Static GK

Static GK in Hindi for all Competitive Exams

Static GK - Most Important Topic Wise Static GK Questions in Hindi

स्टैटिक जीके –  वह ज्ञान है जो स्थायी और अपरिवर्तनीय है, यानी जो समय के साथ बदलता नहीं है। इसमें आम तौर पर इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान, आर्थिक तथ्य, बौद्धिक विकास, खेल-कूद, और साहित्यिक घटनाएं आदि शामिल होती हैं। उदाहरण के तौर पर : Q. स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे ? उत्तर होगा – डॉ. राजेंद्र प्रसाद, यह एक स्थायी तथ्य है जो की बदला नहीं जा सकता ।

आज सरकारी नौकरी हो या प्राइवेट नौकरी, परीक्षा में स्टेटिक जीके से संबंधित प्रश्न भी अनिवार्य रूप से पूछे जाते हैं। इशलिये हम 2024-2025 की Competitive Exams के लिये कुछ महत्वपूर्ण GK Questions & Answer आप लोगों के लिए हिंदी में ले कर आये हैं ।

Static GK - वाद्ययंत्र और उनके वादक MCQs for Competitive Exams-Page 6

Static GK Musical Instrument MCQs in Hindi - Questions & Answer

Static GK - संगीत वाद्ययंत्र और उनके वादक Questions & Answer in Hindi

76. प्रसिद्ध वादक पंडित राम नारायण निम्नलिखित में से किस वाद्य यंत्र को बजाने के लिए जाने जाते हैं?
A. सारंगी
B. सरोद
C. वीणा
D. घटम्

 

Answer: A. सारंगी
Note:- सारंगी एक झुका हुआ तार वाला वाद्य यंत्र है जिसमें त्वचा से ढका हुआ अनुनादक होता है, आम तौर पर सारंगी हाथ से बनाई जाती है।

 

77. असद अली खान निम्नलिखित में से किस भारतीय वाद्ययंत्र को बजाने के लिए जाने जाते थे ?
A. सितार
B. रुद्र वीणा
C. वायलिन
D. तबला

 

Answer: B. रूद्र वीणा
Key Points:
रूद्र वीणा एक तार वाला वाद्ययंत्र है।
रूद्र वीणा सागौन की लकड़ी, धातु, कट्टू और बांस से बना होता है।

 

78. तोताराम शर्मा का संबंध निम्नलिखित में से किस वाद्ययंत्र से है?
A. तानपुरा
B. पंचवाद्यम
C. पखावज
D. वीणा

 

Answer: C. पखावज
Key Points:
पखावज एक बैरल के आकार का, दो सिरों वाला ड्रम है, जो भारतीय उप महाद्वीप से उत्पन्न हुआ है।
तोताराम शर्मा को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (2011) मिला ।

 

79. संगीतकार पंडित शिव कुमार शर्मा निम्नलिखित में से किस वाद्य यंत्र से संबंधित हैं?
A. ढोलक
B. सारंगी
C. संतूर
D. सरोद

 

Answer: C. संतूर
Key Points:
पंडित शिव कुमार शर्मा संतूर वादक हैं।
भारतीय संतूर वाद्य यंत्र एक ट्रेपोजॉइड के आकार का अंकित डल्सीमर है और ईरानी संतूर का एक रूपांतर है।
संतूर वाद्य यंत्र आम तौर पर अखरोट से बना होता है और इसमें 25 पुल होते हैं।

 

80. निम्नलिखित भारतीय संगीतकारों में से मोहन वीणा के आविष्कारक कौन हैं?
A. तोताराम शर्मा
B. ब्रज भूषण काबरा
C. पंडित विश्वमोहन भट्ट
D. संदीप दास

 

Answer: C. पंडित विश्वमोहन भट्ट

81. भारतीय संस्कृति में निम्नलिखित में से किस देवी को वीणा नामक संगीत वाद्य यंत्र धारण करने वाली देवी माना जाता है?
A. देवी लक्ष्मी
B. देवी दुर्गा
C. देवी काली
D. देवी सरस्वती

 

Answer: D. देवी सरस्वती

 

82. ‘बोब्बिली वीणा’ किस राज्य का एक प्रसिद्ध संगीत वाद्ययंत्र है?
A. मध्य प्रदेश
B. उत्तर प्रदेश
C. हिमाचल प्रदेश
D. आंध्र प्रदेश

 

Answer: D. आंध्र प्रदेश
Key Points:
बोब्बिली वीणा आंध्र प्रदेश राज्य का एक प्रसिद्ध वाद्य यंत्र है।
इस वीणा का आविष्कार आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के बोब्बिली नामक स्थान में हुवा था, इसलिये इस वीणा का नाम बोब्बिली वीणा रखा गया।
2011 में बोब्बिली वीणा को भारत सरकार से भौगोलिक संकेत टैग (GI Tag) मिला।

 

