Static GK

Static GK in Hindi for all Competitive Exams

Static GK - Most Important Topic Wise Static GK Questions in Hindi

स्टैटिक जीके –  वह ज्ञान है जो स्थायी और अपरिवर्तनीय है, यानी जो समय के साथ बदलता नहीं है। इसमें आम तौर पर इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान, आर्थिक तथ्य, बौद्धिक विकास, खेल-कूद, और साहित्यिक घटनाएं आदि शामिल होती हैं। उदाहरण के तौर पर : Q. स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे ? उत्तर होगा – डॉ. राजेंद्र प्रसाद, यह एक स्थायी तथ्य है जो की बदला नहीं जा सकता ।

आज सरकारी नौकरी हो या प्राइवेट नौकरी, परीक्षा में स्टेटिक जीके से संबंधित प्रश्न भी अनिवार्य रूप से पूछे जाते हैं। इशलिये हम 2024-2025 की Competitive Exams के लिये कुछ महत्वपूर्ण GK Questions & Answer आप लोगों के लिए हिंदी में ले कर आये हैं ।

Static GK in Hindi - Static GK Most Important Questions Part 9
For Competitive Exams Like SSC, SSC GD, SSC CGL, Bank Exams, Railway Exams etc.

121. भारत की जनगणना हमें किस के बारे में जानकारी प्रदान करती है?
A. औद्योगिक उत्पादन
B. प्रदूषण
C. खाद्य सुरक्षा
D. जनसंख्या

Answer : D. जनसंख्या

122. उस्ताद अल्ला रक्खा कुरैशी किस वाद्य यंत्र से संबंधित थे?
A. पियानों
B. तबला
C. सरोद
D. बांसुरी

Answer : B. तबला

123. सलहेस त्योहार किस राज्य में मनाया जाता है?
A. तमिलनाडु
B. पंजाब
C. गुजरात
D. बिहार

Answer : D. बिहार

124. टी बालासरस्वती, निम्नलिखित में से किस भारतीय शास्त्रीय नृत्य से संबंधित थीं?
A. कथक
B. कथकली
C. भरतनाट्यम
D. मणिपुरी

Answer : C. भरतनाट्यम

125. 1986 में किस प्रसिद्ध भारतीय कथक नर्तक/ नर्तकी को पद्म विभूषण प्राप्त हुआ था?
A. रुक्मिणी देवी अरुंडेल
B. मल्लिका साराभाई
C. गुरु बिपिन सिंह
D. पंडित बिरजू महाराज

Answer : D. पंडित बिरजू महाराज

126. कावड़ी नृत्य भारत के किस राज्य का एक धार्मिक लोक नृत्य है?
A. असम
B. झारखंड
C. उड़ीसा
D. तमिलनाडु

Answer : D. तमिलनाडु
Note :- कावड़ी नृत्य तमिलनाडु के हिंदुओं द्वारा मनाया जाता है। इस त्योहार में युद्ध के देवता भगवान मुरुगन की पूजा की जाती है।

127. ‘ट्रेन टू पाकिस्तान’ नामक प्रसिद्ध पुस्तक के लेखक कौन है ?
A. किरण देसाई
B. आरके नारायण
C. अरुंधति रॉय
D. खुशवंत सिंह

Answer : D. खुशवंत सिंह

128. किस उत्सव के दौरान केरल के वेम्बनाड झील पर कुमारकोम नाव दौड़ होती है?
A. लोहड़ी
B. दीपावली
C. नॉरूजू
D. ओणम

Answer : D. ओणम

129. निम्नलिखित में से भारत के किस पड़ोसी देश की जनसंख्या घनत्व सबसे अधिक है?
A. बांग्लादेश
B. श्रीलंका
C. चीन
D. पाकिस्तान

Answer : A. बांग्लादेश
Note :- लगभग 1260 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर के साथ बांग्लादेश भारत के पड़ोसी देशों की सबसे घनी आबादी वाला देश है।

130. भारत में ‘दूरदर्शन’ एक क्या है?
A. राष्ट्रीय वेब ब्राउज़र
B. राष्ट्रीय रेडियो चैनल
C. राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल
D. राष्ट्रीय समाचार पत्र

Answer : C. राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल
Note :- दूरदर्शन की स्थापना दिल्ली में 15 सितंबर 1959 को ‘टेलीविजन इंडिया’ के नाम से हुई थी।
1975 में इसका हिंदी नामकरण ‘दूरदर्शन’ नाम से किया गया।

131. भारत में हर साल राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है?
A. 15 अगस्त
B. 26 जनवरी
C. 30 जनवरी
D. 29 अगस्त

Answer : D. 29 अगस्त
Note:- राष्ट्रीय खेल दिवस भारत में हर साल 29 अगस्त को हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि के रूप में मनाया जाता है,

132. ‘गणगौर’ त्योहार प्रमुख रूप से किस राज्य में मनाया जाता है?
A. राजस्थान
B. हिमाचल प्रदेश
C. त्रिपुरा
D. अरुणाचल प्रदेश

Answer : A. राजस्थान

133. भारत में नवीनतम (15वीं) जनगणना कब की गई थी?
A. 2021
B. 2005
C. 2001
D. 2011

Answer : D. 2011

134. पंडित शिव कुमार शर्मा का संबंध किस वाद्ययंत्र से है?
A. पियानो
B. सरोद
C. अकार्डियन
D. संतूर

Answer : D. संतूर

135. निम्नलिखित में से विदेशी मूल की किस ओडिसी नर्तकी को 2006 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था?
A. एरी नाकामुरा
B. इलियाना सिटारिस्टी
C. मृणालिनी साराभाई
D. सोफिया बुटेला

Answer : B. इलियाना सिटारिस्टी

Facebook
Twitter
WhatsApp
कला से जुड़े व्यक्तित्व
कला पुरस्कार
लोक संगीत
लोक चित्रकारी