Static GK

Static GK in Hindi for all Competitive Exams

Static GK - Most Important Topic Wise Static GK Questions in Hindi

स्टैटिक जीके –  वह ज्ञान है जो स्थायी और अपरिवर्तनीय है, यानी जो समय के साथ बदलता नहीं है। इसमें आम तौर पर इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान, आर्थिक तथ्य, बौद्धिक विकास, खेल-कूद, और साहित्यिक घटनाएं आदि शामिल होती हैं। उदाहरण के तौर पर : Q. स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे ? उत्तर होगा – डॉ. राजेंद्र प्रसाद, यह एक स्थायी तथ्य है जो की बदला नहीं जा सकता ।

आज सरकारी नौकरी हो या प्राइवेट नौकरी, परीक्षा में स्टेटिक जीके से संबंधित प्रश्न भी अनिवार्य रूप से पूछे जाते हैं। इशलिये हम 2024-2025 की Competitive Exams के लिये कुछ महत्वपूर्ण GK Questions & Answer आप लोगों के लिए हिंदी में ले कर आये हैं ।

Static GK - भारत के लोक नृत्य MCQs for Competitive Exams-Page 8

Static GK - Bharat ke Lok Nritya Questions & Answer in Hindi

Static GK - भारत के लोक नृत्य MCQs in Hindi

106. निम्नलिखित में से कौन-सी अरुणाचल प्रदेश की आदि जनजाति द्वारा की जाने वाली एक नृत्य शैली है?
A. टापू नृत्य
B. कर्मा नृत्य
C. सांगफाओ नृत्य
D. काकसर नृत्य

 

Answer: A. टापू नृत्य

 

107. बिहू किस राज्य लोकप्रिय उत्सव है ?
A. असम
B. उड़ीसा
C. बिहार
D. बंगाल

 

Answer: A. असम
Key Points:
बिहू असम का मुख्य लोक नृत्य है।
बिहू तीन प्रकार के होते है ‘रोंगाली’ या बोहाग बिहू, ‘कोंगाली’ या काटी बिहू और ‘भोगाली’ या माघ बिहू।

 

108. निम्न में से कौन सा शरद ऋतु के दौरान ‘बगनियों’ (असम के चाय बागानों में काम करने वाले लोगों) द्वारा किए जाने वाले असम के सबसे प्रसिद्ध नृत्य रूपों में से एक है?
A. महासू नृत्य
B. झूमर नृत्य
C. लम्बाडी नृत्य
D. करगा नृत्य

 

Answer: B. झूमर नृत्य (लोकनृत्य)
असम के नृत्य – बिहू नृत्य, अली-ऐ-लिगांग, देवधानी, बारपेटा का भोरताल नृत्य, धूलिया और भावरिया, बोडो का बागुरूम्बा, खंबा लिम, भाओना, ओजा पाली।

 

109. चेराव नृत्य किस राज्य का पारंपरिक नृत्य है?
A. असम
B. सिक्किम
C. मिजोरम
D. अरुणाचल प्रदेश

 

Answer: C. मिजोरम
Key Points:
चेराव नृत्य मिजोरम का पारंपरिक बांस नृत्य है।
चेराव नृत्य में ज्यादातर छह से आठ लोग होते हैं जो जमीन पर क्षैतिज रूप से रखे बांस पर बांस की डंडियों के जोड़े रखते हैं।
चेराव नृत्य चपचार कुट पर किया जाता है, जो मिजोरम के लोगों के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है।

 

110. मिजोरम में निम्नलिखित में से कौन सा नृत्य रूप है जिसमें विशेष रूप से गांव के ‘मेहमान’ भाग लेते हैं ?
A. ख़ुआल्लम नृत्य
B. चेराव नृत्य
C. सोलकिया नृत्य
D. चैलमी नृत्य

 

Answer: A. ख़ुआल्लम नृत्य

मिजोरम के नृत्य – चेराव नृत्य, ख़ुआल्लम नृत्य, चैलम नृत्य, चॉन्ग्लैज़ावन नृत्य, त्लांगलम नृत्य, ज़ंगतालम नृत्य

111. मेघालय का एक लोकप्रिय पारंपरिक नृत्य महोत्सव ‘चाड सुकरा’, किस त्योहार रूप में मनाया जाता है?
A. सामुदायिक विवाह उत्सव
B. धन्यवाद त्योहार
C. जन्म त्योहार
D. बुवाई त्योहार

 

Answer: D. बुवाई त्योहार

 

112. ‘बेहदीन्खलम’ किस राज्य का परम्परागत नृत्य है ?
A. तमिलनाडु
B. छत्तीसगढ़
C. गुजरात
D. मेघालय

