Static GK

Static GK in Hindi for all Competitive Exams

Static GK - Most Important Topic Wise Static GK Questions in Hindi

स्टैटिक जीके –  वह ज्ञान है जो स्थायी और अपरिवर्तनीय है, यानी जो समय के साथ बदलता नहीं है। इसमें आम तौर पर इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान, आर्थिक तथ्य, बौद्धिक विकास, खेल-कूद, और साहित्यिक घटनाएं आदि शामिल होती हैं। उदाहरण के तौर पर : Q. स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे ? उत्तर होगा – डॉ. राजेंद्र प्रसाद, यह एक स्थायी तथ्य है जो की बदला नहीं जा सकता ।

आज सरकारी नौकरी हो या प्राइवेट नौकरी, परीक्षा में स्टेटिक जीके से संबंधित प्रश्न भी अनिवार्य रूप से पूछे जाते हैं। इशलिये हम 2024-2025 की Competitive Exams के लिये कुछ महत्वपूर्ण GK Questions & Answer आप लोगों के लिए हिंदी में ले कर आये हैं ।

Bharat ke Pramukh Tyohar MCQs in Hindi - Static GK

भारत के प्रमुख त्योहार MCQs for Competitive Exams

Bharat ke Pramukh Tyohar Questions & Answer in Hindi

121. एक आदिवासी त्योहार ‘भगता परब’, जो वसंत और गर्मियों की अवधि के बीच मनाया जाता है किस राज्य से संबंधित है ?
A. महाराष्ट्र
B. झारखण्ड
C. मिजोरम
D. मध्य प्रदेश

 

Answer: B. झारखण्ड
Key Points:
झारखंड के आदिवासी लोगों में भगता परब को बुद्ध बाबा की पूजा के रूप में जाना जाता है।
भगता परब त्योहार झारखंड के तामार क्षेत्र में अधिक लोकप्रिय है।

 

122. झारखंड में मवेशियों के सम्मान में कौन सा त्योहार दिवाली के तुरंत बाद अमावस्या के अगले दिन मनाया जाता है?
A. भगता परब
B. मकर
C. रोहिणी
D. सोहराय

 

Answer: D. सोहराय
Key Points:
सोहराय संथाल जनजाति का एक प्रमुख त्योहार है।
सोहराय त्योहार हिंदू माह कार्तिक (अक्टूबर-नवंबर) की अमावस्या को मनाया जाता है।
त्योहार गाय और भैंस जैसे घरेलू पशुओं की देखभाल के लिए जाना जाता है।

 

123. कौन सा त्योहार झारखंड में आदिवासी समुदायों द्वारा पेड़ के सम्मान में मनाया जाता है?
A. करमा
B. टुसु परब
C. सरहुल
D. सोहराय

 

Answer: C. सरहुल
Key Points:
सरहुल त्योहार झारखंड के ओरांव, मुंडा और हो जनजातियों द्वारा मनाया जाता है।
सरहुल त्योहार नए वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।
सरहुल त्योहार, प्रत्येक वर्ष हिंदू कैलेंडर के प्रथम महीने में, चंद्रमा के तीसरे दिन या ‘चैत्र’ के पखवाड़े में मनाया जाता है।
सरहुल भारत के झारखंड राज्य में शुक्ल पक्ष में चैत्र मास के तीसरे दिन (मार्च-अप्रैल) से लेकर चैत्र पूर्णिमा तक तीन दिनों तक मनाया जाने वाला वन उत्सव है।

 

124. टुसू (Tusu) उत्सव झारखंड में सर्दियों में फसल कटाई के अवसर पर किस माह के अंतिम दिन पर मनाया जाने वाला एक उत्सव है?
A. फाल्गुन माह
B. चैत्र माह
C. माघ माह
D. पौष माह

 

Answer: D. पौष माह

 

125. झारखंड में मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार कौन सा है जो खेतों में बीज बोने का त्योहार है?
A. करम
B. बान्दाना
C. जावा
D. रोहिणी

 

Answer: D. रोहिणी
झारखंड के त्योहार – टुसु परब या मकर, सरहुल, सोहराई, रोहिणी त्यौहार, हापाड़म बोंगा, जांताल बोंगा, करम परब, मागे परब, जावा त्योहार, हापाड़म बोंगा, आखाँइन जातरा, भगता परब, जानी-शिकार, बाढ़ाम पूजा इत्यादि।

126. निम्नलिखित त्यौहारों में से किसे डाला पूजा के रूप में भी जाना जाता है, जो सूर्य की पूजा को समर्पित है और बिहार के लोगों द्वारा पारंपरिक रूप से मनाया जाता है?
A. बोहाग बिहू
B. सामा चकेवा
C. छठ पूजा
D. लोहड़ी