83. कर्नाटक शास्त्रीय संगीत में बोब्बिली वीणा/सरस्वती वीणा के नाम से जाने जाने वाले बड़े तार वाले वाद्य यंत्र को बनाने के लिए निम्नलिखित में से किस पेड़ की लकड़ी का उपयोग किया जाता है?
A. सागौन की लकड़ी
B. कटहल की लकड़ी (जेकफ्रूट की लकड़ी)
C. अखरोट की लकड़ी
D. चंदन की लकड़ी

 

Answer: B. कटहल की लकड़ी (जेकफ्रूट की लकड़ी )
Note:- बोब्बिली वीणा कटहल की लकड़ी के एक टुकड़े से बनाई जाती है।

 

84. निम्नलिखित में से कौन सा संगीत वाद्ययंत्र ठोस वाद्ययंत्र हैं?
A. तत वाद्य
B. घन वाद्य
C. अवनद्ध वाद्य
D. सुषिर वाद्य

 

Answer: B. घन वाद्य
Key Points:
ठोस यंत्र (घन वाद्य) आमतौर पर स्ट्राइकर या हथौड़े से बजाए जाते हैं।
ये वाद्य यंत्र निश्चित स्वरों को उत्पन्न करने में सक्षम नहीं हैं जो एक राग बनाने के लिए आवश्यक हैं। इसीलिए शास्त्रीय संगीत में इनका प्रयोग सीमित है।

 

85. तत वाद्य क्या है?
A. ताल वाद्य
B. तार वाद्य
C. ठोस वाद्य (घन वाद्य)
D. वायु वाद्य (सुषिर वाद्य)

 

Answer: B. तार वाद्य
Key Points:
तत वाद्य – एक तार या तार के कंपन से स्वर (ध्वनि) उत्पन्न किए जाते हैं ।
उदाहरण – वीणा, सितार, सारंगी आदि।

86. निम्नलिखित में से कौन-सा ताल या आघात वाद्य नहीं है ?
A. घटम
B. तबला
C. मृदगम
D. सरोद

Answer: D. सरोद
Note:- सरोद,  वीणा परिवार का तार वाला वाद्य यंत्र है।

 

87. घटम एक क्या है?
A. घटम एक बड़ा, संकीर्ण मुंह वाला मिट्टी का बर्तन है जिसका उपयोग ताल वाद्य यंत्र के रूप में किया जाता है।
B. हाथ में लेकर बजाया जाने वाला ड्रम जो एक तम्बू जैसा दिखता है ।
C. लकड़ी और धातु से बना सुषिर यंत्र ।
D. चमड़े और कटहल की लकड़ी से बना तबला ।

 

Answer: A. घटम एक बड़ा, संकीर्ण मुंह वाला मिट्टी का बर्तन है जिसका उपयोग ताल वाद्य यंत्र के रूप में किया जाता है।

 

88. निम्नलिखित में से उस भारतीय संगीतकार का चयन करें, जो ताल वाद्ययंत्रों (प्रहार द्वारा बजाया जाने वाला) से जुड़ा है।
A. पंडित रविशंकर
B. विश्व मोहन भट
C. पंडित अयोध्या प्रसाद
D. बिस्मिल्लाह खान

 

Answer: C. पंडित अयोध्या प्रसाद
ताल वाद्य यंत्र के उदाहरण:- घटम, मृदंगम, तबला, डमरु और झांझ आदि है।

 

89. निम्नलिखित में से किस वाद्य यंत्र को ‘मंगल वाद्य’ के नाम से भी जाना जाता है?
A. शहनाई
B. तबला
C. संतूर
D. डमरू

 

Answer: A. शहनाई
Note:- शहनाई एक लकड़ी और धातु से निर्मित एक वायु वाद्य यंत्र है जिसमें नली के साथ सात छिद्र होते हैं जिन्हें उंगलियों से खोलकर और बंद करके राग बजाने के लिए उपयोग किया जाता है।

 

90. शहनाई एक सरकंडा युक्त वाद्य (reed instrument) है इसमें नलिका के ऊपर कितने छिद्र होते हैं?
A. पाँच
B. सात
C. ग्यारह
D. छह

 

Answer: B. सात
Key Points:
शहनाई – इसे मंगल वाद्य के नाम से जाना जाता है।
शहनाई के बारे में माना जाता है कि यह पश्चिम एशिया से भारत आया था।
इस सदी के शुरुआती पचास के दशक में, उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को शहनाई को लोकप्रिय बनाने का श्रेय दिया जाता है।
पं. अनंत लाल और पं. दया शंकर भी एक प्रसिद्ध शहनाई वादक हैं।

Static GK MCQ in Hindi
Static GK - Sangeet Vadya Yantra Questions & Answer in Hindi for all Exams

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Telegram

General Knowledge के प्रश्नों को विस्तार से समझने के लिए,

आप हमारे  YouTube चैनल Gyan Guru SK के लिंक पर Click कर सकते हैं।

कला से जुड़े व्यक्तित्व
कला पुरस्कार
लोक संगीत
लोक चित्रकारी