
Static GK in Hindi for all Competitive Exams
Static GK - Most Important Topic Wise Static GK Questions in Hindi
स्टैटिक जीके – वह ज्ञान है जो स्थायी और अपरिवर्तनीय है, यानी जो समय के साथ बदलता नहीं है। इसमें आम तौर पर इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान, आर्थिक तथ्य, बौद्धिक विकास, खेल-कूद, और साहित्यिक घटनाएं आदि शामिल होती हैं। उदाहरण के तौर पर : Q. स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे ? उत्तर होगा – डॉ. राजेंद्र प्रसाद, यह एक स्थायी तथ्य है जो की बदला नहीं जा सकता ।
आज सरकारी नौकरी हो या प्राइवेट नौकरी, परीक्षा में स्टेटिक जीके से संबंधित प्रश्न भी अनिवार्य रूप से पूछे जाते हैं। इशलिये हम 2024-2025 की Competitive Exams के लिये कुछ महत्वपूर्ण GK Questions & Answer आप लोगों के लिए हिंदी में ले कर आये हैं ।
General Knowledge
Bharat ke Pramukh Tyohar MCQs in Hindi - Static GK
भारत के प्रमुख त्योहार MCQs for Competitive Exams
Bharat ke Pramukh Tyohar GK Question in Hindi
196. निम्नलिखित में से कौन – सा शस्योत्सव कर्नाटक में नवम्बर-दिसम्बर के महीनों में मनाया जाता है?
A. हम्पी
B. दसहरा
C. हुथरी
D. कंबाला
Answer: C. हुथरी
197. ‘कंबाला’ महोत्सव किस राज्य के कृषक समुदायों द्वारा आयोजित किया जाता है?
A. हिमाचल प्रदेश
B. राजस्थान
C. कर्नाटक
D. मध्य प्रदेश
Answer: C. कर्नाटक
198. निम्नलिखित में से किस त्योहार को विजय उत्सव के नाम से जाना जाता है?
A. हम्पी महोत्सव
B. गंगासागर मेला
C. पुष्कर मेला
D. कोणार्क नृत्य महोत्सव
Answer: A. हम्पी महोत्सव
Note:- विजय उत्सव कर्नाटक के हम्पी में 2 या 3 दिनों के लिए मनाया जाता है और इसे हम्पी महोत्सव भी कहा जाता हैं।
199. किस राज्य में अक्टूबर के महीने में कावेरी संक्रामण त्यौहार मनाया जाता है?
A. तेलंगाना
B. आंध्र प्रदेश
C. तमिलनाडु
D. कर्नाटक
Answer: D. कर्नाटक
कर्नाटक के त्यौहार – कंबाला महोत्सव, हुथरी, विजय उत्सव (हम्पी महोत्सव), बसवनगुड़ी कदलेकई परिशे (मूंगफली उत्सव), बेंगलुरु अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, कैलपोध फसल उत्सव, मदिकेरी दशहरा, गोम्बे हब्बा, करगा त्यौहार, पट्टदकल नृत्य उत्सव इत्यादि।
200. ट्यूलिप महोत्सव किस शहर में प्रसिद्ध है?
A. आगरा
B. चंडीगढ़
C. लुधियाना
D. श्रीनगर
Answer: D. श्रीनगर
201. नवरेह, एक चंद्र नव वर्ष है जो निम्नलिखित में से किस राज्य / केंद्र शासित प्रदेश में मनाया जाता है?
A. सिक्किम
B. असम
C. मणिपुर
D. जम्मू और कश्मीर
Answer: D. जम्मू और कश्मीर
202. कश्मीर के लोग नवरेह उत्सव को किस देवी को समर्पित करते हैं और त्योहार के दौरान उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं?
A. सीता देवी
B. लक्ष्मी देवी
C. शारिका देवी
D. पार्वती देवी
Answer: C. शारिका देवी
203. सेर-ए-गुल फरोशन उत्सव कहाँ आयोजित किया जाता है?
A. मसूरी
B. मुंबई
C. दिल्ली
D. शिमला
Answer: C. दिल्ली
Note:- सैर-ए-गुल फ़रोशन उत्सव दिल्ली के फूल विक्रेताओं का एक वार्षिक उत्सव है।
204. निम्नलिखित में से किस त्योहार को “तिब्बती नव वर्ष” के रूप में मनाया जाता है?
A. लोहांग त्योहार
B. लोसर त्योहार
C. मायोको त्योहार
D. मुरुंग त्योहार
Answer: B. लोसर त्योहार
205. तिब्बती चंद्र मास के 10वें दिन लद्दाख में मनाया जाने वाला ‘हेमिस महोत्सव’ किस भगवान को समर्पित है?
A. भगवान विष्णु
B. भगवान शिव
C. भगवान पद्मसंभव
D. भगवान गणेश
Answer: C. भगवान पद्मसंभव
Note:- हेमिस महोत्सव दो दिवसीय आयोजन होता है।
लद्दाख के त्यौहार – युरु कबग्यात महोत्सव, तक-थोक त्से-चू, हेमिस महोत्सव, माथो नागरांग, दोसमोचे उत्सव, लद्दाख फसल उत्सव, सिंधु दर्शन इत्यादि।
206. निम्नलिखित में से कौन-से त्योहार की उत्पत्ति तिब्बती नव वर्ष से हुई है और लद्दाख में, यह हर साल फसल कटाई के मौसम के अंत में मनाया जाता है ?
A. लोसर उत्सव
B. माथो नागरांग
C. युरु कबग्यात
D. दोसमोचे
Answer: A. लोसर उत्सव
Key Points:
लोसर उत्सव को बौद्ध नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है।
लोसर उत्सव भारत में अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश के लाहौल जिले जैसे विभिन्न हिस्सों में मनाया जाता है।
207. निम्नलिखित में से किस त्योहार को योग्यता का महीना कहा जाता है और इसे मई और जून के मध्य मनाया जाता है?
A. लोसर
B. सागा दावा
C. भानु जाति
D. लोसांग
Answer: B. सागा दावा
208. किस पर्व के दौरान निकोबार द्वीप समूह की जनजातियाँ परिवार के मुखिया की दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देती हैं?
A. अस्थि पर्व
B. जग धात्री पूजा
C. गंजन महोत्सव
D. कल्पतरु उत्सव
Answer: A. अस्थि पर्व
अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के त्यौहार – ओस्युअरी पर्व (अस्थि पर्व ), द्वीप पर्यटन महोत्सव इत्यादि।
209. स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 23वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव कहाँ आयोजित किया गया था?
A. लखनऊ
B. दिल्ली
C. मुंबई
D. देहरादून
Answer: A. लखनऊ
Note:- स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित 23वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 12 से 16 जनवरी, 2020 के बीच आयोजित किया गया था।
210. पारो त्शेचु के नाम से प्रसिद्ध त्योहार किस देश में मनाया जाता है?
A. जापान
B. भूटान
C. थाईलैंड
D. बर्मा
Answer: B. भूटान
Static GK MCQs in Hindi
Static GK - Bharat ke Pramukh Tyohar GK Question in Hindi
General Knowledge के प्रश्नों को विस्तार से समझने के लिए,
आप हमारे YouTube चैनल Gyan Guru SK के लिंक पर Click कर सकते हैं।
75 MCQs
भारत के लोक नृत्य
150 MCQs
105 MCQs
210 MCQs