 

Answer: C. छठ पूजा
Key Points:
छठ पूजा हिंदू महीने कार्तिक में दिवाली के एक सप्ताह के बाद मनाई जाती है।
छठ पूजा को सूर्य षष्ठी, छठ, छठी, छठ पर्व, डाला पूजा और डाला छठ के नाम से भी जाना जाता है।
छठी मैया को संतान प्राप्ति की देवी कहा जाता है।

 

127. सलहेस त्योहार किस राज्य में मनाया जाता है?
A. तमिलनाडु
B. महाराष्ट्र
C. बिहार
D. गुजरात

 

Answer: C. बिहार
बिहार के प्रसिद्ध त्योहार – छठ पूजा, बुद्ध जयंती, सोनपुर पशु मेला, राजगीर महोत्सव, समा-चकेवा, सलहेस त्योहार, बिहुला, मधुश्रवानी, पितृपक्ष मेला और मालमास मेला।

 

128. फसल उत्सव नबन्ना भारत के किस राज्य में मनाया जाता हैं?
A. तमिलनाडु
B. पश्चिम बंगाल
C. गुजरात
D. बिहार

 

Answer: B. पश्चिम बंगाल

 

129. नबन्ना उत्सव निम्नलिखित में से किस देश से संबंधित है?
A. भूटान
B. श्रीलंका
C. बांग्लादेश
D. नेपाल

 

Answer: C. बांग्लादेश
Note:- नबन्ना एक बंगाली फसल उत्सव है जिसे आमतौर पर बांग्लादेश और भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल में भोजन, नृत्य और संगीत के साथ मनाया जाता है।
पश्चिम बंगाल के त्यौहार – दुर्गा पूजा, पोइला बैशाख, भाई फोंटा, महेश में रथ यात्रा, कल्पतरू दिवस, रवीन्द्र जयंती इत्यादि।

 

130. बस्तर दशहरा निम्नलिखित में से किस राज्य में मनाया जाता है?
A. उत्तर प्रदेश
B. बिहार
C. छत्तीसगढ़
D. झारखंड

 

Answer: C. छत्तीसगढ़

131. कौन-सा त्योहार छत्तीसगढ़ और ओडिशा की मिश्रित समृद्ध संस्कृति को सामने लाता है?
A. रथयात्रा
B. बस्तर गोंचा
C. शूलिनी मेला
D. माधवपुर मेला

 

Answer: B. बस्तर गोंचा
Key Points:
बस्तर गोंचा रथ उत्सव के रूप में जाना जाता है।
बस्तर गोंचा बस्तर के आदिवासी लोगों द्वारा किया जाता है।
बस्तर गोंचा ओडिशा की रथ यात्रा (जून या जुलाई) के दौरान मनाया जाता है।

 

132. बस्तर क्षेत्र में कौन सा त्योहार स्थानीय देवी, केशरपाल केशरपालिन देवी की पूजा के साथ मनाया जाता है?
A. मड़ई
B. खतरुआ
C. हरेला
D. फूल देई

 

Answer: A. मड़ई
Note:- बस्तर क्षेत्र में मड़ई त्योहार स्थानीय देवी, केशरपाल केशरपालिन देवी की पूजा के साथ मनाया जाता है।

 

133. निम्नलिखित में से किस राज्य में प्रसिद्ध गोरा-गौरी पूजा हर वर्ष मनायी जाती हैं?
A. गुजरात
B. राजस्थान
C. छत्तीसगढ़
D. उत्तराखंड

 

Answer: C. छत्तीसगढ़
Note:- छत्तीसगढ़ में दीवाली के दिन गोरा-गौरी पूजा मनाई जाती है।

 

134. निम्नलिखित में से किस राज्य में गोंचा महोत्सव मनाया जाता है?
A. छत्तीसगढ़
B. कर्नाटक
C. झारखंड
D. ओडिशा

 

Answer: A. छत्तीसगढ़

 

135. निम्नलिखित में से किस राज्य में कजरी उत्सव मनाया जाता है?
A. पंजाब
B. झारखंड
C. छत्तीसगढ़
D. कर्नाटक

 

Answer: C. छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के त्यौहार – गोंचा महोत्सव, भोरमदेव महोत्सव, बैल पोला, बस्तर दशहरा, गोरा-गौरी पूजा, मड़ई त्योहार, हरेली त्यौहार इत्यादि।

कला से जुड़े व्यक्तित्व
कला पुरस्कार
लोक संगीत
लोक चित्रकारी