Static GK

Static GK in Hindi for all Competitive Exams

Static GK - Most Important Topic Wise Static GK Questions in Hindi

स्टैटिक जीके –  वह ज्ञान है जो स्थायी और अपरिवर्तनीय है, यानी जो समय के साथ बदलता नहीं है। इसमें आम तौर पर इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान, आर्थिक तथ्य, बौद्धिक विकास, खेल-कूद, और साहित्यिक घटनाएं आदि शामिल होती हैं। उदाहरण के तौर पर : Q. स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे ? उत्तर होगा – डॉ. राजेंद्र प्रसाद, यह एक स्थायी तथ्य है जो की बदला नहीं जा सकता ।

आज सरकारी नौकरी हो या प्राइवेट नौकरी, परीक्षा में स्टेटिक जीके से संबंधित प्रश्न भी अनिवार्य रूप से पूछे जाते हैं। इशलिये हम 2024-2025 की Competitive Exams के लिये कुछ महत्वपूर्ण GK Questions & Answer आप लोगों के लिए हिंदी में ले कर आये हैं ।

Bharat ke Pramukh Tyohar MCQs in Hindi - Static GK

भारत के प्रमुख त्योहार MCQs for Competitive Exams

Bharat ke Pramukh Tyohar Questions & Answer in Hindi

01. मध्य और पश्चिमी भारत में मनाया जाने वाला गणगौर उत्सव, किस देवी से संबंधित है?
A. देवी सरस्वती
B. देवी पार्वती
C. देवी काली
D. देवी लक्ष्मी

 

Answer: B. देवी पार्वती

 

02. निम्नलिखित में से कौन-सी देवी/देवता उड़ीसा के पुरी रथ यात्रा उत्सव से संबंधित नहीं है?
A. भगवान जगन्नाथ
B. भगवान बलभद्र
C. देवी सुभद्रा
D. भगवान शिव

 

Answer: D. भगवान शिव

 

03. प्रसिद्ध रथ यात्रा, रथ महोत्सव का संबंध किस भगवान से है?
A. भगवान शिव
B. भगवान जगन्नाथ
C. भगवान इंद्र
D. भगवान ब्रह्मा

 

Answer: B. भगवान जगन्नाथ

 

04. गंगा दशहरा हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष के दिन को होता है?
A. छठवें दिन
B. आठवें दिन
C. दसवें दिन
D. बारहवें दिन

 

Answer: C. दसवें दिन

 

05. हिंदू कैलेंडर के किस महीने में नाग पंचमी मनाई जाती है?
A. श्रावण महीने में
B. कार्तिक महीने में
C. शरद महीने में
D. आषाढ़ महीने में

 

Answer: A. श्रावण महीने में

06. निम्नलिखित में से कौन-सा त्योहार ‘टाई ऑफ प्रोटेक्शन’ शब्द से जुड़ा है?
A. बैसाखी
B. करवा चौथ
C. छठ पूजा
D. रक्षाबंधन

 

Answer: D. रक्षा बंधन

 

07. हिंदू कैलेंडर के अनुसार भारत में रक्षा बंधन कब मनाया जाता है ?
A. अमावस्या, श्रावण मास
B. पूर्णिमा, अषाढ़ मास
C. अमावस्या, अषाढ़ मास
D. पूर्णिमा, श्रावण मास

 

Answer: D. पूर्णिमा, श्रावण मास

 

08. भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव किस नाम से प्रसिद्ध है?
A. महाष्टमी
B. महानवमी
C. जन्माष्टमी
D. अक्षय तृतीया

 

Answer: C. जन्माष्टमी
Key Points:
जन्माष्टमी, जिसे गोकुलाष्टमी के रूप में भी जाना जाता है।
जन्माष्टमी एक भारतीय वार्षिक त्योहार हैं जिसे मक्खन, दही आदि से भरे बर्तन को जमीन से ऊपर लटकाकर मनाया जाता है ।
जन्माष्टमी एक हिंदू त्योहार है जो भाद्रपद महीने के अंधेरे पखवाड़े के आठवें (अष्टमी) दिन भगवान कृष्ण के जन्म का जश्न मनाता है।

 

09. गुरु पूर्णिमा का त्योहार हिंदू कैलेंडर के अनुसार किस महीने में आता है?
A. कार्तिक
B. वैशाख
C. श्रावण
D. आषाढ़

 

Answer: D. आषाढ़
Note:- गुरु पूर्णिमा का त्योहार हिंदू महीने के आषाढ़ (जून-जुलाई) में पूर्णिमा के दिन (पूर्णिमा) मनाया जाता है।

 

10. किस त्योहार को पूर्व का महाकुंभ भी कहा जाता है?
A. हॉर्नबिल महोत्सव
B. मोआत्सु
C. अंबुबाची मेला
D. बिहू महोत्सव

 

Answer: C. अंबुबाची मेला

11. किस त्योहार के दौरान गरबा किया जाता है?
A. पोंगल
B. नवरात्रि
C. दीवाली
D. बिहू

 

Answer: B. नवरात्रि
Note:- यह नौ दिनों का त्योहार है जो मां दुर्गा और उनके नौ अवतारों (नवदुर्गा) की पूजा को समर्पित है।
अश्विन, या अश्विन के महीने के दौरान नवरात्रि 9 दिनों में होती है।

 

12. ‘UNESCO’ द्वारा किस भारतीय धार्मिक उत्सव को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया है?
A. दुर्गा पूजा
B. रामनवमी
C. जन्माष्टमी
D. महाष्टमी

 

Answer: A. दुर्गा पूजा

 

13. किस राक्षस पर देवी दुर्गा की विजय का जश्न मनाने के लिए दुर्गा पूजा का त्योहार मनाया जाता है?
A. जरासंध
B. रावण
C. हिरण्यकश्यप
D. महिषासुर

 

Answer: D. महिषासुर

 

14. निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय त्योहार राक्षस राजा रावण की भगवान राम के हाथों मृत्यु का जश्न मनाता है?
A. नवरात्रि
B. दशहरा
C. दिवाली
D. होली

 

Answer: B. दशहरा
Note:- शरद नवरात्रि के दसवें दिन को दशहरा या विजय दशमी के रूप में मनाया जाता है।

 

15. भारतीय त्योहार दशहरा का प्रसिद्ध उत्सव निम्नलिखित में से किस जगह मनाया जाता है?
A. मैसूर पैलेस
B. निज़ाम पैलेस
C. मयूरभंज पैलेस
D. जयपुर पैलेस

 

Answer: A. मैसूर पैलेस

कला से जुड़े व्यक्तित्व
कला पुरस्कार
लोक संगीत
लोक चित्रकारी