 

Answer: D. मेघालय
Note:- ‘बेहदीन्खलम मेघालय की जयंतिया जनजातियों का सबसे महत्वपूर्ण नृत्य उत्सव है।

 

113. निम्नलिखित में से कौन मेघालय का नृत्य है?
A. लाहो नृत्य
B. चेराव नृत्य
C. दलखाई नृत्य
D. रंगमा नृत्य

 

Answer: A. लाहो नृत्य
Key Points:-
लाहो नृत्य जयंतिया जनजाति द्वारा बेहदेनखलम उत्सव के दौरान किया जाता है।
मेघालय के अन्य नृत्य- नोंगक्रेम, चाड सुकरा, शाद सुक माइन्सिएम, बेहदीन्खलम, वांगला और डोरसेगाटा।

 

114. नूपा नृत्य किस भारतीय राज्य से संबंधित है?
A. कर्नाटक
B. मणिपुर
C. झारखंड
D. तमिलनाडु

 

Answer: B. मणिपुर

 

115. थाबल चोंगबा भारत के किस राज्य का लोकनृत्य है?
A. गोवा
B. मिजोरम
C. मणिपुर
D. पश्चिम बंगाल

 

Answer: C. मणिपुर

116. किस नृत्य के प्रदर्शन में, एक तरफ महिलाओं द्वारा रास नृत्य किया जाता है, जबकि विपरीत तरफ वादक पुंग चोलोम (ड्रम) और करताल (झांझ) बजाते हैं?
A. कथकली
B. यक्षगान
C. ओडिसी
D. मणिपुरी

 

Answer: D. मणिपुरी
Key Points:
मणिपुरी नृत्य में दो प्रमुख शिष्टाचार या चोलोम हैं:
पुंग चोलोम (ड्रम की गर्जना) मणिपुरी मार्शल आर्ट थांग ता, सरित सारक और मैबी जगोई नृत्य से तत्व शामिल हैं।
कार्तल चोलोम – यह एक समूह नृत्य है, जहां नर्तक एक घेरा बनाते हैं। इसमें महिलाएं समूहों में नृत्य करती हैं, जिन्हें मैंडिला चोलोम भी कहा जाता है।

 

117. जगोई और चोलोम किस नृत्य की दो मुख्य शौलिया सौम्य हैं?
A. मणिपुरी
B. कथकली
C. कथक
D. भरतनाट्यम

 

Answer: A. मणिपुरी
मणिपुरी नृत्य के विभिन्न रूपः
रास, संकीर्तन, ढोल चोलम, करताल चोलम, पुंग चोलम (नृत्य प्रदर्शन के दौरान नर्तकियों द्वारा ड्रम या पुंग बजाया जाता है।) और थांग-टा (मार्शल आर्ट फॉर्म )।

 

118. ‘आलुयट्टू’ किस राज्य का एक लोक नृत्य है?
A. गोवा
B. नागालैंड
C. केरल
D. हरियाणा

 

Answer: B. नागालैंड
Key Points:
‘आलुयट्टू’ नागालैंड राज्य का एक लोक नृत्य है।
आलुयट्टू नृत्य नागालैंड की कोन्याक जनजाति द्वारा किया जाता है।
नागालैंड के कुछ अन्य लोक नृत्य हैं मोडसे, अगुर्शिकुकुला, तितली नृत्य, सदल केकई, चांगई नृत्य, कुकी नृत्य, लेशलपतु नृत्य आदि।

 

119. लेशलपतु लोक नृत्य भारत के किस राज्य का एक लोक नृत्य है?
A. केरल
B. नागालैंड
C. कर्नाटक
D. गोवा

 

Answer: B. नागालैंड

 

120. चांगई नृत्य भारत के किस राज्य से संबंधित है?
A. मध्य प्रदेश
B. महाराष्ट्र
C. नागालैंड
D. झारखंड

 

Answer: C. नागालैंड
Note:- चांगई नृत्यः नावन्यूलम उत्सव के दौरान चांग जनजाति द्वारा किया जाता है, जो तीन दिनों तक चलता है।

Static GK MCQ in Hindi
Static GK - Bharat ke Lok Nritya Questions & Answer in Hindi for all Exams

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Telegram

General Knowledge के प्रश्नों को विस्तार से समझने के लिए,

आप हमारे  YouTube चैनल Gyan Guru SK के लिंक पर Click कर सकते हैं।

कला से जुड़े व्यक्तित्व
कला पुरस्कार
लोक संगीत
लोक चित्रकारी