेश्वर के भक्तों द्वारा प्रस्तुत एक अनूठी लोक कला । इसका तात्पर्य पीतल से बने संगीत वाद्ययंत्र से भी है।
कामसले नृत्य मैसूर, नंजनगुड, कोल्लेगला और बैंगलोर क्षेत्रों के गांवों में पुरुषों द्वारा किया जाने वाला एक समूह नृत्य है।
85. इनमें से कौन कर्नाटक का एक प्रसिद्ध कला रूप है जिसमें नृत्य, संगीत, संवाद, परिधान, श्रृंगार और मंच की तकनीकों को संयोजित करके एक अद्वितीय अनुभव का सृजन किया जाता है ?
A. कथकली
B. यक्षगान
C. कलरीपायट्ट्
D. ओईथुल्लल
Answer: B. यक्षगान
86. निम्न में से कौन कर्नाटक का एक नृत्य है?
A. रऊफ
B. कर्मा
C. लावा
D. बयालता
Answer: D. बयालता
87. तमिलनाडु के किस लोकनृत्य में कलाकार साँप की वेशभूषा धारण करते हैं?
A. पाम्पट्टम नृत्य
B. कुथु शट्टम नृत्य
C. कझाई नृत्य
D. कोथु नृत्य
Answer: A. पाम्पट्टम नृत्य
Key Points:
पाम्पट्टम का शाब्दिक अर्थ “साँप नृत्य” है।
पाम्पट्टम नृत्य युवा लड़कियों द्वारा किया जाता है।
तमिलनाडु के कई हिस्सों में साँपों की पूजा की जाती है और नृत्य को उसी के लिए एक श्रद्धांजलि माना जाता है।
88. तमिलनाडु में नदी की देवी के सम्मान में कौन सा लोक नृत्य किया जाता है?
A. करकट्टम
B. कवडी आट्टम
C. मायिल आट्टम
D. देवराट्टम
Answer: A. करकट्टम
89. तमिलनाडु की किस नृत्य शैली में कलाकार मोर की वेशभूषा धारण करते हैं?
A. मयिलाट्टम
B. पुलियाट्टम
C. ओट्टन कूथु
D. बम्बर नृत्य
Answer: A. मयिलाट्टम
90. करगम लोक नृत्य किस राज्य से संबंधित है?
A. तमिलनाडु
B. राजस्थान
C. असम
D. हरियाणा
Answer: A. तमिलनाडु
Note:- करगम नृत्य इस नृत्य के साथ आने वाले वाद्ययंत्रों में ड्रम और लंबे पाइप शामिल होते हैं।
तमिलनाडु के नृत्य – भरतनाट्यम, कोलट्टम, काराकाट्टम, कज़ाई कोथु, देवराट्टम, मयिल अट्टम, कुम्मी, ओयिलट्टम,
Static GK MCQ in Hindi
Static GK - Bharat ke Lok Nritya Questions & Answer in Hindi for all Exams
General Knowledge के प्रश्नों को विस्तार से समझने के लिए,
आप हमारे YouTube चैनल Gyan Guru SK के लिंक पर Click कर सकते हैं।
75 MCQs
भारत के लोक नृत्य
150 MCQs
105 MCQs
210 MCQs